इसी माह मिलेगा राशन का डबल कोटा!

ददाहू (सिरमौर)। सरकारी डिपुओं के उपभोक्ताओं को इसी माह चार लीटर सरसों के तेल की आपूर्ति एक साथ की जाएगी। इसके साथ ही दालों की अतिरिक्त पूर्ति होने की भी संभावना है। विभाग जून में डबल राशन देने की तैयारी में है। अतिरिक्त तथा डबल राशन मिलने से उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल है। विभाग जून में मार्च के तेल और दालों की आपूर्ति एक साथ करके उपभोक्ताओं को खुश करने का प्रयास कर रहा है। ददाहू क्षेत्र में सरसों के तेल का अतिरिक्त कोटा पहुंच चुका है। जबकि दालों…

Read More

टावरों की बिजली काटी, हजारों फोन खामोश

धौलाकुआं (सिरमौर)। विद्युत बोर्ड ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए दूरसंचार विभाग के टोका तथा बायला में स्थित टावरों के कनेक्शन काट दिए। दूर संचार विभाग ने बिजली का बिल जमा नहीं करवाया था। इसकी एवज में यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल दूर संचार विभाग के 2 बड़े टावरों में बिजली सप्लाई बंद होने से संबधित सर्किट को बड़ा झटका लगा है। टावरों के कनेक्शन कट जाने से लगभग हजारों उपभोक्ताओं के सामने समस्या पैदा हो गई है। बीएसएनएल के टोका तथा बायला टावरों के बंद होने से दूरभाष…

Read More

धौलाकुआं इकाई में अनशन 21वें दिन जारी

पांवटा साहिब(सिरमौर)। धौलाकुआं स्थित एक इकाई में हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। इकाई प्रबंधन के अड़ियल रवैये से कामगार खिन्न होने लगे हैं। अब इकाई प्रबंधन वर्ग को बढ़े आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है। धौलाकुआं स्थित इकाई मजदूर संघ अध्यक्ष सुनील कुमार व सचिव राज कुमार ने बताया कि हटाए मजदूरों वापिस रखे जाए। ठेका प्रथा, मजदूरों का शौषण बंद हो, श्रम कानून नियम लागू हो। इकाई कामगार संघ ने कहा कि क्रमिक अनशन जारी रहेगा। जिसें पुरुष कामगार रोज 24-24 घंटे तथा महिलाएं 6 घंटे क्रमिक…

Read More

पड़ोसी राज्यों की पुलिस से बढ़ाएंगे तालमेल

पांवटा साहिब(सिरमौर)। डीएसपी पांवटा एनएस राठौर ने कहा कि पड़ोसी राज्यों की पुलिस से तालमेल और आपसी सूचना तंत्र को और भी मजबूत किया जाएगा, ताकि एक दूसरे तक तुरंत वारदात और अपराधी के बारे में सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा। इससे बढ़ते क्राइम मामलों पर अंकुश लगाया जा सकें। डीएसपी सोमवार को पांवटा कार्यालय में अंतरराज्यीय पुलिस क्राइम प्रीवेन्टिव बैठक में बोल रहे थे। बैठक में उत्तराखंड, हरियाणा पुलिस अधिकारी और प्रतिनिधि कर्मचारी मौजूद थे। डीएसपी राठौर ने कहा कि पड़ोसी राज्यों की सीमा से किसी भी तरह…

Read More

एनएच पर कार-ट्रक भिड़े, छह घायल

कालाअंब (सिरमौर)। थाना सदर के अंतर्गत एनएच-72 पर आमवाला के पास एक आल्टो कार और ट्रक की टक्कर से कार में सवार 6 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नाहन अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे के करीब कौंलावालाभूड़ की तरफ जा रही आल्टो कार आमवाला के पास सामने से आ रहे ट्रक के साथ टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार सुखविंदर (45), नारदा देवी…

Read More

तो फिर कैसे रुकेंगी हाइवे पर दुर्घटनाएं

कालाअंब (सिरमौर)। उद्योग नगरी कालाअंब में यातायात से जुडे़ ट्रैफिक संकेतों का नामोनिशान नहीं है। विशेष कर कालाअंब से लेकर मोगीनंद तथा कालाअंब से त्रिलोकपुर सड़क मार्गों पर ऐेसे कोई भी संकेत नहीं लगाए गए हैं। दो महीनों में ही कालाअंब-नाहन हाइवे पर 18 बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन दुर्घटनाओं में अभी तक 4 नाबालिगों सहित 15 लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों में महिंद्र सिंह, गौरव गोयल, नरेंद्र, श्याम लाल, यशपाल तथा त्रिलोकपुर निवासी संजय कुमार, नरेश कुमार, यशवंत सिंह, राजेश कुमार, मोगीनंद से नरेंद्र, श्याम कुमार,…

Read More

अवैध खनन से दर्जनों जलस्रोत बर्बाद

शिलाई (सिरमौर)। तहसील शिलाई और उपतहसील रोहनाट में किसी व्यक्ति या फर्म को खनन पट्टे जारी नहीं हैं, बावजूद इसके क्षेत्र में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। भले ही यहां की खनन संपदा बाहरी बाजार के लिए कम निकाली जाती हो लेकिन यहां निर्माण कार्यों में खनन संपदा का बेरोकटोक धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। अवैज्ञानिक ढंग से हो रहे खनन के कारण जल स्तर भी गिरता जा रहा है। शिलाई तहसील के तहत सिंचाई विभाग की 65 प्रवाह पेयजल लाइनें हैं। रोहनाट उपतहसील में 25 प्रवाह…

Read More

यमुना में डूबने से युवक की मौत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में यमुना नदी पर बने पुल के समीप पानी में एक युवक का शव मिला है। पुल के समीप नहाने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि युवक की नहाते वक्त डूबने से मौत हुई होगी। विगत माह 10 अप्रैल को देईजी मंदिर के समीप पुजारी घाट में भी हादसा हुआ था। जिसमें आईटीआई के छात्र काहनूवाला निवासी जयपाल…

Read More

गडोल पंचायत में तीन युवकों की मौत से मातम

राजगढ़ (सिरमौर)। रेणुका विस क्षेत्र के बोगधार में सड़क दुर्घटना में उपमंडल की ग्राम पंचायत नेहरपाब के गड़ोल गांव के तीन युवकों समेत चार लोगों की मौत से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की सूचना मिलते ही गड़ोल गांव में मातम छा गया। गांव के बीसियों लोग दुघर्टना स्थल की और विभिन्न वाहनों में पहुंचे। मेले को देखने जा रहे इस गांव के तीन युवकों कार के मालिक संजीव कुमार, मुकेश व प्रवीण कुमार के साथ संजीव कुमार के…

Read More

बांगरन सिंचाई योजना एक महीने से बंद

धौलाकुआं (सिरमौर)। क्षेत्र की बांगरन उठाऊ सिंचाई योजना पिछले एक महीने से बंद होने के कारण सैकड़ों बीघा भूमि बंजर पड़ गई है। इस भूमि पर जंगली घास उग आई है। लोग पहले इस भूमि पर फसल उगाते थे। बांगरन उठाऊ सिंचाई योजना की दोनों मोटरें एक माह पूर्व जल गई थीं। ये मोटरें पुरानी हो चुकी थीं मगर विभाग ने इन्हें बदलने की कोई योजना नहीं बनाई। सिंचाई योजना के ठप होने से क्षेत्र के किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों शेर सिंह, मंगल सिंह,…

Read More