पांवटा साहिब (सिरमौर)। तेज रफ्तार कार ने शनिवार देर रात को जमकर तांडव मचाया। पहले कार ने देहरादून उत्तराखंड सीमा पर हिमाचल प्रवेश द्वार पर बने बैरियर को तोड़ दिया। यहां कार की चपेट में आने से बैरियर पर मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बचे। इसके बाद कार ने पुलिस का नाका तोड़ते हुए देर रात को बद्रीपुर और बाता पुल भी पार कर किया। सूचना माजरा क्षेत्र पुलिस ने पीछा कर माजरा-धौलाकुआं नाके पर वाहन को चालक समेत दबोच लिया। मिली जानकारी अनुसार घटना विगत शनिवार देर रात करीब ढाई बजे…
Read MoreCategory: Sirmaur
बिना शर्त आशा वर्कर वापस रखी जाएं
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इंटक के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि बिना शर्त आशा वर्करों को वापिस रखा जाए। इससे राहत की बाट जोह रही आशा वर्करों को नौकरी से वंचित न होना पड़े। एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर 17 सितंबर को मुख्यमंत्री से मिलेगा। इंटक जिलाध्यक्ष रविवार को पांवटा विश्राम गृह में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे। जिला अध्यक्ष इंटक सुभाष शर्मा और आशा वर्कर यूनियन जिला अध्यक्ष रक्षा ठाकुर, पांवटा इकाई अध्यक्ष बबली देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि…
Read Moreअंबोया स्कूल के नए भवन को 36 लाख मंजूर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा विधानसभा क्षेत्र के आंजभोज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोया के लिए 36 लाख बजट मंजूर हो गया है। आरएमएसए योजना के तहत नए भवन का का निर्माण होगा जिससे स्कूली बच्चों को बेहतर कक्षा रूम समेत सुविधा मिलेगी। गिरिपार की ग्राम पंचायत अंबोया की प्रधान सत्या देवी, वरुण शर्मा, अखिल शर्मा एवं रणजीत पुंडीर ने कहा कि आसपास के करीब एक दर्जन से अधिक छोटे बढ़े गांव से करीब 650 बच्चे शिक्षा ग्रहण करने पहुंच रहे हैं। दशकों पुराना एक जर्जर कमरा गिरने के कगार…
Read Moreशराब का जखीरा बरामद, दो तस्कर दबोचे
विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने पांवटा (हिमाचल) से ऋषिकेश ले जाई जा रही हिमाचल ब्रांड की 200 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। शराब तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने ढाई हजार रुपये देने की घोषण की है। पुलिस को लंबे समय से शराब तस्करी की सूचना मिली रही थी। जिसे देखते हुए पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया हुआ था। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली…
Read Moreटाटा-407 ट्रक खाई में गिरने से एक की मौत
राजगढ़ (सिरमौर)। थाना क्षेत्र राजगढ़ के तहत सनौरा-नेरीपुल मार्ग में जघेड़ के समीप एक टाटा 407 ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। राजगढ़ के डीएसपी भूपेंद्र बरागटा ने बताया कि गांव मानवा खनीयूड तहसील राजगढ़ निवासी देवदत्त शर्मा (38) अपने ट्रक नंबर एचपी 16-3985 से सोमवार देर सांय सनौरा से अपने घर मानवा खनीयूड जा रहा था। छडील गांव के समीप वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक करीब दौ सौ फुट गहरी खाई में…
Read Moreशिक्षक संघ युक्तिकरण के विरोध में
शिक्षक संघ युक्तिकरण के विरोध में सोलन। प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीच शिक्षा सत्र में शिक्षकों की युक्तिकरण (रेशनेलाइजेशन) की प्रक्रिया आरंभ करने पर नाराजगी जाहिर की है। पदाधिकारियों ने सरकार से अनावश्यक युुक्तिकरण न करने की गुजारिश की है। तर्क है कि इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान होगा और शिक्षक वर्ग भी प्रताड़ित होगा। शिक्षक संघ ने ‘जनरल ट्रांसफर’ के तुरंत बाद बीच सत्र में युक्तिकरण पर गंभीर सवाल उठाए हैं। दावा किया है कि शिक्षा सत्र के मध्य तबादलों पर लगाए गए प्रतिबंध के तहत युक्तिकरण की…
Read Moreठप हो गए जिले में अधिकतर स्टोन क्रेशर : शर्मा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द सिरमौर स्टोन क्रेशर संघ अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन माह के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इस अवधि के बीच बाहरी राज्यों को रेत बजरी आपूर्ति बंद रहेगी। इससे पहले 31 अगस्त को ग्रीन बैंच ने लीज क्षेत्र से रेत खोदने पर रोक लगाई है। अब क्रेशर संचालन कार्य ठप हो गया है। जिला क्रेशर संघ अध्यक्ष ने कहा कि 17 सितंबर को मुख्यमंत्री सिरमौर प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान जिला क्रेशर संघ एवं बेरोजगार हुए मजदूरों का…
Read Moreट्रक की चपेट में आई मासूम की मौत
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा नेशनल हाइवे पर रेनबैक्सी चौक भाटांवाली में दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें एक ट्रक की चपेट में आने पर ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार रविवार को भाटांवाली पंचायत की ढाई वर्षीय बच्ची सोफिया पुत्री जावेद अपने दादा शेर मोहम्मद का साथ सड़क के पास खड़ी थी। दादा एक ट्रक चालक है। उनका ट्रक स्टार्ट नहीं हो पा रहा था। इसी बीच मौके पर एक जानकार चालक का ट्रक पहुंचा। इसके चालक…
Read Moreइलाज तो दूर ताला कोई खोलने वाला भी नहीं
नौहराधार (सिरमौर)। न डाक्टर और न कर्मचारी। लोगों को इलाज मिलना तो दूर कोई अस्पताल का ताला खोलने वाला भी नहीं है। मामूली बीमारी के इलाज को भी लोगों को कई किमी पैदल चलना पड़ता है। यह हाल है उप तहसील नौहराधार की चौकर पंचायत की सबसे पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) का। हाल यह हैं कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका हुआ है। भवन भी जर्जर हालत में है। पूर्व में जो चिकित्सक तैनात थे, उन्हें राजगढ़ नियुक्ति दी गई है। अब स्वास्थ्य केंद्र खाली पड़ा है। स्वास्थ्य…
Read Moreचलते ट्रैक्टर से गिरा युवक, मौत
सराहां (सिरमौर)। थाना सराहां के अंतर्गत शाडिया पंचायत के झाझड़ निवासी एक युवक की बीती रात चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर कर दर्दनाक मौत हो गई। झाझड़ निवासी 30 वर्षीय सीता राम गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर में बैठकर झाझड़ की ओर जा रहा था। तभी अचानक पझोपड़ के पास सीता राम चलते हुए ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा। हादसे के फौरन बाद ट्रैक्टर चालक ने स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल सीता राम को सोलन चिकित्सालय पहुंचाया। सोलन में प्राथमिक उपचार के बाद सीता…
Read More