शिलाई (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई नेशनल हाइवे 72ए पर टिंबी के समीप एक ट्रक खराब होने के कारण 10 घंटों से मार्ग यातायात के लिए ठप हो गया है। जिससे दो दर्जन के करीब बसें एवं अन्य वाहन रास्ते फंस गए। देर शाम करीब चार बजे रास्ता बहाल हो पाया। सोमवार प्रात: करीब चार बजे पांवटा – चौपाल मार्ग पर एक ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया। जिसकी वजह से वाहनों की आवाजाही दोनों तरफ से ठप हो गई है। दोनों और वाहनों की लंबी-लबीं कतारें लगी हैं। यात्री घंटों परेशान…
Read MoreCategory: Sirmaur
नाहन में तेज अंधड़, बारिश ने बरपाया कहर
नाहन (सिरमौर)। तेज हवाओं तथा भारी अंधड़ ने सोमवार को शहर में तबाही मचाई। दोपहर के समय अचानक आए अंधड़ से मुख्य मार्गों पर पेड़ उखड़ कर सड़कों पर आ गिरे। कई इलाकों में पेड़ों से टहनियां गिरकर वाहनों के लिए मुसीबत बन गई। यही नहीं टीन से बनी छतें तथा छप्पर हवा में उड़कर इधर-उधर बिखर गए। रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया। शिमला रोड़ स्थित विक्रम ठाकुर के घर में पानी घुसने से भारी नुकसान की खबर है। उपायुक्त कार्यालय के समीप बना एक सरकारी बोर्ड भी…
Read More50 परिवारों को 4 दिन से पानी नहीं
रोनहाट (सिरमौर)। गिरीपार क्षेत्र की ग्राम पंचायत शखोली के शखोली गांव में पिछले चार दिन से पीने के पानी की भारी समस्या बनी हुई है। यहां के करीब 50 परिवार पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उन्हें पानी की सप्लाई नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। पंचायत प्रधान शखोली आशा देवी सहित ग्रामीण माता राम, किरपा राम, जंगली राम, नाथू राम, सूरत सिंह तथा कपिल देव ने बताया कि पानी न आने…
Read Moreसड़क हादसे में देहरादून के आधा दर्जन लोग घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रविवार देर रात को माजरा बाईपास के समीप वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। स्कार्पियों के चालक समेत दो लोग गंभीर बताए जा रहे है। इनकों परिजन उपचार के लिए देहरादून अस्पताल ले गए हैं। माजरा पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक स्कार्पियों यूए07सी 5769 पठानकोट से नाहन पांवटा मार्ग होकर देहरादून जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग-72 पर रविवार को देर…
Read Moreगुज्जर समुदाय के रिहायश पर ग्रामीण भड़के
धौलाकुआं (सिरमौर)। वन क्षेत्र में स्थायी घरों को लेकर ग्रामीणों तथा गुज्जर समुदाय के बीच तनाव पैदा हो गया है। इसे लेकर पड़दूनी पंचायत के तहत आने वाले पड़दूनी गांव में गुज्जर समाज के स्थायित्व को लेकर लोगों ने इसका भारी विरोध किया है। पड़दूनी वासियों का गुज्जरों को लेकर साफ तौर पर कहना है कि पहले इस समुदाय के लोग कुछ दिनों रह कर दूसरे स्थानों पर चले जाते थे। मगर पिछले कई अर्से से गुज्जर लोगों ने यहीं पर अपने घर बना लिए हैं जिसे लेकर ग्रामीणों को…
Read Moreचार किलो चूरा पोस्त समेत एक काबू
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने चूरा पोस्त समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीएसपी पांवटा नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस ने भूपपुर के समीप नाका लगाया था। इस दौरान एक बाइक की तलाशी में 4 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी वकील मोहम्मद पुत्र हनीफ निवासी भूपपूर कालोनी को गिरफ्तार किया गया है।
Read Moreभाभी से छेड़छाड़ देवर पर मुकदमा
राजगढ़ (सिरमौर)। पंचायत छोगटाली के शमोगा गांव की एक महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ करने और उसके साथ मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज करवाया है। महिला ने कहा कि शुक्रवार को वह खेत में अपनी फसल की बंदरों से रखवाली कर रही थी तो उसका देवर यशवंत वहां आया और उसने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि छेड़छाड़ भी की। शनिवार को उसने थाने में आकर यह प्राथमिकी दर्ज करवाई। एएसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला का मेडिकल सिविल अस्पताल राजगढ़ में करवाकर उसके…
Read Moreन्याय नहीं मिला तो बढ़ा आंदोलन करेंगे कामगार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। धौलाकुआं स्थित एक इकाई में हड़ताल 19वें दिन भी जारी रही। कामगारों का कहना है कि इकाई प्रबंधन अड़ियल रवैया अपना रही है। इससे कामगारों को अनशन के लिए बाध्य होना पड़ा। मजदूर संगठन नेे जिला प्रशासन और इकाई प्रबंधन वर्ग को चेताया कि अगर शीघ्र मांगें पूरी नहीं कि, तो बढ़ा आंदोलन करेंगे। धौलाकुआं स्थित इकाई मजदूर संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार और सचिव राज कुमार ने बताया कि संघ निकाले गए मजदूरों को वापस नौकरी पर रखने की मांग कर रहे हैं। इकाई में श्रम…
Read Moreभर्ती में शामिल होने आए युवक पर मुकदमा
नाहन (सिरमौर)। चौगान मैदान में 15 मई से शुरू हुई लड़के-लड़कियों की वन रक्षक पद की भर्ती के दौरान रविवार को एक युवक ने अपनी जगह दूसरे यवक को दौड़ा दिया। मौके पर गड़बड़झाले की आशंका को देखते हुए भर्ती कमेटी के सदस्य डीएफओ रेणुका ने युवक के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस के अनुसार रविवार को नाहन के चौगान मैदान में जब दौड़ के लिए अभ्यर्थी बुलाए गए तो नाहन के समीप कोलर निवासी सुरजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह की जगह कोई दूसरा युवक…
Read Moreधारटीधार के 12 गांवों में दूरभाष सेवाएं ठप
जमटा (सिरमौर)। धारटीधार के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में दूरभाष सिग्नलों की भारी परेशानी सामने आ रही है। ग्रामीणों को इसके कारण दूरभाष सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। क्षेत्र के बनोहत, भंबी, जोहड़ी, ठंडोली, जलमुसा, तीणा, थापल, टिक्करी, दग्योण, अंबिल तथा धगेड़ा इत्यादि गांवों में लोगों को बिना सिग्नल के भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय बुद्धिजीवी डा. इंद्र सिंह तोमर, प्रदीप कुमार, गुमान सिंह, गोपाल सिंह, विनोद कुमार, रवि दत्त, अशोक चंद, दीपक कुमार, श्याम लाल ठाकुर, इंद्र सिंह चौहान आदि ने…
Read More