पर्यटन विकास निगम और वन्य प्राणी विंग के दफ्तर को शिफ्ट करने के बाद अब प्रदेश सचिवालय से रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के कार्यालय को धर्मशाला ले जाने की तैयारी है। शहरी विकास विभाग ने इसे लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखा है। इसमें कार्यालय और आवासीय सुविधा के लिए स्थान उपलब्ध कराने की बात कही गई है। यह तीसरा कार्यालय होगा, जिसे धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। रेरा में अध्यक्ष और दो सदस्यों की तैनाती होनी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले कार्यालय को शिमला…
Read MoreCategory: Shimla
सोशल मीडिया पर इन दो नेताओ की पोस्ट से क्यों गरमाई हिमाचल की सियासत ?
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पोस्ट से सियासी पारा चढ़ने के दूसरे दिन राज्य लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी रविवार को सोशल मीडिया पर टिप्पणी करके सियासत गरमा दी है। अपनी इस पोस्ट के साथ विक्रमादित्य सिंह ने ‘जय श्रीराम’ भी लिखा है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं कुछ और सियासी खिचड़ी तो नहीं पक रही है। विक्रमादित्य सिंह ने अपने साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का फोटो साझा करते हुए पोस्ट लिखी, ‘जब आपको हराने के लिए लोग कोशिश करने के बजाय साजिश करने लगे…
Read Moreकोर्ट ने संजौली मस्जिद को बताया अवैध निर्माण, साथ ही दिए गिराने के आदेश
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनाई गई मस्जिद की नीचे की दोनों मंजिलों को भी नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने अवैध करार दे दिया है। कोर्ट ने शनिवार को इस मामले पर अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए नीचे की दोनों मंजिलों को भी गिराने के आदेश दिए। इससे पहले ऊपर की तीन मंजिलों को कोर्ट 5 अक्तूबर, 2024 को अवैध करार देकर गिराने के आदेश दे चुका था। कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद कमेटी ने ऊपर की दो मंजिलों को गिरा भी दिया है। इस तरह…
Read Moreशिक्षक ने फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए हांसिल की नौकरी, अब बर्खास्त होने के साथ होगी कार्रवाई
फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र से नौकरी लेने वाले शिक्षक को स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सरकारी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया है। जनवरी 2025 में शिक्षक के खिलाफ नेरवा पुलिस थाना में आपराधिक कदाचार, जालसाजी का मामला दर्ज हुआ था। अनुसूचित जाति बेरोजगार संघ ने शिक्षा सचिव को इस बाबत शिकायत की थी। मामले की जांच पूरी होने के बाद शनिवार को स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कार्यालय आदेश जारी कर शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। शिक्षा विभाग ने सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देइया, जिला शिमला में कार्यरत टीजीटी…
Read Moreयोजनाओ पर खर्च नहीं हुआ 12,210 करोड़, अब ट्रेजरी में जमा करने का आदेश
हिमाचल प्रदेश में खर्च नहीं की धनराशि के ब्याज की राशि ट्रेजरी में जमा करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे काम जो वर्ष 2010 से लेकर 2023 के बीच शुरू ही नहीं हो पाए हैं, उनके लिए आवंटित बजट को भी तुरंत राज्य सरकार के कोषागारों में डालने को कहा गया है। अलग-अलग बैंकों में सरकारी विभागों के वर्ष 2010 से लेकर 2023 तक बिना व्यय किए 12,210 करोड़ रुपये पड़े हैं। यह राशि 32 से अधिक बैंकों में जमा है। इसे जिन योजनाओं के लिए दिया गया, उनमें…
Read Moreमुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरिक्षण, चम्याणा अस्पताल में ओपीडी शुरू
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में चल रहे गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के वार्ड अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाना शिफ्ट कर दिए हैं। अब मरीजों को ऑपरेशन थियेटर और लैब सेवाएं चमियाना में ही मिलेंगी। गुरुवार से यहां आईपीडी भी शुरू हो गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चमियाणा में आंतरिक रोगी विभाग(आईपीडी) का शुभारंभ किया। उन्होंने संस्थान का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दाैरान स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम…
Read Moreसरकार ग्रामीण क्षेत्रो की पेयजल योजनाओ को पंचायत के अधीन लाने पर कर रही है विचार
राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को पंचायतों को सौंपने की तैयारी कर रही है। पंचायतें ही उनकी देखरेख करेंगी। पंचायतों में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की तैनाती होगी, लेकिन पंचायतों के आदेशानुसार ही ये काम करेंगे। जल शक्ति विभाग में इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है। इससे पंचायतों को जल स्रोतों के संरक्षण और प्रबंधन में अधिक अधिकार मिल सकेंगे। इसके साथ ही जल स्रोतों की जियो टैगिंग की जाएगी। इससे जल स्तर का सटीक पता लगाया जा सकेगा। योजना…
Read Moreशिक्षक स्कूलों से अब नहीं मार सकेंगे बंक, ऑनलाइन अटेंडेंस के साथ भेजनी होगी लाइव लोकेशन
प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में सेवारत अध्यापकों की हाजिरी ऑनलाइन लगने के साथ ही एक मई से उनकी लाइव लोकेशन भी शेयर होगी। स्वीट चैट एप से अध्यापकों को समय का पाबंद बनाना और स्कूलों में उपस्थिति सुनिश्चित बनाना ही इसका मुख्य लक्ष्य है। सुबह हाजिरी के समय अध्यापक के देरी से विद्यालय पहुंचने या न पहुंचने पर भी इससे रोक लगेगी। एप के जरिये यह प्रावधान भी रहेगा कि यदि अध्यापक दो दिन तक समय पर स्वीट चैट एप के जरिये हाजिरी नहीं लगा पाते हैं तो उनका एक…
Read Moreप्रदेश के बागवान चिंतित, पाउडरी मिल्ड्यू और अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग की चपेट में आया सेब
हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादक क्षेत्रों में मौसम की मार झेलने के बाद अब बगीचे बीमारियों की चपेट में आने शुरू हो गए हैं। शिमला, कुल्लू, मंडी सहित अन्य जिलों में सेब के पौधों पर स्पॉटेड फ्रूट बॉरर, पाउडरी मिल्ड्यू और अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट रोग का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। ओलावृष्टि के बाद अब फफूंद जनित बीमारियों ने बागवानों की परेशानी बढ़ा दी है। शिमला जिला के रोहड़ू, कोटखाई और जुब्बल के विभिन्न इलाकों में इन बीमारियों के लक्षण देखने को मिले हैं। वर्तमान मौसम की स्थिति को…
Read Moreमै केंद्र में एक जिम्मेदार पद पर हूँ, प्रदेश की राजनीति में आने की संभावना नहीं है : जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वापसी की संभावना से इनकार किया। फरवरी 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए और तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही सेवा विस्तार पर चल रहे नड्डा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं एक जिम्मेदार पद पर हूं और राज्य में वापसी की कोई संभावना नहीं है। इस सप्ताह की शुरुआत में सूत्रों ने बताया कि भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ करने के लिए आने वाले…
Read More