पेयजल नहीं दिया तो आंदोलन

नाहन (सिरमौर)। शहर में चल रही पेयजल किल्लत को देखते हुए नाहन मंडल भाजपा ने कड़ा रोष जताया है। मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा ने मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताआें की ओर से आईपीएच विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शहर में पेयजल सप्लाई को सुचारु नहीं किया गया तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। नेताओं ने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर से लेकर गांव तक पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। हैरानी है कि सरकार तथा विभाग की ओर से जनता को क्षेत्र…

Read More

चलती जीप का पहिया खुला, हादसा टला

जमटा (सिरमौर)। देर शाम जमटा स्थित लोहारड़ी के समीप ददाहू से नाहन की ओर आ रही एक पिकअप का पिछला टायर अचानक खुल गया। पिकअप से जैसे ही टायर निकला चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए न सिर्फ अपनी जान बचाई बल्कि वाहन को खाई में लुढ़कने से भी बचा लिया। ददाहू से नाहन की ओर आ रही पिकअप रद्दी के सामान से लदी थी। अचानक लोहारड़ी के समीप पिकअप का पिछला पहिया चलते-चलते अलग हो गया। पिकअप झटके के साथ चालक की सूझबूझ के कारण सड़क किनारे खड़ी हो गई।…

Read More

पुलिस टीम ने अवैध खनन करते पकड़े 5 ट्रैक्टर

पांवटा साहिब (सिरमौर)। थाना प्रभारी पांवटा के नेतृत्व में पुलिस टीम नदी क्षेत्रों में दबिश दी। यमुना नदी के भूपपुर मार्ग के समीप बाता नदी में अवैध खनन करते 5 ट्रैक्टर दबोचे गए। इनके संचालकों से 20 हजार जुर्माना वसूला है। अमर उजाला का अवैध खनन के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसके बाद से अब तक 23 वाहनों दबोचे गएहैं। वाहनों के संचालकों से 1.52 लाख जुर्माना राशि सरकार के खाते में जमा हो चुकी है। पांवटा के थाना प्रभारी भीष्म ठाकुर के नेतृत्व में टीम निकली। टीम में…

Read More

बस हादसे के बाद भी नहीं जागी मानवता

नौहराधार (सिरमौर)। भराड़ी के लोगों को उम्मीद थी कि अपने परिजनों को भीषण हादसे में खोने के बाद शायद मानवता के नाते परिवहन निगम और राज्य सरकार उनके क्षेत्र मेें सरकारी बस सेवा बहाल कर देगी। मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। हादसे के 4 दिन बाद भी क्षेत्र में सरकारी बस सेवा बहाल नहीं हो सकी है। सरकार और परिवहन निगम की बेरुखी के चलते पीड़ित परिवार जहां मायूस हैं। वहीं, क्षेत्र के लोगों मेें सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश फूट रहा है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र…

Read More

रास्त की महिला लापता

रोनहाट (सिरमौर)। पंचायत रास्त के गांव गवाह की एक महिला लापता हो गई है। 13 मई को वह अपने घर से मायका के गांव कुफोटी गई हुई थी लेकिन आज तक वापस घर नहीं पहुंची। पति कुंबिया राम ने बताया कि उसकी पत्नी चमेली देवी 13 मई को अपने मायके गई थी। उसके बाद से ही वह लापता है। महिला के पति ने मायका वालों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पति कुंबिया को सास गुलाबी देवी, पत्नी की चाची सुनीता एवं चाचा गुमान सिंह ने जानकारी दी…

Read More

च्याली स्कूल में नियमित शिक्षक नहीं

सतौन (सिरमौर)। शिक्षा खंड कफोटा के च्याली प्राइमरी स्कूल में एक साल से कोई शिक्षक नहीं है। स्कूल जून 2012 में खोला गया था। शिक्षा विभाग अभी तक इस स्कूल में एक भी शिक्षक को नियुक्त नहीं कर पाया। पिछले एक साल से यह स्कूल मात्र डेपुटेशन के सहारे चल रहा है। स्कूल में वर्तमान समय में दूरदराज के लगभग 40 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मगर इन्हें पढ़ाने वाला कोई नियमित अध्यापक अभी तक नहीं मिला। पीटीएफ खंड कफोटा के अध्यक्ष माया राम शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कुमार…

Read More

बांध प्रबंधन पर विस्थापितों की अनदेखी का आरोप

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध जनसंघर्ष समिति ने बांध प्रबंधन पर कई आरोप लगाए हैं। समिति ने कहा है कि बांध प्रबंधन की ओर से विस्थापितों की अनदेखी की जा रही है। जनसंघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला ने कहा कि बांध विस्थापितों को न्याय दिलाने के मामले में बांध प्रबंधन समिति के साथ सहयोगपूर्ण नजरिया नहीं रख रहा है। कपिला ने बताया कि इस मामले में बीते दिन समिति के कुछ सदस्य बांध प्रबंधन से मिले थे। मगर प्रबंधन ने मिलने से इनकार कर दिया। इससे साफ जाहिर होता है…

Read More

हिमाचल-उत्तराखंड के बीच दूरी होगी कम!

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड पर एक नया पुल बन सकता है। दोनों राज्यों की सीमा पर सिंगपुरा के पास यमुना नदी में पुल निर्माण की योजना विचाराधीन है। इससे गिरिपार समेत पांवटा क्षेत्र की करीब 14 पंचायतों और उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र की कई पंचायतों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। पांवटा साहिब के विधायक किरनेश जंग और उत्तराखंड के विकासनगर विस क्षेत्र विधायक नवप्रभात के बीच इस मुद्दे पर वार्ता भी हो चुकी है। अब दोनों विधायक इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए अपनी-अपनी सरकारों से मांग करेंगे।…

Read More

सीमा निर्धारण को होगा संयुक्त सर्वे

पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल व उत्तराखंड राज्य के बीच काफी लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को निपटारे को उत्तराखंड प्रशासन सक्रिय हो गया है। सीमा निर्धारण को दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों के संयुक्त सर्वे के लिए देहरादून के जिलाधिकारी ने सिरमौर के डीसी को पत्र भेजा है। सीमा का निर्धारण न होने का फायदा दोनों राज्यों के खनन माफिया उठाते आ रहे हैं और वे बेधड़क होकर अवैध रूप से खनन करते हैं। गौरतलब है कि अमर उजाला ने अभियान के माध्यम से सीमा क्षेत्र में हो…

Read More

बारिश से प्रभावित हो रही मैटलिंग

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बरसात का सीजन शुरू होने से पहले लगभग 50 प्रतिशत ही सड़कें पक्की हो पाई हैं। 10 जून तक जिले में 56 किलोमीटर सड़क को पक्का कर दिया गया है। हालांकि विभाग की ओर से 110 किलोमीटर सड़कों को पक्का करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इस बार जून माह केे प्रथम सप्ताह के बीच-बीच में बारिश होने से मैटलिंग का कार्य प्रभावित हो रहा है हालांकि लोक निर्माण विभाग को अभी भी आशा है कि जून के अंत तक विभाग 70 से 80…

Read More