पांवटा में आफत बनकर बरसे मेघ

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में आसमान से बादल आफत बन कर टूट रहे हैं। शहर से गांव तक कई स्थलों पर बाढ़ के कहर से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दो बच्चे उफनती बरसाती खड्ड की चपेट में आ गए, जिन्हें बचा लिया गया। 4 रिहायशी मकान ढह गए हैं। संपर्क सड़क, पुलिया और फसलों को क्षति पहुंची है। उधर, ग्राम कुंजा मतरालियों के पंचायत प्रधान अकबर अली और सीटू खान ने बताया कि बरसाती खड्ड ने तबाही मचाई है। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 4 बजे खड्ड का जल स्तर…

Read More

गिरीनगर हाउस में सिल्ट बढ़ी, उत्पादन घटा

ददाहू (सिरमौर)। राज्य बिजली बोर्ड के कमाऊ पूत कहलाने वाले गिरीनगर स्थित पावर हाउस में सिल्ट की मात्रा बढ़ने के कारण विद्युत उत्पादन प्रभावित हो रहा है। पावर हाउस में स्थापित दो विशाल टरबाइन मशीनों में से मात्र एक से ही कार्य लिया जा रहा है। सिल्ट बढ़ने के कारण 60 मेगावाट की यह परियोजना हांफती दिखाई दे रही है। हालांकि, विभाग को पानी के साफ होने का इंतजार है, लेकिन इन दिनों परियोजना के जटोन बैराज में सिल्ट का स्तर बढ़कर 1200 पीपीएम तक पहुंच चुका है जोकि उत्पादन…

Read More

अवैध खनन करते दबोचे तीन ट्रैक्टर

पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभाग की टीम ने नवादा में दबिश देकर अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर दबोचे। दो दिनों की भीतर 8 ट्रैक्टर संचालकों से 40 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है। वन विभाग की टीम के निरीक्षण से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा है। यमुना, गिरी, बाता समेत नदी नालों में अवैध खनन करने वाले काफी चौकन्ने हो गए हैं। आरओ पांवटा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। टीम में डिप्टी रेंजर बरकत अली, यशपाल, नदीम, धनजीत सिंह, सुमन और विजय शामिल…

Read More

विकास योजनाओं को 1.74 अरब

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में खंड विकास समितियों के माध्यम से विभिन्न विकास योजनाओं पर 1.74 अरब की राशि व्यय की जाएगी। इससे 26538 कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। यह जानकारी जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी ने जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। दयाल प्यारी ने सभी विभागाध्यक्षों से समीक्षा बैठकों में अपनी उपस्थित सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। जिला उद्योग केंद्र ने महाप्रबंधक जीएस चौहान ने बताया कि जिले के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में 297 उद्योग कार्यरत हैं। इनमें 6410 लोगों को रोजगार मिला…

Read More

पंचायत प्रधान के घर लूट का प्रयास

पांवटा साहिब (सिरमौर)। धौलाकुआं पंचायत प्रधान के घर अज्ञात चोरों ने कथित लूट का प्रयास किया। बरामदे में सो रही उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघा बेहोश कर बांध दिया। इस बीच कमरे में सो रही प्रधान की बहन ने कमरे की बिजली जलाई। परिजनों के उठने की आशंका से चोर भाग खड़े हुए। पंचायत प्रधान ने पुलिस चौकी माजरा में शिकायत दर्ज करवाई है। धौलाकुआं पंचायत प्रधान मलकीत सिंह (34) ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे वारदात हुई। वे भारी उमस के चलते, कूलर चलाकर बरामदे में…

Read More

नौहराधार की दर्जनों सड़कें क्षतिग्रस्त

नौहराधार (सिरमौर)। क्षेत्र के कई इलाकों में पिछले दिनों हुई भारी बरसात के चलते कई सड़क मार्गों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण सोलन-मीनस सड़क मार्ग के अलावा संगड़ाह-हरिपुरधार, नौहराधार-पुन्नरधार, नौहरा-पीड़िया-पालर मार्ग, टौंडा-लाना चेता मार्ग, ददाहू-कोटी धीमान मार्ग, सतौण-ददाहू मार्ग सहित दर्जनों लिंक मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय निवासी हीरा सिंह नेगी, सुंदर सिंह प्रधान पंचायत शिवपुर, जगदीश सिंह, सही राम चौहान, आत्माराम कमल, बस्तीराम तथा रमेश ने बताया कि क्षेत्र में कांग्रेस तथा भाजपा नेताओं…

Read More

जिले के विकास को 16.66 करोड़

नाहन (सिरमौर)। जिले के लिए पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बीआरजीएफ) योजना से 16.66 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दे दी गई। जिला नियोजन समिति के अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल की अध्यक्षता में सोमवार को यहां जिला परिषद हाल में हुई बैठक में चालू वित्त वर्ष की योजना को मंजूरी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 16.66 करोड़ रुपये की इस योजना में से करीब सात करोड़ की राशि ग्राम पंचायतों को आवंटित की जाएगी। जिला परिषद को 2.84 करोड़ जबकि, पंचायत समितियों को 4.27…

Read More

अवैध खनन करते दबोचे 5 ट्रैक्टर

पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुना नदी क्षेत्र के कुंजा मतरालियों में वन विभाग टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 5 ट्रैक्टर अवैध खनन करते दबोचे गए। सभी ट्रैक्टरों को वन विभाग कार्यालय लाया गया है। ट्रैक्टर संचालकों से जुर्माना राशि वसूले जाने पर वाहन छोड़े जाएंगे। वहीं इस संबंध में सोमवार को वन विभाग को गुप्त सूचना मिली। जिसमें कुछ नदी स्थलों पर अवैध खनन की शिकायत की गई। इसके बाद आरओ पांवटा आरके वर्मा के नेतृत्व में डिप्टी रेंजर बरकत अली, नदीम, सुमन, विजय, यशपाल व धनजीत सिंह शामिल…

Read More

एबीवीपी ने किया प्राचार्य का घेराव

नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नाहन इकाई ने राज्य स्तरीय आह्वान पर कॉलेज प्राचार्य का घेराव किया। सेमेस्टर सिस्टम का विरोध कर रही इकाई ने विवि प्रशासन के खिलाफ कालेज प्राचार्य कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। जिला संयोजक मुकेश चौहान ने बताया कि पूरे राज्य भर में सोमवार को कालेज प्राचार्य का घेराव किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार एवं विवि प्रशासन द्वारा लागू सेमेस्टर सिस्टम किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इकाई अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने बताया कि महाविद्यालय में सभी व्यवस्थाएं चरमराई…

Read More

किन्नौर की तबाही को सरकार गंभीर नहीं

नाहन (सिरमौर)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव भंडारी ने किन्नौर से लौटने के बाद बताया कि किन्नौर की तबाही को लेकर प्रदेश कांग्रेस सरकार गंभीर नहीं है। क्षेत्र की बागवानी एवं कृषि को अरबों का नुकसान हुआ है, जिसकी सरकार भरपाई करे। भाजपा के आधा दर्जन पदाधिकारी 10 दिन बाद रविवार को नाहन लौटे। वह प्रचार को वहां गए थे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री पर निशाना साधा कि सीएम चार दिन सांगला में रुकने के बाद सीधे मंडी चले गए। उन्हें प्राकृतिक आपदा को तरजीह देने के बजाय…

Read More