भराड़ी बस हादसे का एक घायल पीजीआई रेफर

नौहराधार (सिरमौर)। शुक्रवार को उप तहसील नौहराधार के भराड़ी क्षेत्र में हुए बस हादसे में घायल 11 लोग अब खतरे से बाहर हैं। रविवार तड़के कोमा के चलते शिमला में उपचाराधीन राजेश कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। होश नहीं आने पर डाक्टरों ने उसे आपातकालीन स्थिति में रविवार को पीजीआई रेफर किया है। इससे पूर्व रविवार को सीपीएस विनय कुमार ने बताया कि सोलन तथा शिमला में उपचाराधीन सभी 11 घायल खतरे से बाहर हैं। इन सभी का बेहतरीन इलाज किया जा रहा है। एसडीएम संगड़ाह हरबंस…

Read More

28 लाख से सीधे होंगे मौत के मोड़

राजगढ़ (सिरमौर)। लोक निर्माण विभाग मंडल राजगढ़ के अधीन आने वाली सड़कों में 32 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं। इन मौत के मोड़ों को विभाग करीब 28 लाख रुपये से सीधा करेगा। इसके लिए विभाग ने कार्य का टेंडर ठेकेदार को दे दिया है। यह जानकारी लोक निर्माण मंडल राजगढ़ के अधिशासी अभियंता पीसी धरोच ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने स्वयं करीब 15 जबकि पुलिस ने 17 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं। यह सोलन-मिनस मार्ग, सनौरा-नेरीपुल मार्ग और बागथन-बनेठी- हाब्बन-चंदोल मार्गों चिन्हित किए हैं। इन स्थानों पर मेटल…

Read More

बिना बारिश, अदरक की बिजाई लटकी

शिलाई (सिरमौर)। समय पर बारिश न होने से गिरिपार क्षेत्र के अदरक उत्पादक चिंतित हैं। अदरक की बिजाई का समय निकलता जा रहा है। पर्याप्त नमी न होने से अभी तक अदरक की बिजाई नहीं हो पाई है। यदि कम नमी में किसान अदरक की बिजाई करते हैं तो अदरक का जमीन में सड़ने का खतरा है। बीज का ज्यादा दिन तक भंडारण भी नहीं किया जा सकता। यदि सप्ताह भर के भीतर बारिश नहीं होती है तो यहां के अदरक उत्पादक किसानों को समस्या झेलनी पड़ सकती है। किसान…

Read More

अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

शिलाई (सिरमौर)। पंचायत समिति शिलाई की आपात बैठक में समिति अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। इसकी सूचना विकास खंड अधिकारी शिलाई ने जिला पंचायत अधिकारी को भेज दी है। विकास खंड अधिकारी शिलाई ने मामले की पुष्टि की है। सोमवार को विकास खंड अधिकारी शिलाई द्वारा जिला पंचायत अधिकारी नाहन के आदेश पर आपातकालीन बैठक बुलाई गई। गत 31 मई को पंचायत समिति शिलाई के 10 बीडीसी सदस्यों द्वारा जिला पंचायत अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर अपना अविश्वास जताया था। जिला पंचायत अधिकारी नाहन ने अविश्वास…

Read More

राजगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन से करोड़ों की कमाई

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ क्षेत्र में बहने वाली प्रमुख गिरि नदी में अवैध रूप से बजरी व रेत को निकालने का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है । इसके साथ ही शहर में सड़कों के किनारे प्लाट काटने का कार्य अवैज्ञानिक ढंग से किए जाने से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। लोग अपनी भूमि से न केवल प्लाट बनाने के लिए खनन कर रहे हैं, बल्कि पत्थर निकालने के लिए भी बडे़ पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। इस तहसील में रासुमांदर क्षेत्र से गिरी नदी प्रारंभ होकर खैरी…

Read More

खनन से उपजाऊ भूमि को खतरा

धौलाकुआं (सिरमौर)। क्षेत्र के कई इलाकों में अवैध खनन ने किसानों को भूमिहीन कर दिया है। अवैध खनन से जमीन खोखली हो रही है। इसका सीधा असर बीघों उपजाऊ भूमि पर पड़ रहा है। नदियों का पानी उपजाऊ भूमि के टुकड़ों को अपने साथ बहाकर ले जा रहा है। क्षेत्र में जाल फैलाए बैठे खनन माफिया के कुछ लोगों ने जेसीबी खरीद ली है। इसके सहारे वे देर रात को नदियों में उतरकर खनन का काम कर रहे हैं। अहम बात यह है कि बीते दिनों ही पुलिस ने कार्रवाई…

Read More

युवक युवती की मौत से शिलाई में मातम

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र की दो पंचायतों में एक युवक और युवती की मौत से मातम पसरा हुआ है। दो जवान लोगों की अचानक हुई इस मौत से क्षेत्र में मरघट सी खामोशी छाई हुई है। युवक सेना में तैनात था तथा युवती गांव में ही रहती थी। युवक की वर्तमान में मेरठ में पोस्टिंग थी। अचानक तबीयत बिगड़ने से युवक ने वहीं दम तोड़ दिया जबकि युवती की मौत गांव में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों की शादी की बात भी चल रही थी। मौत के असली कारणों का…

Read More

दो हफ्ते से बंद पड़ा है पेट्रोल पंप

सराहां (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी सड़क पर सराहां के समीप काहन स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पिछले दो सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि दो सप्ताह बीतने के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। बनाहां घिन्नी पंचायत प्रधान अनूप शर्मा, रमन ठाकुर, एचएन भारद्वाज, अमित, अनिल, सुरेश, सुरेंद्र, सुनील, रविंद्र तथा राकेश ने कहा कि काहन स्थित पेट्रोल पंप के बंद होने से लोगों को पेट्रोल तथा डीजल भरवाने के लिए नाहन और सोलन जाना पड़ रहा है। जिससे उनका…

Read More

बरसात आई, साथ में दहशत लाई

शिलाई (सिरमौर)। खनन के मलबे से खड्डों में हो रहे कटाव के कारण बरसात का मौसम आते ही शमाह एवं छछेती गांव के ग्रामीणों की नींद उड़ जाती है। दोनों गांव के समीप जमीन में दरारें पड़ गई हैं और प्रचीन जल स्त्रोत भी सूख रहे हैं। ग्रामीण इसका मुख्य कारण खनन का मलबा अवैज्ञानिक ढंग से खड्डों में फेंकना बता रहे हैं। बरसात आते ही मलबे ने इतना कटाव कर डाला कि दोनों गांव के नीचे दरारें पड़ गई हैं। ग्राम पंचायत शावगा का गांव शमाह तथा ग्राम पचायत…

Read More

न बिजली और न पानी, लोग बेहाल

कालाअंब (सिरमौर)। जाटां वाला गांव में लोगों को बिजली के बिना पीने का पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में जहां बिजली न होने से हाल बुरा है। वहीं, आइपीएच विभाग भी बिजली न होने का बहाना बनाकर लोगों को पीने का पानी मुहैया कराने में अपनी लाचारी व्यक्त कर रहा है। ग्रामीणों ने बिजली तथा पानी विभाग को व्यवस्था ठीक करने की चेतावनी दी है। संजीव कुमार, बलदेव सिंह, रोहित सिंह, यशविंदर सिंह, मोहिंद्र सिंह, दीपक कुमार ने बताया कि क्षेत्र…

Read More