शिलाई (सिरमौर)। बिजली बोर्ड का शिलाई उपमंडल राम भरोसे चल रहा है। यहां न तो एसडीओ है और न ही जेई। चार जेई एवं एक एसडीओ का पद खाली है। इस कारण 40 पंचायतों के लोगों को अपने काम करवाने 60 किलोमीटर दूर सतौन जाना पड़ रहा है। इतना बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद भी यह पूरा उप मंडल खाली पड़ा है। शिलाई पंचायत के प्रधान रमेश नेगी, ग्वाली के प्रधान बलदेव सिंह चौहान सहित नरेश कुमार, सुंदर सिंह, गुमान सिंह व जगत सिंह आदि का कहना है कि पांवटा…
Read MoreCategory: Sirmaur
प्रवासी परिंदों की चहचहाहट से रेणुका घाटी गुलजार
ददाहू (सिरमौर)। मौसम में आए परिवर्तन के साथ ही रेणुका घाटी प्रवासी परिंदों की चहचहाहट से गुलजार हो रही है। इन दिनों 116 के करीब प्रवासी परिंदे रेणुका पहुंचकर अपना आशियाना तलाश रहे हैं। हालांकि इस वर्ष प्रवासी परिंदों का आगमन तीन सप्ताह पूर्व ही शुरू हो चुका है। पहले यह पक्षी दिसंबर माह के पहले सप्ताह के दौरान ही रेणुका में दस्तक दिया करते थे। लेकिन इस वर्ष यह मेहमान पक्षी नवंबर माह के दूसरे व तीसरे सप्ताह के दौरान रेणुका पहुंचकर चहलकदमी कर रहे हैं। विभागीय सूत्रों से…
Read Moreकोटी-धमान स्कूल में शिक्षकों का टोटा
ददाहू (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी-धमान में शिक्षकों की भारी कमी के चलते स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इस कारण शिक्षा विभाग एवं सरकार के प्रति अभिभावकों में गहरा रोष हैं। ग्रामीण पिछले लंबे समय से स्कूल में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन उनकी मांग पर सरकार एवं शिक्षा विभाग ने अभी तक गौर नहीं किया। स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान विद्या देवी, सदस्य वीरेंद्र सिंह, वीर सिंह, भीम सिंह, अमर सिंह एवं…
Read Moreचम्मच दौड़ में जसविंदर-विनय अव्वल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बातामंडी में बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुईं। स्कूल के प्रधानाचार्य त्रिलोचन सिंह सैनी ने बताया कि छात्रा वर्ग चम्मच दौड़ में जसविंदर कौर प्रथम, गुरप्रीत दूसरे तथा छात्र वर्ग में विनय प्रथम व विशाल दूसरे स्थान पर रहे। बोरा रेस में छात्राओं में गुरप्रीत प्रथम व छात्र वर्ग में रोहित प्रथम और प्रदीप दूसरे स्थान पर रहे। लंगड़ी टांग दौड़ में छात्रा वर्ग में गुरप्रीत-वंदना प्रथम, सरलजीत व रितिका दूसरे तथा छात्र वर्ग में रोहित कुमार प्रथम व सुखबीर सिंह दूसरे…
Read Moreवायरल बुखार ने जकड़ में आए लोग
राजपुर (सिरमौर) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में वायरल फीवर के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। राजपुर स्वास्थ्य प्रभारी डा.अजय देवल ने कहा कि अस्पताल में गला रोग, नजला-खांसी, बुखार, जुखाम, सिर दर्द आदि वायरल फीवर के मरीज हर रोज इलाज कराने आ रहे हैं। उन्होंनें कहा कि इन दिनों शीत लहर व सुबह शाम अधिक ठंड़ बढ़ने से बच्चे व बुजुर्ग रोगी अस्पताल में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। अस्पताल में शिवा गांव से प्रिंस (तीन), कीड़ुवा राम (70) गांव दिघाली, मदन सिंह (45) निवासी भरली, जालम सिंह…
Read Moreरूसा के खिलाफ गरजी एसएफआई
नाहन (सिरमौर)। महाविद्यालय नाहन की एसएफआई इकाई ने रूसा प्रणाली के विरोध में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकाई के दर्जनों छात्रों ने राज्य सहित केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व सीएससीए अध्यक्ष अमित कुमार तथा इकाई सचिव रवि कुमार ने किया। प्रदर्शन के दौरान एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि सेमेस्टर सिस्टम के तहत होने वाली परीक्षाओं केअनुक्रमांक अभी तक नहीं भेजे गए हैं, जिसे तत्काल प्रभाव से भेजा जाए। सदस्यों ने मांगी की है कि…
Read Moreदेहरादून, विकासनगर और अली टीम ने जीते मैच
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद् खेल मैदान में डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। कोस्को बाल क्रिकेट कप स्पर्धा में हिमाचल एवं उत्तराखंड की 32 टीमें भाग ले रही हैं। पांवटा में चार दिनों तक प्रतियोगिता चलेगी। देहरादून, अली एकादश एवं विकासनगर टीमों ने शुरुआती मैच जीत कर अगले चरण में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा के प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि देश के गौरव सचिन तेंदूलकर से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यातिथि बीएस सैनी एवं हिमाचल…
Read More23 वर्षीय युवती ने विषाक्त पदार्थ निगला, मौत
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के तारुवाला निवासी एक युवती ने विषाक्त पदार्थ निगल कर दम तोड़ दिया। युवती को उत्तराखंड के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पांवटा के वार्ड-3 तारुवाला में तान्या (23) परिवार के साथ रहती थी। कुछ वर्ष पहले युवती की मां का निधन हो गया था। इसके बाद से ही युवती कुछ मानसिक तनाव में रहती थी। पिछले सोमवार रात को युवती ने कुछ विषाक्त पदार्थ निगल लिया…
Read Moreभगवान परशुराम और मां रेणुका की याद में मनाया ग्यास पर्व
शिलाई (सिरमौर) मां बेटे के पावन मिलन के उपलक्ष्य में पवित्र तीर्थ रेणुका से लगते क्षेत्र के कई गांवों में ग्यास पर्व मनाया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्यास पर्व में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। गांवों से देवता की पालकियां एवं प्रतिमाएं स्नान हेतु रेणुका के लिए रवाना हो गई हैं। जबकि कई गांवों में भगवान परशुराम मंदिरों में ग्यास मनाई जा रही है। क्षेत्र के परशुराम मंदिर माशू एवं जामू से मंगलवार सुबह देव पालकियां रेणुका के लिए रवाना हुई।…
Read Moreराशन देने के बाद लोगों को दो कैश मेमो
नाहन (सिरमौर)। विभाग के अंतर्गत आने वाले कुछ डिपो होल्डर लोगों को राशन देने के बाद कैश मेमो नहीं दे रहे। साथ ही कुछ राशन डिपो मालिक गोदाम से राशन एक मुश्त उठाने की बजाय किश्तों में उठा रहे हैं। विभाग ने लोगों को गुमराह कर रहे डिपो संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का मन बनाया है। उपभोक्ता अजय शर्मा, राकेश वर्मा, रमेश चंद, मोहन लाल, उजागर सिंह, दिलीप तोमर आदि ने बताया कि कुछ डिपो मालिक राशन देने के बाद लोगों को कैश मेमो देने में हेकड़ी झाड़…
Read More