बस हादसे को कांग्रेस सरकार जिम्मेवार : हृदया राम

ददाहू (सिरमौर)। भराड़ी बस हादसे को लेकर रेणुका के पूर्व विधायक हृदया राम ने सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए जिला प्रशासन पर निठल्लेपन का आरोप लगाया है। हृदया राम ने भराड़ी सड़क हादसे में मारे गए सभी बीस लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वह शनिवार को दुर्घटनास्थल का दौरा कर मृतकों के परिवार वालों से मिलने उनके घर गए तथा उनके परिजनों का साहस बढ़ाया। हृदया राम ने बताया कि रेणुका क्षेत्र की सड़कों पर उच्च न्यायालय व यातायात के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा…

Read More

शिलाई की कई सड़कें खस्ताहाल

शिलाई (सिरमौर)। आए दिन हो रहे बस हादसों से क्षेत्र के बस मालिकों, चालक तथा परिचालकों ने कोई सबक नहीं सीखा है। कुछ बसों में अभी तक सवारियां बेखौफ छतों पर सफर कर रही हैं। हालांकि, दो माह के भीतर बड़ी दुर्घटनाओं में 60 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है। शिलाई क्षेत्र में सड़कों की हालत बेहद खस्ता है। कुछ बसों में अक्सर ओवरलोडिंग होती है। कई बार तो निगम की बसों में भी सवारियां छतों पर बैठती हैं। शिलाई क्षेत्र की गत्ताधार, बालीकोटी, मिल्लाह, टटियाणा, कोटा पाब सहित…

Read More

सिविल अस्पताल दुरुस्त दिखी व्यवस्था

राजगढ़ (सिरमौर)। नौहराधार के मार्ग में भराड़ी के समीप एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से घायलों को जिस तेजी से सिविल अस्पताल राजगढ़ उपचार के लिए लाया गया। उसी गति में डाक्टरों के दल ने मुस्तैदी दिखोते हुए उपचार किया। वहीं स्थानीय पुलिस भी डीएसपी भूपेंद्र बरागटा के नेतृत्व में घायलों के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही तैनात थी। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम राजगढ़ साढ़े दस बजे के बाद अस्पताल पहुंचे। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने इस दुर्घटना के प्रति कोई गंभीरता नही दिखाई…

Read More

अवैध खनन करते चार ट्रक पकड़े, 40 हजार जुर्माना

पांवटा साहिब (सिरमौर)। आरओ पांवटा की टीम ने रामपुर घाट में अवैध खनन क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार ट्रक खनन करते पकड़े गए। इन्हें मौके पर ही 10-10 हजार का जुर्माना किया गया है। जानकारी अनुसार आरओ पांवटा आरके वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को जंगलों में दबिश दी गई। वन विभाग की टीम में बीओ बरकत अली, बीओ कल्याण सिंह, फोरस्ट गार्ड विजय, रजनीश, सचिन शामिल रहे। इस दौरान रामपुरघाट क्षेत्र के साथ लगते वन विभाग के जंगल क्षेत्र से कुछ ट्रक आ रहे थे। इन्हें…

Read More

आईपीएच ने काटे तीन अवैध कनेक्शन

नाहन (सिरमौर)। पूरा शहर पीने के पानी को लेकर परेशान है। जल संकट से जूझ रही नाहन की जनता को भरोसा दिलाने के लिए आईपीएच विभाग ने शुक्रवार को लोनिवि कालोनी में लंबे अर्से से चल रहे 3 अवैध कनेक्शन काट दिए हैं। हालांकि विभाग ने मात्र 3 अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की है, जबकि पूरे शहर में वर्तमान में दर्जनों अवैध कनेक्शन हैं। शुक्रवार को विभाग के एसडीओ संतोष कुमार, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ कार्रवाई की। विभाग की टीम ने अवैध कनेक्शनों की जांच पड़ताल…

Read More

खेरी में ग्रामीणें ने घेरे खनन माफिया

कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर पंचायत की खेरी नदी में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने अवैध खनन करते हुए 2 ट्रक टिप्पर और एक जेसीबी को रंगे हाथों दबोच लिया। ग्रामीणों ने बाद में खनन के सामान सहित 4 लोगों को घेर लिया। पंचायत प्रधान प्रदीप कुमार एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के साथ मौका पर पहुंचे। बाद में इसकी सूचना थाना कालाअंब को दी गई। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 टिप्परों से 25-25 हजार रुपये और एक जेसीबी से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला। अवैध खनन की सूचना मिलते ही…

Read More

एक साल में पांच दर्जन लोगों की गई जान

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बस एवं जीप दुर्घटनाएं कोई नया मामला नहीं है। एक साल में 12 सड़क दुर्घटनाओं में 63 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। कहीं ओवरलोडिंग तो कहीं जर्जर सड़कें हादसे का कारण बनी। हर हादसे के बाद जांच की औपचारिकता पूरी हुई और कुछ समय बाद लाचार ग्रामीण उन्हीं वाहनों और जर्जर सड़कों पर फिर से सफर करने को मजबूर हैं। फरवरी 2013 में संगड़ाह के समीप एक आल्टो कार की दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई थी। जबकि 2012 में…

Read More

लाखों के जेवर ले गई शातिर महिलाएं

राजगढ़ (सिरमौर)। इनाम के लालच में उपमंडल की दो गृहणियां अपने लाखों के जेवर लुटा बैठी हैं। ठगी करने वाली तीन महिेलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पालू गांव निवासी राधा शर्मा और कनोगटा निवासी अर्चना ने पुलिस को बताया कि उनके पास तीन महिलाएं आई जो पहले भी पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन उन्हें कई वर्षों तक देती रही थी। उन्होंने इस बार इन महिलाओं को लालच दिया कि उनके पास यदि सोने और चांदी के पुराने जेवर हैं तो उनके…

Read More

मिक्चर मशीन पलटी, चालक की मौत

सराहां (सिरमौर)। कुमारहट्टी-नाहन निर्माणाधीन सुपर हाईवे पर कार्यरत एक ट्रांजेक्ट मिक्चर मशीन के पलटने से चालक किशोरी लाल की मौत हो गई है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया रहा था, लेकिन उनसे रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के अनुसार हाईवे निर्माण में लगे किशोरी लाल निवासी गांव नरिया जिला कानपुर, उत्तरप्रदेश वीरवार को काहन सराहां से बनेठी की ओर जा रहा था। तभी अचानक कनलोग गांव के समीप उसका वाहन सड़क किनारे पलट गया। हालांकि हादसे की जानकारी नहीं मिलने के कारण घायल किशोरी लाल करीब…

Read More

बीपीएल सूची से नाम कटने पर रोष

नाहन (सिरमौर)। इलाके की एक पंचायत के ग्रामीणों ने बीपीएल श्रेणी के चयन को लेकर पंचायत प्रधान एवं सचिव पर धांधली का आरोप लगाया है। इसी संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त सिरमौर प्रियतु मंडल से मिला। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि बीती 7 अप्रैल को आयोजित ग्राम सभा में पंचायत प्रधान एवं सचिव ने कहा कि जिन परिवारों को बीपीएल में दो या तीन साल हो गए हैं उन्हें सूची से काट दिया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने के बावजूद भी प्रधान व सचिव ने किसी की नहीं…

Read More