पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार और पांवटा विस क्षेत्र के दूरदराज से पहुंचे मरीज एवं साथ आए लोग बुधवार को परेशान दिखे। हर रोज औसतन 400 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इसमें से 50-60 मरीज इन दिनों वायरल फीवर के होते हैं। बुखार, उल्टी दस्त, जुखाम और सिरदर्द के मरीज इनमें शामिल हैं। शिलाई और पांवटा विस क्षेत्र के डेढ़ लाख से अधिक लोगों के लिए पांवटा सिविल अस्पताल ही स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। मरीजों की दिक्कतों एवं स्थानीय अस्पताल की समस्याओं को दूर करने के लिए सीएमओ ने…
Read MoreCategory: Sirmaur
कौशल विकास भत्ते के लिए 2500 युवाओं का चयन : डीसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में कौशल विकास कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिला के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2500 युवाओं का इस कार्यक्रम के लिए चयन कर लिया गया है जिनमें से 394 युवाओं द्वारा निर्धारित प्रपत्र भरकर रोजगार कार्यालय में जमा करवा दिए गए हैं। इन युवाओं को अक्तूबर से प्रतिमाह एक हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर विकास लाबरू ने कौशल विकास भत्ता कार्यक्रम की प्रगति बारे समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने…
Read Moreमौसम के बदलते मिजाज से सेहत नासाज
नाहन (सिरमौर)। मौसम के बदलते मिजाज से सेहत नासाज है। बच्चे को खासकर वायरल ने अपनी चपेट में लिया है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के कई इलाकों में पिछले पखवाड़े भर से मौसम करवटें बदल रहा है। कभी तेज चटख धूप तो कभी हल्की रिमझिम बारिश के चलते वातावरण में वायरल सक्रिय हो गया है। जो लोगों को बिस्तर पकड़ने पर मजबूर कर रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल नाहन की ओपीडी में हर रोज 50-60 नौनिहाल वायरल से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इन दिनों नाहन अस्पताल की मुख्य ओपीडी में…
Read Moreएक मंच पर दो लोक संस्कृतियों का संगम
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमखंड मैत्री जनकल्याण सोसायटी के तत्वावधान में पांवटा में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में एक मंच पर हिमाचल और उत्तराखंड की लोक संस्कृति का संगम देखने को मिला। लोक कलाकारों की प्रस्तुति पर देर रात तक लोग झूमते रहे। सांस्कृतिक संध्या को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पांवटा के विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि प्राचीन लोक संस्कृति को संजोए रखना जरूरी है। दो पड़ोसी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड के लोगों में एक मंच पर लोक संस्कृति की झलक से आपसी भाईचारे और…
Read Moreमहिला एवं प्रसूति गृह वार्ड में सुविधाएं नहीं
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशों के बाद स्वास्थ्य महकमा अपनी भूल को सुधारने के प्रयास में जुटा है। बावजूद इसके महिला एवं प्रसूति गृह वार्डों में साफ सफाई ढर्रे से बाहर है। परिसर के भीतर बने शौचालयों की दशा अभी भी सुधरनी बाकी है। अस्पताल में भर्ती अधिकतर महिला एवं पुरुष मरीजों का यही कहना है कि अन्य असुविधा तो झेली जा सकती है मगर खटमलों ने पूरी रात नींद उड़ाए रखी। दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों तथा तीमारदारों में अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं के…
Read Moreउपजाऊ भूमि को उद्योगपतियों को न सौंपें : सीएम
धौलाकुआं (सिरमौर)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऐलान किया है कि पांवटा एवं कालाअंब के किसान अपनी उपजाऊ भूमि उद्योग लगाने को न दें। उद्योगतियों को भी जमीन तभी मिलेगी जब वह अपनी आवश्यकता के बारे में सरकार को लिखित में जानकारी देेंगे। माजरा के रामलीला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कालाअंब, पांवटा तथा बद्दी के उद्योगपति प्रापर्टी डीलिंग का काम कर रहे हैं। वह किसानों से सस्ते रेट पर जमीन खरीद कर आगे महंगे दामों में बेच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यहां…
Read Moreनगर परिषद ने हटाए रेहड़ी और ठेली वाले
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद कमेटी ने गुरुद्वारे के समीप से एक दर्जन से ज्यादा रेहड़ी और ठेलियां हटाई। रेहड़ी संचालकों में बिना पूर्व सूचना के कार्रवाई पर नाराजगी व्याप्त की है। रेहड़ी संचालक रानी, सतपाल सिंह, चमन सिंह, रोहित सिंह, मेनपाल, तजिंद्र सिंह, हरपाल और मलकीत सिंह ने कहा कि बुधवार देर शाम को नप कमेटी की टीम मौके पर पहुंची। 15 रेहड़ी, काउंटर और ठेली हटवा दी गई। टीम ने सामान उखाड़ना शुरू किया। सामान गाड़ी में डाल कर साथ ले गए। रेहड़ी संचालकों में इस बात से…
Read Moreपुलिस के खिलाफ सीटू ने खोला मोर्चा
नाहन (सिरमौर)। शिमला में तेंजिन अस्पताल से बाहर निकाले गए 14 कामगारों पर पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की सीटू ने कड़े शब्दों में निंदा की है। लाठीचार्ज पर गुस्सा जाहिर किया। वीरवार को नाहन में शिमला पुलिस के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के बाहर मोर्चा खोलते हुए सीटू कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। जिला सीटू के अध्यक्ष दया किशन ने कहा कि सीटू कामगारों की रक्षा तथा सम्मान के लिए संघर्ष कर रहा है। शिमला में बीते दिन पुलिस कर्मियों की हरकत से कामगारों के सम्मान को ठेस पहुंची है।…
Read Moreपंथाघाटी में प्रदर्शनकारियों पर बरसीं पुलिस की लाठियां
शिमला। पंथाघाटी में तेंजिन अस्पताल का घेराव करने पहुंचे सीटू कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसमें थाना छोटा शिमला के प्रभारी विक्रम चौहान, एएसआई हेतराम और हेड कांस्टेबल शिशुपाल चोटिल हो गए। पुलिस का दावा है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इसके बाद हल्का बल प्रयोग किया गया। उधर, सीटू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें पहुंची हैं। हालांकि, पुलिस महकमे का दावा है कि किसी भी प्रदर्शनकारी को चोटें नहीं आई हैं। जो चोट लगने का…
Read Moreआसाराम के पांवटा आश्रम पर भी संकट
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र के कुंजा मतरालियों स्थित आसाराम बापू के आश्रम की जांच होगी। यदि वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो तत्काल कार्रवाई होगी। सर्किट हाउस नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल में नरेंद्र मोदी फैक्टर बेअसर रहेगा। मोदी बतौर पार्टी महासचिव हिमाचल प्रभारी रहे थे। उस समय भी कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को कामयाबी मिली थी। उन्होंने स्वीकार किया कि पंजाब और हरियाणा के विरोध के…
Read More