दुधिया रोशनी से चमकेगा पांवटा शहर

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा शहरी क्षेत्र के मुख्य चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हाइमास्क लाइटें लगाई जाएंगी जिससे शहरी क्षेत्र के चौक चौराहों पर बेहतर रोशनी की व्यवस्था होगी। देहरादून से पांवटा नाहन एनएच-72 पर बने दो चौकों पर यह लाइटें लगाने का कार्य शुरू हो गया है। मिली जानकारी अनुसार पांवटा के शहरी क्षेत्रों के चौराहों बद्रीपुर चौक, विश्वकर्मा चौक, वाई प्वाइंट एवं बांगरन चौक पर आधुनिक लाइट लगाई जाएंगी। इनमें दो चौराहों विश्वकर्मा चौक एवं बद्रीपुर चौक पर ऊंचे पोल पर लाइट लगाने के लिए खुदाई कार्य…

Read More

युकां ने फूंके भाजपा नेताओं के पुतले

ददाहू (सिरमौर)। भाजपा की भ्रष्ट नीतियों पर प्रहार करते हुए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ददाहू में भाजपा के शीर्ष नेताओं के विरुद्घ धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस बीच युकां महासचिव यशवंत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ददाहू के मुख्य बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं अनुराग ठाकुर के पुतले फूंके। युकां महासचिव यशवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि धूमल और उनके पुत्र अनुराग ठाकुर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की छवि को खराब करके उनको बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। भाजपा…

Read More

अवैध ढंग से मवेशी ले जाते 2 गिरफ्तार

सराहां (सिरमौर)। अवैध ढंग से वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरे तीन बैलों को सराहां पुलिस ने बीती देर रात नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। छोटा हाथी वाहन में इन मवेशियों को ठूंस कर शिमला से नाहन की ओर जा रहा था। पुलिस ने देर रात आईपीएच कार्यालय के पास जब उक्त वाहन रोका तो उसमें 3 बैल भरे पाए गए। जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी। जबकि 2 की हालत बेहद दयनीय बनी हुई थी। पुलिस ने वाहन चालक दलीप कुमार निवासी गांव बग्गी, तहसील सरकाघाट जिला मंडी एवं…

Read More

बांगरण मर्डर के 82 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

राजपुर (सिरमौर)। पांवटा थाना के अंतर्गत बांगरण गांव में 13 अक्तूबर की रात को नौजवान युवक की धारदार हथियार से की गई नृशंस हत्या के 82 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की डोर टू डोर पूछताछ, मौके-ए-वारदात के गवाहों के बयान, बांस का डंडा, मोटर साइकिल का अधूरा लोकल नंबर, मोबाइल काल डिटेल एवं लोकेशन आदि जांच के बाद भी पुलिस हत्यारों को सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि मामले की जांच में सीआईडी सहित पुलिस की तीन टीमें जुटी हैं। कामयाबी फिर भी नहीं मिल…

Read More

युकां ने धूमल और अनुराग का पुतला फूंका

नाहन (सिरमौर)। युवा कांग्रेेस के नेताओं ने शनिवार को दिल्ली गेट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं उनके पुत्र सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिमला संसदीय क्षेत्र के युकां अध्यक्ष संजय ठाकुर की अगुवाई में नाहन विधानसभा क्षेत्र युकां ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पाक साफ बताया। नाहन क्षेत्र के अध्यक्ष सीवी चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री धूमल एवं उनके पुत्र बेदाग छवि के नेता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को निशाना बना रहे हैं। उनके कार्यकाल में हुए कई अवैध कार्यों…

Read More

लिंग परीक्षण की सूचना देने पर 24 हजार इनाम

नाहन (सिरमौर)। शिशु लिंग परीक्षण की जानकारी देने वाले को स्वास्थ्य विभाग 24 हजार का नकद पुरस्कार देगा। लिंग परीक्षण को रोकने और इस तरह की क्लीनिकों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने मुहिम छेड़ी है। जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में लिंग अनुपात को लेकर चरचा की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरमोहिंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि जिले में लड़काें के मुकाबले लड़कियों का लिंग अनुपात एक हजार के मुकाबले 935 पहुंच गया है। शिलाई खंड में यह अनुपात 989 है। उन्हाेंने…

Read More

रेणुकाजी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से होगा विकसित

ददाहू (सिरमौर)। जिला के पिछडे़ क्षेत्रों के विकास को वर्तमान सरकार द्वारा विशेष प्राथमिकता दी जा रही है तथा चालू वित्त वर्ष के दौरान पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत सिरमौर जिला में 17 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने शनिवार शाम को जिला के दूरदराज गांव बड़ोल में लोगाे की समस्याओं के निदान के लिए आयोजित खुला दरबार के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास का मुख गांव…

Read More

सौ मीटर में सुशीला, जनक प्रथम

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए और उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 100 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग (छात्रा) में सुशीला प्रथम, सुमन द्वितीय और मनीषा तृतीय रही। छात्रों में जनक प्रथम, अश्वनी द्वितीय और मंगलेश तृतीय रहे। 200 मीटर के छात्रा वर्ग में काजल प्रथम, दिव्या द्वितीय और संजीता तृतीय रही। छात्र वर्ग में जनक, अश्वनी, नागेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। वरिष्ठ…

Read More

रेणुकाजी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से होगा विकसित

ददाहू (सिरमौर)। जिला के पिछडे़ क्षेत्रों के विकास को वर्तमान सरकार द्वारा विशेष प्राथमिकता दी जा रही है तथा चालू वित्त वर्ष के दौरान पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत सिरमौर जिला में 17 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने शनिवार शाम को जिला के दूरदराज गांव बड़ोल में लोगाें की समस्याओं के निदान के लिए आयोजित खुला दरबार के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास का मुख गांव…

Read More

सिरमौर में हर्बल खेती पर खर्च होंगे दो करोड़

ददाहू (सिरमौर)। जिले के संगड़ाह एवं शिलाई विकास खंडों में औषधीय खेती एवं विपणन परियोजना के के लिए आगामी चार वर्षों में दो करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। जबकि प्रदेश के आठ खंडाें में इस परियोजना के तहत नौ करोड़ रुपये व्यय करने का प्रावधान किया गया है। ताकि किसान औषधीय पौधों का उत्पादन करके आय का एक अतिरिक्त साधन बना सकें। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने दी। वह रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के संगडाह, माईनाबाग के प्रवास के दौरान लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।…

Read More