मनरेगा को प्रभावी ढंग से करें कार्यान्वित : वीरेंद्र

नाहन (सिरमौर)। मनरेगा के तहत भूमि सुधार, सड़क एवं रास्तों की मरम्मत, जल संरक्षण एवं वनीकरण इत्यादि कार्यों को प्राथमिक ता देने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार के अतिरिक्त लोगों को घर द्वार पर रोजगार भी उपलब्ध हो सके। यह जानकारी सांसद लोकसभा वीरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को यहां जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्हाेंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान माह सितंबर तक जिला में मनरेगा…

Read More

जलवाहकों को दो माह से वेतन नहीं

नौहराधार (सिरमौर)। शिक्षा खंड नौहराधार के तहत 90 स्कूलों में तैनात जलवाहकों को बीते दो माह से पगार नहीं मिल पाई है। विभागीय लापरवाही के कारण निम्न पगार पाने वाले कर्मचारी फिलहाल पाई पाई के लिए मोहताज हो गए हैं। वेतनमान नहीं मिलने से यह जलवाहक भारी परेशानी झेल रहे हैं। जलवाहकों ने सरकार तथा विभाग से गुहार लगाई है कि उन्हें दीवाली से पूर्व तत्काल वेतन दिया जाए। नौहराधार क्षेत्र में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। मगर बीते दो माह से वेतन नहीं मिलने के चलते…

Read More

उपायुक्त की गाड़ी से टकराकर दंपति घायल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। थाना पांवटा के तहत बेहड़ोंवाला के समीप एक बाइक सवार के उपायुक्त सिरमौर के वाहन से ओवरटेक करते समय बाइक टकरा गई। इससे बाइक में सवार त्रिलोकपुर निवासी हरिंद्र एवं उनकी पत्नी सुमन देवी महिला घायल हो गई। मौके से उपायुक्त ने स्वयं अपनी गाड़ी में डालकर घायल दंपति को नाहन अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल पति एवं पत्नी का इलाज चल रहा है। मामले के जांच अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि घायल पति-पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। छानबीन के बाद मामला दर्ज किया…

Read More

पेड़ से टकराई कार, महिला की मौत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। मंगलवार देर रात को एक आल्टो कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में देहरादून निवासी दंपति घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला ने देहरादून अस्पताल में दम तोड़ दिया। एनएच-72 मार्ग पर सूरजपुर के समीप हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार रात करीब पौने 12 बजे एक आल्टो कार यूके 07एए 6802 अंबाला से देहरादून जा रही थी। आल्टो कार को देहरादून थाना पटेलनगर के पार्क रोड़ निवासी तेजेंद्र सिंह…

Read More

युवक की हत्या के आरोपियों का सुराग नहीं

राजपुर (सिरमौर)। पांवटा थाना के गांव बांगरण में मर्डर कांड के आरोपियों का आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस टीम हत्यारे कि तलाश में डोर-टू-डोर पूछताछ में जुटी हुई है। मौके ए वारदात पर लोगों के सहयोग से सबूतों की खोज में लगी है। जांच में जुटी स्थानीय पुलिस टीमें गांव में पड़ोस के लोगों से संपर्क कर रही हैं जिससे आपसी समन्वय बनाकर कातिल तक पहुंचने में आसानी हो सके। कत्ल को अंजाम देने वाली रात को मृतक का मोबाइल मौके पर…

Read More

कन्या स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान सम्मेलन शुरू

नाहन (सिरमौर)। राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के तत्वावधान में सोमवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन हुआ। वरिष्ठ कन्या पाठशाला में आयोजित इस सम्मेलन में उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक विभाग एवं राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं संचार परिषद ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम मनमोहन शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया। बाद में कन्या वरिष्ठ स्कूल की प्रधानाचार्य विजय चौहान ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान साइंस सुपरवाइजर हरदेव सिंह ने…

Read More

बरनासी गांव में पेयजल किल्लत

बरनासी गांव में पेयजल किल्लत घरेड़ (सोलन)। नालका पंचायत बरनासी गांव को अभी तक पेयजल योजना से नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस गांव में एक दर्जन परिवार रहते हैं। इस गांव के अभी तक किसी योजना से नहीं जोड़ा गया है। गांव से एक किलोमीटर नीचे गांववालों की अपनी ही जमीन में पानी की बावड़ी है। ऐसे में गांव एक किलोमीटर ऊपर होने से लोग अभी तक सिर पर पानी ढो कर गुजारा कर रहे हैं। पंचायत के प्रधान धनमंती, उप…

Read More

पांच साल के रिकार्ड खंगाले जाएंगे

पांच साल के रिकार्ड खंगाले जाएंगे सोलन। पंजाब के युवाओं तक नशे की डोज पहुंचाने में लगी नालागढ़ पंजैहरा के जीएसवी फार्मा उद्योग पर आबकारी एवं कराधान, आयकर और सेंट्रल सेल्स टैक्स विभाग शिकंजा कसने के लिए नए सिरे से सर्वे करने जा रहे हैं। वहीं, संबंधित अधिकारियों के कमजोर सूचना तंत्र पर भी जांच बैठने वाली है। दूसरी तरफ, राज्य दवा नियंत्रण प्राधिकरण और पुलिस विभाग ने इस मामले में किसी तरह की कोताही से इनकार करते हुए पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।…

Read More

35 हजार का जल्द भुगतान हो

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला आईटी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमर भारद्वाज व उपाध्यक्ष ठाकुर धनवीर सिंह ने कहा कि कंपनी के माध्यम से शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। सरकार को उनके लिए स्थायी व ठोस नीति बनानी चाहिए। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव में इसकी सिफारिश से शिक्षकों की उम्मीदें बढ़ रही है। जिला अध्यक्ष पांवटा में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। संगठन के महा सचिव ऋषि भारद्वाज ने कहा कि पंजाब की तर्ज पर नियमितीकरण की मांग लंबे समय से रही है। प्रदेश सरकार व विभाग संगठन की मांगों…

Read More

जानलेवा न बन जाए बस का सफर

जमटा (सिरमौर)। नाहन-नहरस्वार संपर्क मार्ग पर परिवहन निगम की सुबह के समय एकमात्र बस होने के कारण अकसर ओवरलोड़ रहती है। वीरवार को भी 37 सीटर बस में चार दर्जन स्कूली छात्रों सहित 100 से अधिक सवारियों ने जान जोखिम में डालकर सफर किया। छात्र दिनेश, प्रदीप, राजेश, नरेश कुमार, सुनील आदि ने कहा कि स्कूल टाइम पर एकमात्र बस होने के कारण कई बार 120 से अधिक सवारियां बस में ठूंस-ठूंस कर भरी होती हैं। ऐसे में यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।…

Read More