शिलाई/ सतौन (सिरमौर)। उपमंडल के झकांडो गांव की युवती छुमा देवी पुत्री मोहर सिंह ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जैनव चंदेल, प्रदेश पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी को शिकायत पत्र भेजा है। उन्होंने गाली गलौच करने वाले आरोपियों एवं मामला दर्ज न करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। विभाग के आला अधिकारियों को सौंपे पत्र में छुमा देवी ने बताया कि वह 10 अप्रैल को गत्ताधार से बकरास एक बस सफर कर रही थी। इस दौरान कांडो गांव से पूर्व वार्ड सदस्य बंसीराम…
Read MoreCategory: Sirmaur
112 माइक्रो आब्जर्वर रखेंगे नजर
नाहन (सिरमौर)। जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सात मई को चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विकास लाबरू ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदेश जारी किए है। जिसमें विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी, जवाहर नवोदय विद्यालय के 112 अधिकारियों व कर्मचारियों को माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया है। उन्हाेेंने बताया कि यह सभी माइक्रा आब्जर्वर सामान्य आब्जर्वर विजय वर्धन के दिशानिर्देश में चुनाव वाले दिन कार्य करेंगे। अधिसूचना के अनुसार उपायुक्त द्वारा पच्छाद के लिए 13, नाहन के लिए 27,…
Read Moreजनता से जुड़े मुद्दे चुनाव से गायब
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के दौरान सिरमौर के स्थानीय मुद्दे गायब है। लाखों ग्रामीण पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पेयजल किल्लत, जर्जर सड़कें, स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों का टोटा एवं हजारों युवाओं को रोजगार का इंतजार है। जनता से जुड़ी समस्याआें को लेकर ‘अमर उजाला’ ने आमजन की राय मांगी, तो लोगों ने बेबाकी से इस तरह अपनी बातें रखीं। 1- सिरमौर में 70 हजार से अधिक बंदरों की संख्या है। जबकि 30 हजार अन्य जानवर करोड़ों की फसलों को प्रतिवर्ष चौपट कर रहे हैं। प्रदेश की किसी भी सरकार ने…
Read Moreनशीली दवाओं के साथ तीन छात्र गिरफ्तार
नाहन (सिरमौर)। थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत पुलिस ने नाके पर जांच के दौरान एक बोलेरो जीप में सवार तीन छात्रों को प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। छात्रों के कब्जे से 106 शीशी कोरेक्स बरामद की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की। थाना कालाअंब से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाके के दौरान एक बोलेरो कार नंबर-जेके02एक्यू-55502 रोकी जो नाहन से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। कार में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने शक के आधार पर जब…
Read Moreचूड़धार की चोटी में फिर बर्फबारी
नौहराधार (सिरमौर)। जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में रविवार सुबह एक बार फिर बर्फबारी हुई। बर्फबारी से चूड़धार के साथ लगते क्षेत्र नौहराधार, हरिपुरधार, चाढ़ना, घंडूरी, चौरास एवं देवामानल आदि इलाकों में ठंड बढ़ गई है। अप्रैल का आधा माह बीतने पर भी क्षेत्र में अभी तक ठंड जारी है। रविवार को नौहरा बाजार ठंड से बचने के लिए दुकानदारों को हीटर एवं गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। क्षेत्र में बिजली की आंख मिचोली भी दिन भर जारी रही। नौहरा व्यापार मंडल प्रधान सुरेश बाबी, चेतन चौहान, बीनू,…
Read Moreराजगढ़ में सड़कें पक्का करने का काम लटका
राजगढ़ (सिरमौर)। लोक निर्माण मंडल राजगढ़ की करीब एक दर्जन से अधिक मार्गों की 50 किलोमीटर सड़क को पक्का करने का कार्य चुनावी आचार संहिता के चलते गर्मियाें के सीजन में हो पाने की संभावना कम हो गई है। भले ही चुनाव आयोग ने सड़कों को पक्का करने के कार्यों के टेंडर लगाने की अनुमति दे दी है लेकिन ठेकेदारों को टेंडर आवंटित आचार संहिता की अंतिम तिथि के बाद ही करने की शर्त लगा दी है। इससे इस गर्मियाें में राजगढ़ क्षेत्र की सड़कें पक्की करने की लोक निर्माण…
Read Moreत्रिलोकपुर मंदिर में 1.28 करोड़ का चढ़ावा
नाहन (सिरमौर)। त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बालासुंदरी मंदिर में नवरात्र से लगातार श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में अभी तक 1 करोड़ 28 लाख 58 हजार 562 रुपये की नकद राशि चढ़ावे के रूप में चढ़ी है। इसके अलावा 114.7 ग्राम सोना एवं 16 किलो 248 ग्राम चांदी भी मंदिर में चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है। मंदिर में पहले नवरात्र से ही माता के दर्शनों को श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। यहां पर प्रदेश सहित बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व…
Read Moreयमुना और नाव घाट में प्रशासन ने की छापामारी
राजपुर (सिरमौर)। खोदरी माजरी पंचायत से सटे यमुना एवं नाव घाट में अवैध खनन करने वाले दो ट्रकों से खनन विभाग ने जहां 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला, वहीं पुलिस ने अन्य चार वाहनों को सीज कर दिया। शनिवार को ‘रेत-बजरी की खुलेआम तस्करी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इससे पूरा प्रशासन हरकत में आया और बड़े पैमाने पर यमुना नदी के किनारे मौके पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया जिससे खनन माफियाओं पर हड़कंप मच गया। जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज के निर्देश पर खनन रक्षक संजीव कुमार,…
Read Moreमिल्ला गांव में पसरा सन्नाटा, नहीं जले घर में चूल्हे
सतौन (सिरमौर)। टिंबी के समीप हुए बस हादसे के शिकार में सबसे अधिक आधा दर्जन लोग मिल्ला गांव से थे। हादसे के शिकार मृतक अतर सिंह राणा, निशा देवी, खजान सिंह, तपेंद्र, वीर सिंह, भवानो देवी के घर सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। किसी के घर में चूल्हे नहीं जले। किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने पति तो किसी ने भाई। कई घरों से देर शाम तक रोने एवं चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। ग्रामीण शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। वह उन्हें…
Read Moreदो सौ फीट गहरी खाई में उड़े बस के परखच्चे
सतौन (सिरमौर)। शिलाई के समीप मिल्ला बस हादसे का प्रमुख कारण ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार बताई जा रही है। 37 सीटर बस में पहले तो 65 लोग ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। ऊपर से बस चालक टाइम टेबिल को लेकर ओवर स्पीड चल रहा था। यात्रियों ने कई दफा ड्राइवर को धीमें गाड़ी चलाने की सलाह दी लेकिन ड्राइवर ने एक न सुनी। पांवटा अस्पताल में भर्ती 28 वर्षीय कुलदीप पुत्र भगत राम निवासी बसोग ने बताया कि मिल्ला स्टेशन से जब बस आगे निकली तो खचाखच भरी हुई थी।…
Read More