हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीएड की 15 जून को तय की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि को बदले जाने की छात्रों ने मांग की है। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा और विवि के डीएस कार्यालय को इसको लेकर लिखित में छात्रों ने आग्रह किया है। इसमें छात्रों ने तर्क दिया है कि बीएड की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरदार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दिन ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्नातक डिग्री कोर्स की परीक्षाएं है,…
Read MoreCategory: Shimla
Tourism: एचपीटीडीसी के हर होटल और रेस्तरां में परोसी जाएगी हिमाचली धाम
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के सभी होटलों और रेस्टोरेंट में हिमाचली थाली के बाद अब हिमाचल की परंपरागत धाम परोसी जाएंगी। पर्यटन विकास निगम के रसोइये चंबा, मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर के बोटियों (स्थानीय शादी समारोहों में खाना बनाने वाले) से धाम बनाने का प्रशिक्षण लेंगे। परंपरागत बलटोही (चरोटी) पीतल के बड़े बर्तन में धाम तैयार की जाएगी। सस्ती दरों पर लजीज परंपरागत व्यंजन सैलानियों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन और हिमाचल सदन में भी हिमाचली धाम उपलब्ध करवाई जाएगी। एचपीटीडीसी की…
Read Moreहाईकोर्ट ने सिविल अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को लेकर दिखाई सख्ती
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रोहड़ू सिविल अस्पताल में नर्सों और फार्मासिस्ट के खाली पदों पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने मुख्य सचिव सहित स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश वीरेंदर सिंह की खंडपीठ मामले की सुनवाई 25 मई को निर्धारित की है। अदालत ने जनहित में याचिका दर्ज करते हुए निदेशक स्वास्थ्य और बीएमओ रोहड़ू को भी प्रतिवादी बनाया है। रोहड़ू में मरहम पट्टी के लिए भटक रहे मरीज शीर्षक से छपी खबर में बताया गया है…
Read Moreफ़र्ज़ी डिग्री मामला : इस यूनिवर्सिटी के नाम से जारी हुई डिग्री, रजिस्ट्रार ने नकारा, आयोग के समक्ष हुआ खुलासा
हिमाचल प्रदेश में अरनी यूनिवर्सिटी के नाम से एक फर्जी डिग्री जारी कर दी गई। यह खुलासा राज्य सूचना आयोग में सुनवाई के दौरान हुआ है। हरियाणा निवासी एक महिला ने अपील की तो रजिस्ट्रार ने आयोग को इसकी जानकारी दी। अपीलकर्ता महिला ने जिस रोल नंबर से संबंधित डिग्री मांगी, उसे विश्वविद्यालय ने अपने से संबंधित मानने से इंकार कर दिया। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त आरडी धीमान के समक्ष दायर की गई एक अपील पर आदेश में यह खुलासा हुआ है। यह अपील हरियाणा के महेंद्रगढ़ की नरनौल तहसील…
Read Moreग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शीघ्र ही एक नई योजना शुरू करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मशोबरा में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सिपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं से भली-भांति परिचित है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शीघ्र ही एक नई योजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों के दौरान सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादकों से दस लीटर गाय का दूध 80 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर प्रतिदिन खरीदने का वायदा किया…
Read Moreसरकार नई ऊर्जा निति तैयार करने पर कर रही है विचार : सक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश को और अधिक हिस्सा देने के उद्देश्य से नई ऊर्जा नीति बनाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नीति के तहत भविष्य में मुफ्त बिजली रायल्टी के मोहलत का प्रावधान पूरी तरह समाप्त कर पूर्व में दी गई छूट को समाप्त करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को पहले 12 साल तक 15 फीसदी, अगले 18 साल तक 20 फीसदी…
Read Moreटीबी संक्रमण की चेन अब इस खास टेस्ट से तोड़ी जाएगी, 48 से 72 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश को इस वर्ष के अंत तक क्षय रोग मुक्त करने के लक्ष्य को तेजी से हासिल करने के लिए हमीरपुर जिले ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल के तहत टीबी रोगियों के कांटेक्ट में छुपी हुई टीबी की शीघ्र पहचान कर उनका उपचार करना है, ताकि टीबी की इस संक्रमण चेन को तोड़ा जा सके। इस के लिए जिला हमीरपुर में एक नए लैब टेस्ट की शुरुआत हो गई है। यह इगरा नाम का टेस्ट पुराने मोंटू टेस्ट की जगह लेगा। इस टेस्ट में व्यक्ति…
Read Moreसरकारी स्कूलों में नियुक्त 2,500 एसएमसी शिक्षकों के भी हो सकेंगे तबादले
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 2,500 एसएमसी शिक्षकों के भी अब तबादले हो सकेंगे। शादी के बाद भी मायके में रहकर नौकरी करने वाली सैकड़ों शिक्षिकाओं के ससुराल पहुंचने की राह आसान होने जा रही है। नियुक्ति के 11 साल बाद शिक्षकों की तबादला नीति बनाने की तैयारियों में सुक्खू सरकार जुट गई है। वर्ष 2012 से प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में एसएमसी शिक्षक नियुक्त हैं। सोमवार को शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर यह मामला…
Read Moreकेंद्र सरकार ने हिमाचल के 14301 छात्रों की छात्रवृति पर लगाई रोक ! जानिए पूरा मामला
हिमाचल प्रदेश के 14,301 विद्यार्थियों के बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़ने पर छात्रवृत्ति रोक दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 के लिए प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए प्रदेश सरकार को बजट जारी नहीं किया है। पत्र जारी कर शैक्षणिक सत्र 2023-24 का बजट लेने को सभी नियम पूरे करने के निर्देश दिए हैं। आधार नंबर से नहीं जोड़े गए खातों वाले आवेदनों को अब शिक्षण संस्थान स्तर पर ही सत्यापित करने को कहा गया है। सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय…
Read Moreयुवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर रही प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव बी.बी. स्वैन ने भेंट की। इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर रही है। प्रदेश में छोटे उद्यमियों के लिए बेहतर पारिस्थितिकीय तंत्र विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत चालित वाहन, पर्यटन, ग्रीन हाईड्रोजन, हरित प्रौद्योगिकी सहित अन्य…
Read More