बढ़वास गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत बढ़वास में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौरा किया। इस दौरान वायरल के मरीजों को दवाइयां वितरित की गई। गांव में करीब तीन दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं। पीड़ित नौनिहाल, बुजुर्ग और महिलाओं के स्वास्थ्य की टीम ने जांच की। ग्राम पंचायत बढ़वास के पूर्व प्रधान मीत सिंह चौहान, मनी राम, तेलू राम, दयाल सिंह और सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वीरवार को टीम पहुंची। इसमें डाक्टर समेत स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी शामिल रहे। डा. मुकेश की टीम ने गांव का दौरा किया। वायरल पीड़ितों…

Read More

तीन दिन में निपटाओ जनता की शिकायत

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन की मासिक बैठक वीरवार को आयोजित हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बरसात के मद्देनजर फैलते मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए विभिन्न तालाबों और झीलों में गंबूशिया मछली उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया। यह मछली मच्छरों के पनप रहे अंडों और कीटों को खा जाती है। इससे डेंगू और मलेरिया के बढ़ने खतरे को रोका जा सकेगा। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि नप में रोज आने वाले शिकायती पत्रों के मामले को तीन दिन के भीतर निपटाना होगा।…

Read More

ट्रक ने किशोर को कुचला, मौत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-72 मार्ग पर भूपपुर में एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि स्कूटर चालक पिता गंभीर रुप से घायल हो गया। स्कूटर सवार किशोर की बहन को मामूली चोटें हैं। दोनों वाहन पांवटा से बातापुल की तरफ जा रहे थे। भूपपुर में ट्रक के पास लेते वक्त हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मिली जानकारी अनुसार ग्राम अमरगढ़ निवासी बुद्ध राम (45) स्कूटर पर…

Read More

एक सितंबर से पहले भरें लिंकिंग फार्म : उपायुक्त

नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त विकास लाबरू ने वीरवार को डीबीटीएल योजना का लाभ लेने के लिए अपना लिकिंग फार्म जमा बैंक अधिकारियों को सौंपा। इसी के साथ जनपद में अभियान का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला में पहली सितंबर से रसोई गैस सब्सिडी के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना आरंभ हो जाएगी। इसके लिए प्रत्येक उपभोक्ता को लिंकिंग फार्म संबंधित गैस एजेंसी एवं बैंक शाखा में भरने अनिवार्य होंगे। पहली सितंबर से पूर्व अनिवार्य रूप से इसे जमा करवाना होगा। इस योजना के आरंभ होने से रसोई…

Read More

पंचायत का फरमान, धूम्रपान पर लगाम

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डिलमन पंचायत ने खुले में शौच एवं सार्वजनिक रूप से धूम्रपान तथा मदिरापान पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। ग्राम पंचायत प्रधान किन्नौरी देवी की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया। बैठक में योजना आयोग के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान निर्मल भारत अभियान पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत ने सभी परिवारों को शौचालय निर्माण तरल एवं ठोस कचरे के उचित निस्तारण के बारे में जागरूक किया गया।…

Read More

शिलाई ने नैनीधार को दी पटकनी

शिलाई (सिरमौर)। 25वीं अंडर-19 जोनल बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्र के 18 सरकारी और एक निजी स्कूल की छात्राएं भाग ले रही हैं। शिलाई जोन की इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला सिरमौर के एएसपी भगतराम ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में कबड्डी का उद्घाटन मैच नैनीधार और शिलाई के बीच खेला गया। इसमें शिलाई ने नैनीधार को एकतरफा मुकाबले में 55-15 से पटकनी दी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। स्कूली छात्राओं…

Read More

लोनिवि की लापरवाही ग्रामीणों पर पड़ रही भारी

धौलाकुआं (सिरमौर)। कोलर से हरिपुरखोल की ओर जाने वाला सड़क मार्ग पांच जुलाई से बंद पड़ा है। बरसात के चलते मलबा तथा पत्थर गिरने के कारण सड़क मार्ग पर आवाजाही नहीं हो पा रही है। 18 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग का लाभ हरिपुरखोल और मातर पंचायत के ग्रामीणों को मिलता है। मार्ग बंद होने से बसें नहीं चल पा रही हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस 18 किमी मार्ग के तहत एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित दर्जनों अन्य स्कूल पड़ते हैं। मार्ग पर बस…

Read More

26 को नहीं चलेंगी निजी बसें

पांवटा साहिब (सिरमौर)। दी सिरमौर निजी बस आपरेटर यूनियन ने 26 अगस्त को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। क्षेत्र में करीब 36 घंटे तक निजी बसें नहीं चलेंगी। किराया बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है। मंगलवार को बैठक के बाद यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सिरमौर निजी बस आपरेटर संघ अध्यक्ष मामराज शर्मा, सचिव भजन चौधरी और अखिल शर्मा ने कहा कि बढ़ती तेल, कलपुर्जों की कीमतों और विभिन्न करों के…

Read More

भाजपा करेगी प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नाहन (सिरमौर)। स्थानीय विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव बिंदल ने बताया कि सोमवार को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के कार्यकर्ता नाहन में प्रदेश एवं केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। डा.राजीव बिंदल ने यहां जारी बयान में प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के अभी तक के कार्यकाल में एक भी विकास के कार्य नहीं हुए। हजारों कर्मचारियों के तबादलों में जुटी कांग्रेस सरकार कर्मचारियों को निशाना बना रही है। जो किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं होगा। आरोप लगाया…

Read More

अपने पत्थर दिल हुए तो गैर बने ‘अपने’

पांवटा साहिब (सिरमौर)। एक तरफ वो पत्थर दिल मां, जिसने नवजात अनामिका (काल्पनिक नाम) बच्ची को पैदा होते ही मरने के लिए कूड़ेदान में फेंक दिया। दूसरी तरफ, एक ऐसी मां जो इस बच्ची को अपने कलेजे का टुकड़ा बनाने को तड़फ रही है। शिलाई क्षेत्र का एक जोड़ा इस लावारिस मिली नवजात बच्ची को भगवान की अनमोल धरोहर समझ कर अपनाने को तैयार है। इसके लिए दंपति ने प्रशासन को आवेदन कर दिया है। विगत 14 अगस्त को देश भर के हर कोने में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चल…

Read More