रोहडू की कामयाबी के बाद बढ़ी पुलिस की जिम्मेदारी

नाहन (सिरमौर)। रोहडू तहसील के बंछूछ गांव के बौंद्रा देवता सकुशल घर लौट आए हैं। इसमें रोहडू पुलिस का बेहतरीन होमवर्क सबके सामने सच बन कर आया है। ऐसे में राज्य की अन्य जिलों की पुलिस पर अब दबाव बन गया है कि वह भी अपने क्षेत्रों में मंदिरों में हुई चोरियों को लेकर उचित तथा साहसिक कदम उठाए ताकि उनके क्षेत्रों में भी रुष्ट हुए देवता भक्तों को वापस मिल सकें। जहां तक जिला पुलिस का सवाल है तो रोहडू के बौंद्रा मंदिर में चौकीदार की हत्या करके करोड़ों…

Read More

377 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास नहीं अपनी छत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिला के दूरदराज क्षेत्रों में आज भी प्रारंभिक शिक्षा की नींव में आंगनबाड़ी केंद्र अहम भूमिका निभा रहे हैं। हजारों नौनिहाल इन केंद्रों में पहुंचते हैं लेकिन 70 फीसदी आंगनबाड़ी केंद्रों को अपने भवन नहीं हैं। पांवटा बाल विकास परियोजना क्षेत्र में 430 में से 377 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपनी छत मुहैया नहीं हो सकी है। केवल 65 के पास अपने आंगनबाड़ी केंद्र भवन हैं। करीब 30 केंद्रों के भवन को जमीन चिन्हित कर, स्वीकृति को फाइलें भेजी हैं। बाल विकास परियोजना पांवटा क्षेत्र के…

Read More

ददाहू में स्वास्थ्य विभाग की छापामारी से मचा हड़कंप

ददाहू (सिरमौर)। बरसात के मौसम में तेजी से फैल रही अनेकों विशेषकर जलजनित एवं गले सड़े फल सब्जियों से पैदा होने वाली बीमारियों की रोकथाम को संज्ञान में लेते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। शुक्रवार देर शाम जिला के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार गुप्ता की टीम ने होटलों तथा ढाबों का निरीक्षण कर वहां स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा भी फल तथा सब्जी बेचने वालों की गुणवत्ता की भी जांच की गई। साथ ही ऐसे दुकानदारों को भी फटकार लगाई गई जो आम लोगों…

Read More

पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर कसा शिकंजा

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने आसपास क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। बद्रीपुर से अपहरण प्रयास एवं अधिकतर चैन स्नेचिंग मामलों में बाइकर्स ही शामिल रहे हैं। इसलिए पुलिस बाइकर्स पर खूब शिकंजा कस रही है। शहरी क्षेत्र में चार स्थलों पर नाके लगाए गए हैं। अवैध रूप से लंबे समय से चल रहे बिना नंबर के सड़कों पर दौड़ रहे बाइकों पर ज्यादा ध्यान फोकस किया जा रहा है। नियम कानून तोड़ने वालों पर तीन दिन के भीतर 175 से अधिक वाहनों के चालान कर 35 हजार…

Read More

एसएफआई ने सेमेस्टर सिस्टम के खिलाफ की नारेबाजी

नाहन (सिरमौर)। जिला की एसएफआई इकाई ने विश्व विद्यालय के कुलपति की संदिग्ध कार्यप्रणाली एवं सेमेस्टर सिस्टम के खिलाफ शुक्रवार को कालेज परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान इकाई से दर्जनों छात्रों ने सेमेस्टर सिस्टम का विरोध कर नारेबाजी की। इस अवसर पर एसएफआई के कैंपस सचिव अमित कुमार ने कहा कि विवि प्रशासन के अंदर जब से एडीएन वाजपेयी ने कुलपति का कार्यभार संभाला है तब से लगातार छात्र विरोधी निर्णय लिए जा रहे हैं। साथ ही फीस को बढ़ाकर पढ़ाई को आम छात्रों की पहुंच से…

Read More

संगड़ाह खंड के चार स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टर नहीं

नौहराधार (सिरमौर)। दुर्गम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य सरकार किस तरह की स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है इसका अंदाजा सहज की लगाया जा सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह के साथ-साथ संगड़ाह खंड में इस समय 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत हैं। मगर आधा दर्जन से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं है। ग्रामीण अपना इलाज कराएं तो कैसे। चाढ़ना, हरिपुरधार, लाना चेता, चौकर पीएचसी में डाक्टर ही नहीं हैं। और तो और यहां लंबे समय से कोई फार्मासिस्ट नहीं है। इन गरीब ग्रामीणों को मजबूरी में…

Read More

दशकों बाद भी जख्मों पर मरहम नहीं

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा से कालाआंब एनएच-72 मार्ग के कई पुल खतरनाक हो चुके हैं। करीब 65 किलोमीटर लंबे इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार बड़े पुल व एक दर्जन छोटी पुलियाएं है। अनदेखी के कारण पुल के अलावा इन एक दर्जन पुलियाओं की हालत बहुत ही दयनीय हो गई है। जर्जर पुल की संवेदनशीलता से हादसों की आशंका बनी रहती है। पांवटा से धौलाकुआं तक एनएच के मानक अनुसार सड़क चौड़ी कर दी, लेकिन दशकों पुरानी एक दर्जन से अधिक छोटी पुलियाएं जस की तस है। इनकों एनएच विभाग के…

Read More

सड़क हादसों पर लगेगी ब्रेक

शिलाई (सिरमौर)। निवार्चन क्षेत्र शिलाई से गुजरने वाले हाटकोटी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी। आजकल भारी बारिश से सड़क की हालत दयनीय है। इन दिनों क्षेत्र में किसानों का सेब व टमाटर का सीजन चला है। डीएसपी पांवटा नरवीर सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रक आपरेटरों को पत्र लिखकर आदेश जारी किए हैं कि फसलाें की उपज को मंडियों तक पहुंचाने के लिए नये व अच्छी हालत…

Read More

अफसर अपने मोबाइल फोन ऑन रखें: डीसी

नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर विकास लाबरू ने जिला के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने मोबाइल फोन ऑन रखें, ताकि वर्षा के कारण होने वाले किसी भी नुकसान की सूचना तुरंत प्राप्त की जा सके । उपायुक्त ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सूचना प्राप्त करने के लिए जब संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उनके मोबाइल फोन स्विच आफ पाए जाते हैं। इसके कारण समय पर सूचना एकत्रित करने में कठिनाई होती है तथा राहत कार्य भी प्रभावित होता…

Read More

रूसा के विरोध में दहाड़े कामरेड

नाहन (सिरमौर)। एसएफआई की नाहन इकाई ने वीरवार को कॉलेज परिसर में विवि प्रशासन द्वारा लागू सेमेस्टर सिस्टम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर एससीए उपाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि उप कुलपति एडीएन वाजपेयी द्वारा पद संभालने के बाद से शिक्षा को निजी हाथों में बेचने की प्रक्रिया शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि रूसा की यह जटिल व्यवस्था हिमाचल जैसे पहाड़ी क्षेत्र में लागू नहीं होनी चाहिए। प्रदेश के कुछ जिले चंबा, सिरमौर व लाहौल स्पिति आदि में 4 से 5 माह तक बर्फ रहती है,…

Read More