कांग्रेस के बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में अपनी ही पार्टी को दिया बड़ा झटका । कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग से भाजपा के हर्ष महाजन राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। राज्यसभा चुनाव नतीजे के बाद बजट पारित करते वक्त सुक्खू सरकार संकट में पड़ सकती है। इससे बचने के लिए कांग्रेस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने छह बागी विधायकों को पार्टी की ओर से व्हिप जारी किया है। व्हिप के अनुसार बागी सदस्य अपनी व्यक्तिगत विचारधारा या दबाव के बजाय विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के अनुसार मतदान करें,…
Read MoreCategory: Shimla
मंत्री विक्रमादित्य का इस्तीफ़ा, सुक्खू सरकार को लगा एक और बड़ा झटका
मुख्यमंत्री सुक्खू से आखिर क्यों नाराज़ चल रहे है कांग्रेस के कई विधायक और मंत्री ? क्या कांग्रेस हाईकमान इस भंवर से बहार निकलने की वक्त रहते तरकीब निकल पाएगी या बिखर जाएगी सरकार । कांग्रेस सरकार के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में जाने से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। पत्रकार वार्ता में विक्रमादित्य सिंह भावुक होकर रोने लगे। कहा कि वीरभद्र छह बार सीएम रहे, लेकिन रिज पर उनकी प्रतिमा के लिए जगह नहीं मिली। इससे आहत हूं। कहा कि…
Read Moreराज्यपाल से नेता प्रतिपक्ष ने की मुलाकात , बोले नैतिकता के आधार पर सत्ता छोड़े कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने ही कांग्रेस के साथ कर दिया खेला । रात्रि भोज से लेकर सुबह के नाश्ते तक 40 +3 के आंकड़े का दावा था कांग्रेस पार्टी का । मगर जैसे जैसे दिन चढ़ते गया वैसे वैसे ही खेला शुरू हुआ शाम ढलते ढलते पासा ही पलट गया । अब प्रदेश कांग्रेस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भाजपा विधायक दल के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की और सदन में वित्तीय बजट के लिए मत विभाजन की मांग की। जयराम ठाकुर ने कहा कि…
Read Moreकांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए दिखाई एकजुटता, निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन
चुनाव से पहले कांग्रेस ने पूरी तरह से एकजुट होने का संदेश दिया है। तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आए हैं। सोमवार शाम को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित होटल सिसिल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित पार्टी से नाराज चल रहे विधायक सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा भी शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस के कुल 38 विधायकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। तबीयत खराब होने पर होशियारपुर के निजी अस्पताल में भर्ती…
Read Moreस्वास्थ्य सुविधाओं की खस्ता हालत पर सदन में बिफरा विपक्ष, आज स्वास्थ्य मंत्री देंगे जवाब
प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी का आरोप लगाकर विपक्ष ने सोमवार को विधानसभा सदन में राज्य सरकार को घेरा। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण के कटौती प्रस्ताव पर विपक्ष के 18 विधायकों ने अपने सुझाव रखे। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल कटौती प्रस्ताव पर अपना जवाब देंगे। चर्चा के दौरान भाजपा विधायकों ने हिमकेयर, सहारा और आयुष्मान योजना का मरीजों को लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य संस्थानों में डाॅक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के पद भरने सहित कोरोनाकाल के दौरान नियुक्त आउटसोर्स कर्मचारियों को दोबारा नौकरी…
Read Moreराज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य को दिलाई शपथ
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में देव राज शर्मा को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस.राणा, राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त आर.डी.धीमान, नगर निगम शिमला के…
Read Moreऔद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार को मंजूरी, 2715 को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं निगरानी प्राधिकरण की 28वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्राधिकरण ने 1937 करोड़ के निवेश वाली नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और मौजूदा इकाइयों के पर्याप्त विस्तार के लिए 27 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन इकाइयों में करीब 2715 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें चिड़गांव व ठियोग में सेब व अन्य फलों की स्टोरेज के लिए कोल्ड स्टोर स्थापित करने की मंजूरी भी शामिल हैं।
Read Moreकेंद्र की वादा खिलाफी से बागवान नाराज़, निकली वाहन रोष रैली
सयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसान बागवानों ने केंद्र सरकार की किसानों के साथ वादा खिलाफी के विरोध में शुक्रवार को नारकंडा से शिमला सचिवालय तक वाहन रोष रैली निकाली गई। देश भर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हिमाचल में वाहन और बाइक रैली निकाली गई। केंद्र की वादा खिलाफ के विरोध में सेब उत्पादक संघ ने संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन को समर्थन दिया। रैली रोहड़ू, रामपुर, नारकंडा, ठियोग होते हुए राज्य सचिवालय शिमला पहुंची। सेब उत्पादक संघ के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा के ऐतिहासिक आंदोलन…
Read Moreदवाइयों के बार बार सैंपल फ़ैल होने पर कंपनियों के लाइसेंस किए जाएंगे रद्द : शांडिल
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दवाओं के सैंपल फेल होने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बार-बार सैंपल फेल होने वाली कंपनियों को लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। वहीं, इन्हें दवाओं का उत्पाद न किए जाने को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि बार-बार दवाओं के सैंपल फेल होने से हिमाचल की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हिमाचल में बनीं 40 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। ये सैंपल 25 दवा फार्मा के हैं। सरकार की…
Read Moreभारत में पहली बार ऐसी मशरूम तैयार की जा रही है जो देगी चिकन-मटन का स्वाद
मांसाहार से परहेज करने वाले शाकाहारी लोग चिकन-मटन का स्वाद मशरूम से ही ले सकेंगे, जिनके लिए जल्द ही बाजार में ऐसी मशरूम मिलेगी। केंद्रीय मशरूम अनुसंधान केंद्र सोलन के वैज्ञानिक देश की पहली ऐसी मशरूम के शोध कार्य में जुटे हैं, जो चिकन-मटन का स्वाद देगी। यह मशरूम मांसाहार न खाने वालों के लिए बेहतर विकल्प होगा। इस मशरूम को वेगनमीट का नाम दिया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इसमें चिकन-मटन से अधिक मात्रा में प्रोटीन होगा, जबकि फैट कम होगा। यह रंग और आकार में मटन की…
Read More