पीएचसी में रेगुलर डाक्टर नहीं

नौहराधार (सिरमौर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार में नियमित डाक्टर न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि समय-समय पर निश्चित उपचार नहीं मिलने के कारण तीमारदार भारी मुश्किलों में पड़ रहे हैं। बीते मंगलवार को हुए ताजा घटनाक्रम के चलते हरिपुरधार निवासी एक 18 वर्षीय युवती ममता पुत्री लायक राम को छाती में भारी दर्द होने के चलते नियमित एवं सुचारू उपचार नहीं मिल सका। मजबूरन परिजनों को उसे सोलन अस्पताल पहुंचाना पड़ा। स्थानीय ग्रामीण सही राम चौहान, भीम सिंह,…

Read More

उद्योगों में घुसा मलबा, करोड़ों का नुकसान

नाहन (सिरमौर)। निर्वाचन क्षेत्र नाहन के तहत पंचायत रामपुर-भारापुर में बहने वाली सुंकर नदी ने सोमवार तड़के दोबारा क्षेत्र में तबाही मचाई है। क्षेत्र में रविवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद सुंकर में एक बार फिर उफान आया। समीप के रामपुर-बंगारण गांव के कई घरों, खेतों एवं समीप के कृष्णा उद्योग में मलबा घुस गया, जिससे उद्योग को करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। पंचायत के पूर्व उपप्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सुंकर नदी में जबर्दस्त बाढ़ आई,…

Read More

नाहन में आधा दर्जन घर खतरे की जद में

नाहन (सिरमौर)। बीती सोमवार देर रात आई भीषण वर्षा का प्रभाव मंगलवार को शहर के कई हिस्सों में दिखाई दिया। यहां कोर्ट स्थित वन विभाग के अरण्यपाल कार्यालय के समीप भारी डंगा धंसने से दीवार का एक हिस्सा खिसक गया, जबकि आईटीआई रोड़ के करीब संपर्क मार्ग खिसकने से लगभग आधा दर्जन घरों को खतरा पैदा हो गया है। यहां कारमल कानवेंट स्कूल के नजदीक सरस्वती भारद्वाज के मकान को भारी खतरा पैदा हो गया है। संपर्क मार्ग तथा डंगा खिसकने से यहां मलबा घर के आंगन में घुस गया…

Read More

बिजली कट से उद्योगों को करोड़ों का नुकसान

पांवटा साहिब (सिरमौर)। औद्योगिक इकाइयों में बिजली न होने से करोड़ों की क्षति हो रही है। पांवटा के गिरिनगर धौलाकुंआ क्षेत्र में 132 केवी लाइन का टावर बरसाती नाले की चपेट में आ गया है, जिससे दो दिनों से पांवटा के औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे गोंदपुर, पांवटा, कुंजा मतरालियों, रामपुरघाट व बाता मंडी क्षेत्र की इकाइयों में उत्पादन कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। केवल कुछ ही इकाइयों में डीजल जनरेटर के सहयोग से कुछ देर तक कार्य हो पा रहा है। हिमाचल चैंबर ऑफ…

Read More

‌‌‌दिनभर ठप रही संचार व्यवस्था

नाहन (सिरमौर)। मारकंडा-कोलर के बीच बादल फटने की घटना से लोग उबरे नहीं थे कि क्षेत्र में एकाएक बीएसएनएल सेवाओं ने दम तोड़ दिया। रविवार तड़के जिले के आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों में बीएसएनएल सेवाएं ठप रहीं। इसके चलते दिनभर हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। नाहन-सराहां, नाहन-संगड़ाह और नाहन-पांवटा के बीच ओएफसी क्षतिग्रस्त होने से सेवाएं बंद रहीं। रविवार सुबह निगम ने तीन टीमें गठित कर क्षेत्र में दूरभाष सेवाएं बहाल करने का कार्य शुरू किया। दो केंद्रीय टीमें सोलन से पहुंचीं तथा एक टीम जिला मुख्यालय से मौके पर…

