हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल (नामित) शिव प्रताप शुक्ल का शुक्रवार शाम शिमला आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह, सांसद एवं प्रभारी प्रदेश कांग्रेस राजीव शुक्ला, कांग्रेस के वरिष्ठ…
Read MoreCategory: Shimla
एचआरटीसी में विद्युत चालित वाहनों का समावेश किया जाएगाः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां परिवहन विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने तथा हरित ऊर्जा के अधिकतम दोहन को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत चालित वाहनों के संचालन…
Read Moreप्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सरकार द्वारा क्षमता निर्माण आयोग का गठन किया गया है। इस आयोग के अध्यक्ष प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण एवं वित्त लेखा), सचिव (कार्मिक), सचिव (ग्रामीण विकास), सचिव (वन), सचिव (स्वास्थ्य), सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता), सचिव (प्रशिक्षण) तथा हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक तथा हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक आयोग के सदस्य सचिव होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि आयोग का कार्य विभागों में प्रशिक्षण का समन्वय और उसकी प्रगति की निगरानी करना होगा। यह ग्रामीण विकास,…
Read Moreपेपर लीक मामले में चालान पेश करने की तैयारी
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी पेपर लीक मामले में विजिलेंस आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी में है। इस मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से चार जमानत पर हैं। 21 फरवरी को यह चालान पेश किया जा सकता है। वहीं, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के बड़े अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विजिलेंस ने सरकार से अभियोजन मंजूरी मांग रखी है। विजिलेंस ने आयोग में तैनात वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को मुख्य आरोपी बनाया है। उमा के दोनों बेटे और…
Read Moreकांग्रेस की 10 गारंटियों को जांचने शिमला आएंगे राजीव शुक्ला
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से दी गईं दस गारंटियों को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला शुक्रवार को शिमला पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार का गठन होने के बाद पहली बार शिमला पहुंच रहे शुक्ला दो दिनों तक चुनावी गारंटियों को लागू करने के लिए हो रहे कामकाज को जांचेंगे। शुक्रवार शाम को राजीव शुक्ला शिमला पहुंचेंगे। रात को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को भी बैठकों का दौर चलेगा। शुक्ला राज्यपाल शिव…
Read Moreमुख्यमंत्री ने सतर्कता ब्यूरो की तीन पुस्तकों का विमोचन एवं हिम विक एप लॉन्च किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राज्य सतर्कता ब्यूरो का हिम विक (सतर्कता जांच सूची) ऐप लॉन्च किया ।यह देश में अपनी तरह का पहला ऐप है क्योंकि यह पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक तंत्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐप जांच अधिकारियों को उस विशेष कार्य को पूरा करने के बाद एक चेक बॉक्स पर टिक करके प्रतिक्रियाओं पर समय पर मुहर लगाने की अनुमति देता है। यह वास्तविक समय के आधार पर जांच की प्रगति की उचित निगरानी सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री…
Read Moreमुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने ए.एस. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान के पिता अमर सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अमर सिंह चौहान ने आज आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री कनलोग स्थित मोक्ष धाम में अमर सिंह चौहान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए उन्हें इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की…
Read Moreप्लास्टिक उत्पादकों, आयातकों, ब्रांड मालिकों और अपशिष्ट संसाधकों को ईपीआर पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
प्रदेश में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा के लिए आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) नियम, 2022 के प्रावधानों पर व्यापक चर्चा की गई। इन संशोधनों का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक पैकेजिंग अपशिष्ट का समुचित प्रबंधन करना है जो कि हाल ही के वर्षों से पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। बैठक में अवगत करवाया गया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण…
Read Moreराज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, जीओसी-इन-सी आरट्रेक लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. महल, कुलपतियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी। इससे पहले, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विभिन्न गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए…
Read Moreदूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ ; केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला दूरदर्शन केंद्र की 24 घंटे प्रसारण सेवा का उद्घाटन किया
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य व खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ किया। पीटरहॉफ शिमला से श्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के लोगों को डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवा की सौगात दी । डीडी हिमाचल अब शिमला से 24 घंटे कार्यक्रमों और खबरों का प्रसारण करेगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह, उप-मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, शिमला के सांसद श्री सुरेश कश्यप और प्रसार भारती के सीईओ श्री गौरव द्विवेदी भी उपस्थित रहे। सूचना प्रसारण…
Read More