यमुना नदी की लहरों में बहा अज्ञात व्यक्ति

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में यमुना नदी की लहरों में एक अज्ञात शख्स बह गया। व्यक्ति के बारे में कोई पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने नदी के किनारे से कपड़े कब्जे में ले लिए हैं। इस वर्ष 2013 में अब तक यमुना नदी में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। जानकारी के अनुसार रविवार को यमुना के किनारे एक शख्स नहाने के लिए नदी में उतरा। पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर वह नदी में बह गया। इसकी सूचना पांवटा थाने में दी…

Read More

पंचायत प्रधान के घर लूट का प्रयास

पांवटा साहिब (सिरमौर)। धौलाकुआं पंचायत प्रधान के घर अज्ञात चोरों ने कथित लूट का प्रयास किया। बरामदे में सो रही उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघा बेहोश कर बांध दिया। इस बीच कमरे में सो रही प्रधान की बहन ने कमरे की बिजली जलाई। परिजनों के उठने की आशंका से चोर भाग खड़े हुए। पंचायत प्रधान ने पुलिस चौकी माजरा में शिकायत दर्ज करवाई है। धौलाकुआं पंचायत प्रधान मलकीत सिंह (34) ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे वारदात हुई। वे भारी उमस के चलते, कूलर चलाकर बरामदे में…

Read More

गुमराह-कोटी मार्ग अभी तक नहीं हो पाया बहाल

रोनहाट (सिरमौर)। उपतहसील रोनहाट के तहत गुमराह-कोटी सड़क मार्ग अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते भू स्खलन के बाद से इस मार्ग पर यातायात ठप पड़ा है। इसके चलते पंचायत कोटी बोंच के आधा दर्जन गांवों के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश से मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़े हैं। इससे वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीण सीता राम सिंगटा, केवल राम, अतर सिंगटा, भीम सिंह, सही राम, मान सिंह और लाधी युवा…

Read More

एबीवीपी करेगी वीसी का घेराव

नाहन (सिरमौर)। विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई की बैठक में प्रदेश सरकार का रूसा लागू किए जाने के फैसले का विरोध किया गया। बैठक पूर्व प्रांत मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय भेरटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार शिक्षा के अधिकार पर कानून बना रही है। वहीं रूसा जैसी नियमावली थोप रही है। सरकार की इस कार्रवाई से राज्य के 50 हजार छात्र शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि 100 करोड़ रुपयों की एवज…

Read More

सर्पदंश से जमा दो की छात्रा की मौत

ददाहू (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र के ठाकर गुवाणा गांव वरिष्ठ स्कूल चांदनी में अध्ययनरत एक 16 वर्षीय लड़की की सर्पदंश के चलते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की की मौत शनिवार सुबह अस्पताल ले जाते समय हुई है। लड़की जमा दो की छात्रा थी। विडंबना ये रही कि जमा दो की छात्रा परीक्षा का शुक्रवार को ही अपना 16वां जन्म दिन था। इससे पूर्व परीक्षा शुक्रवार को अपने आंगन में खेल रही थी। तभी सांप ने उसे काट लिया। बाद में लड़की को शनिवार सुबह पांवटा अस्पताल ले…

Read More

निजी अस्पताल परिसर से बाइक चोरी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा शहरी क्षेत्र में फिर से वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। देहरादून-पांवटा एनएच-72 मार्ग में मोगीनंद के समीप एक निजी अस्पताल के समीप से एक बाइक चोरी हो गई। पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। कांशीपुर निवासी अभिमन्यु सिंह ने कहा कि वह मोगीनंद के समीप एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। रोजमर्रा की तरह बाइक पर अस्पताल पहुंचे। सुबह 11 बजे बाइक एचपी17सी 2516 गेट के भीतर खड़ी की। करीब 4 बजे शाम को अस्पताल से निकले, लेकिन बाइक गायब थी।…

Read More

बीएड छात्राओं की टीचिंग प्रेक्टिस रोकने पर बवाल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। एबीवीपी जिला प्रमुख भरत राणा ने कहा कि बीएड कर रही कुछ छात्राओं को टीचिंग प्रेक्टिस (टीपी) में नहीं बैठने दिया जा रहा है। शेष फीस राशि जमा करवाने को दूरदराज क्षेत्रों की छात्राओं ने सोमवार तक का समय मांगा था। एबीवीपी जिला प्रमुख का आरोप है कि कालेज प्रबंधन अड़ियल रवैया अपना रहा है। देवीनगर कालेज प्रबंधन की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उधर, बीएड कालेज के प्राचार्य ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।…

Read More

एबीवीपी ने किया प्राचार्य का घेराव

नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नाहन कालेज में नए छात्रों को फीस जमा करने और रूसा लागू करने के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्राचार्य का घेराव किया। एबीवीपी के संयोजक मुकेश चौहान ने बताया कि महाविद्यालय में व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। छात्रों की फीस जमा नहीं हो रही है। कालेज प्रशासन की ओर से उनके फार्म वापस थमाए जा रहे हैं। इससे नए छात्रों और उनके अभिभावकों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन 100 करोड़ रुपयों में…

Read More

महिला ने जड़ा छेड़छाड़ का आरोप

राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल की एक पंचायत की महिला ने उसी गांव के व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। डीएसपी भूपेंद्र बरागटा ने बताया कि उक्त महिला ने आरोप लगाया कि उसी गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ गत चार जून को उस समय छेड़छाड़ की, जब वह पानी लेने गई हुई थी। उन्होंने कहा कि शीतल के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

Read More

नशे के कारण बढ़े सड़क हादसे

पांवटा साहिब (सिरमौर)। एआईजी रेलवे एंड ट्रैफिक सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि विश्व में हथियारों, तेल पदार्थों के बाद तीसरे स्थान पर नशीले पदार्थों का व्यापार है। बढ़ती नशे की आदत व लापरवाही से हादसों में इजाफा हो रहा है। नशा, तेज रफ्तार, मोबाइल पर बात, बिना हेलमेट और लापरवाही हादसे के प्रमुख कारण रहते हैं। पांवटा रोड सेफ्टी क्लब का जागरूकता अभियान कार्यक्रम बेहतर रहा है। एआईजी शुक्रवार को रोड सेफ्टी क्लब पांवटा के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। एआईजी आरएंडटी शिमला सुरेंद्र वर्मा…

Read More