Read More

सिरमौर जिले में एक दर्ज अवरूद्ध

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश और बादल फटने की घटना में बनकला, शंभूवाला एवं कमरऊ पंचायतों की करीब एक हजार बीघा से अधिक कृषि भूमि बाढ़ में तबाह हो गई है। जिले में 53 सड़कों में से रविवार को 40 सड़कें खोल दी गई है, जबकि दर्जन के करीब मार्ग रविवार को भी अवरूद्ध रहे। जिले के तीनों हाइवे रोहडू-लालढांग, कुमारहट्टी-नाहन एवं कालाअंब-पांवटा एनएच-72 शनिवार देर शाम तक खोल दिए गए थे। जिले में तीन दर्जन मकानों में मलबा भरने, दरारें पड़ने एवं…

Read More

पेड़ गिरने से रिहायशी मकान, पशुशाला ढ़ही

पांवटा साहिब (सिरमौर)। अमरकोट पंचायत के गोंदपुर में शनिवार रात को विशाल पेड़ अचानक गिर गया, जिससे एक रिहायशी मकान व पशुशाला क्षतिगस्त हो गई। मकान में सोए एक परिवार सदस्य बाल-बाल बच गए। मकान ढहने की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासन, वन विभाग व पुलिस टीम को दी गई। अमरकोट पंचायत के उप प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि गोंदपुर निवासी लक्ष्मण सिंह के रिहायशी मकान के साथ दशकों पुराना साल का विशाल पेड़ था। पेड़ शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे भर भरा कर गिर गया, जिससे साथ लगते…

Read More

नाहन में बारिश ने खूब बरपाया कहर

नाहन (सिरमौर)। शनिवार रात हुई मूसलाधार वर्षा ने नाहन शहर के कई भीतरी हिस्सों में भी नुकसान पहुंचाया। चकरेड़ा, आईटीआई, यशवंत विहार के अलावा नगर परिषद वार्ड दो में भी वर्षा के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। वार्ड-2 में नुकसान का जायजा लेने पहुंचीं पार्षद अनीता शर्मा ने स्थानीय लोगों सुनील रमौल, विक्रम मोहिल, बलकीश, धीरज कश्यप, अमरनाथ आदि के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की। बारिश से सड़कों, नालियों तथा बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची है। रानी बाग में सुखराम एवं सुनील रमौल के…

Read More

धारटीधार की आठ पंचायतों का संपर्क कटा

पांवटा साहिब (सिरमौर)। धारटीधार की आठ पंचायतों के लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई है। अधिकतर प्रमुख संपर्क मार्ग जोरदार बारिश के बाद बंद हो गए है, जिससे इन पंचायत क्षेत्रों के लोगों को अन्य पंचायतों के साथ संपर्क कट गया है। जिला परिषद सदस्य अंजना शर्मा, बीडीसी सदस्य चंद्रकला, कांडो कांसर प्रधान रीता व पूर्व प्रधान रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिनों बरसात में अधिकतर संपर्क मार्ग बंद रहते है, जो काफी दिनों बाद ही खुल पाते है। पिछले शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिससे पांवटा-राजबन से जमटा मार्ग,…

Read More

सड़कों में फंसी टमाटर से लदी गाड़िया

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई से सतौन तक की करीब साठ किलोमीटर सड़क उतरी गांव, गगटौली, बड़वास व कच्ची ढांग के पास शनिवार सुबह बारिश व मलबे के कारण 10 घंटे बंद रही। इससे बालीकोटी-शिमला की दो बसों समेत बालीकोटी-नाहन, पांवटा-शिलाई-नाहन, सुंदराड़ी-पावटा, हरिपुरधार-पांवटा,गाताधार-पांवटा, पांवटा-बाली कोटी, नाहन-चौपाल, नाहन-शिलाई सहित एक दर्जन से ज्यादा बसों के रूट प्रभावित हुए। सबसे ज्यादा प्रभावित किसान हुए हैं, जो अपना टमाटर बेचने दिल्ली जा रहे थे। टमाटर से भरी गाड़ियां रास्ते में खड़ी हैं। खेत में तुड़ान किए हुए टमाटर को मंडी पहुंचाने के लिए गाड़ियां नहीं…

Read More