नाहन (सिरमौर)। शहर नाहन में जल संकट अभी टला नहीं है। हालांकि मंगलवार तड़के आधा दर्जन क्षेत्रों में विभाग की ओर से पीने का पानी मुहैया करवाया गया। पिछले 4 दिन से हो रही बरसात के कारण खैरी लाइन में एक दर्जन से अधिक पेयजल पाइपें मलबे में दब गई थी। लाइन को सुचारू करने के लिए आईपीएच विभाग के कर्मचारी सोमवार देर रात तक जुटे रहे कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार की मानें तो शहर में पेयजल सप्लाई खैरी और नहर स्वार क्षेत्रों से प्रभावित रही है। नहर स्वार में…
Read MoreCategory: Sirmaur
बडू साहिब उठाऊ पेयजल योजना मलबा से ठप
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के तकरीबन 10 हजार लोगों को लाभ देने वाली बडू साहिब-सराहां उठाऊ पेयजल योजना भारी वर्षा के चलते क्षतिग्रस्त हुई है। योजना के स्रोत में भारी मलबा तथा मिट्टी भर चुकी है। योजना के ठप होने से सराहां, ज्वाणा, बटोल टिक्कर, चडेच, चंबोड़ा, चौकी, काहन, धीरथ, बनाहां की सेर एवं चड़क गांव को सप्लाई होने वाली पेयजल योजना पूरी तरह से बंद पड़ गई है। फिलहाल क्षेत्र में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जबरदस्त वर्षा हो…
Read Moreयमुना के उफान से खतरे में देईजी मंदिर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्राचीन देईजी साहिबां मंदिर पांवटा के अस्तित्व पर खतरा मंडरा गया है। तीन दिन से जारी बारिश के चलते यमुना नदी उफान पर है। इससे मंदिर की भूमि में हो रहे कटाव से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। वर्ष 1889 में बने प्राचीन देईजी साहिब मंदिर खतरे में हैं। श्री राधा कृ ष्ण हनुमान मंदिर के प्रथम तल पर भी पानी भर गया है। मंदिर के बाहर बनी हनुमान जी मूर्ति के कमर तक पानी पहुंच चुका है। इससे इस मंदिर पर भी संकट छा गया…
Read Moreनाहन और पांवटा में डूबने से दो की मौत
पांवटा साहिब/ नाहन। थाना पांवटा एवं नाहन के तहत दो लोगों की डूबने से मौत हो गई है। यमुना नदी के किनारे खेल रहे बच्चों में से एक डूब गया, जबकि नाहन के पक्का टैंक से एक अधेड़ व्यक्ति का शव तैरते हुए पाया गया। पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा में रोहन (7) पुत्र प्रीतम सिंह खेलते-खेलते नदी में जा डूबा। मंगलवार को देर शाम हादसा हुआ, जिससे परिजनों…
Read Moreसोलन-मीनस मार्ग पर यातायात ठप
रोनहाट (सिरमौर)। क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते सोलन-मीनस मार्ग शनिवार रात से ही आवाजाही के लिए ठप हो गया है। यह मार्ग शनिवार देर रात हुई भारी बरसात के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। यात्री बीआर चौहान, लाल सिंह, लायक राम, अतर सिंह, वर्षा देवी, कमला देवी, मिल्ला राम आदि ने बताया कि इस बारे में विभाग को सूचित कर दिया था, लेकिन अभी तक भी सड़क यातायात के लिए बहाल नहीं की जा सकी। यात्रियों ने बताया कि गुमराहा, जरवा, रोनहाट, जो खड्ड…
Read Moreजमूंखाले में आई बाढ़, निजी इकाई को करोड़ों की क्षति
धौलाकुआं (सिरमौर)। बायंकुआं के समीप बनी निजी इकाई में रविवार देर शाम भीषण बाढ़ के चलते पानी तथा मलबा जमा हो गया है। देखते ही देखते मलबे में गैस सिलेंडर तथा कई केमिकल ड्रम एवं अन्य सामान बाढ़ के साथ बहने लगा। बाढ़ में 33केवी की लाइन भी क्षति ग्रस्त हो गई। अनेकों विद्युत उपकरणों सहित लगभग 50 कीमती मोटरें मलबे में दब गईं। फिलहाल इस बाढ़ से निजी इकाई फ्रंटीयर आयल एंड स्टील को करोड़ों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। जमूंखाले में संचालित इकाई में अचानक उस…
Read Moreखैरी पेयजल योजना की पाइपों पर मलबा
नाहन (सिरमौर)। खैरी पेयजल योजना की एक दर्जन से अधिक पेयजल पाइपें मलबे में दब गई हैं। खैरी में तड़के 40-50 मीटर तक का भू-भाग तेज बारिश के चलते मिट्टी तथा गाद से पूरी तरह से भर गया है। नाहन शहर को दी जाने वाली पेयजल सप्लाई भी इसकी चपेट में आ गई है। सप्लाई में लगी कुछ पाइपें पूरी तरह से उखड़ गई है। भंडारीवाला के पास आईपीएच विभाग की महत्वपूर्ण ट्यूबवैल से जुड़ी पाइपें टूट गई हैं। इनमें से अधिकतर लाइनें अभी भी भारी मलबे के नीचे दबी…
Read Moreउफनती यमुना, गिरि नदी में फंसे 6 लोग निकाले
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उफनती यमुना व गिरि नदी में तीन जगहों पर करीब डेढ़ दर्जन लोग फंसे रहे। इनमें से पांवटा के वार्ड नंबर 10 के समीप यमुना व गिरि नदी के बीच आधा दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि गिरि नदी में राजबन से कुछ दूरी पर व यमुना नदी के कौंच वैली में एक दर्जन लोग अभी भी फंसे हुए हैं। राहत की बात यह है कि अब इन स्थलों के आसपास जल स्तर निरंतर कम हो रहा है जिससे फंसे लोगों समेत प्रशासन…
Read Moreनाहन-कुमारहट्टी हाईवे डेढ़ घंटे बंद
नाहन (सिरमौर)। जिले में चार दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश केचलते सोमवार को निर्माणाधीन नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाइवे मार्ग लादू के समीप भारी मलबा तथा पत्थर गिरने से करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा। इस दौरान निगम की बसों सहित दर्जनों निजी वाहन मार्ग में फंसे रहे। बाद में निर्माणाधीन मार्ग में काम कर रही जेसीबी मशीन से मलबे को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया। जिले में हो रही रिकार्ड तोड़ बारिश के कारण सोमवार को भी एक दर्जन से अधिक सड़क मार्ग यातायात के…
Read Moreबाग चांदपुर धार में नहीं पहुंची बिजली
रोनहाट (सिरमौर)। नैनीधार-हलांहा क्षेत्र के वाले बाग-चांदपुर धार और कटराधार में आज भी बिजली नहीं पहुंच पाई। वर्ष 2011-12 में विद्युत विभाग ने बाग चंादपुर धार में बिजली सप्लाई देने के लिए लोहे के पोल लगाए गए थे, लेकिन पोल लगाने का शेष काम अभी भी लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। अभी तक लोगों को यहां बिना बिजली सुविधा के ही अपना जीवन ज्ञापन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सरकार और विभाग तत्परता दिखाते तो ग्रामीणों को यह सुविधा कब की…
Read More