हिमाचल हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2022 के बाद नियमित हुए अनुबंध कर्मचारी भी संशोधित वेतनमान के हकदार हैं। अदालत ने सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें याचिकाकर्ता के दावे को इस आधार पर खारिज कर दिया था कि उन्होंने 30 सितंबर 2021 तक दो साल की अनुबंध सेवा पूरी नहीं की थी। सरकार ने तर्क दिया था कि 2022 के संशोधित वेतनमान नियम केवल उन्हीं कर्मचारियों पर लागू होते हैं, जिन्हें 30 सितंबर 2021 तक नियमित नियुक्त किया था। इसके साथ ही अदालत ने…
Read MoreCategory: Shimla
सरकार गाड़ी और अधिक जमीन वालो को सस्ते राशन से करेगी बहार, केंद्र ने भेजी लिस्ट
हिमाचल में अब गाड़ी रखने वाले, ज्यादा जमीन समेत छह माह से राशन न लेने वालों को सस्ते राशन (एनएफएसए) से बाहर किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्र ने इसके लिए हिमाचल को करीब पांच लाख से अधिक संदेहास्पद लोगों की एक लिस्ट भेजकर इनकी जांच के लिए निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग व ग्रामीण विकास विभाग को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट बनाकर केंद्र को भेजी जाएगी। यदि जांच के दौरान संबंधित…
Read Moreव्यवस्था परिवर्तन की खुली एक और पोल सरकार और महकमे में नहीं कोई तालमेल
हिमाचल प्रदेश के कई सरकारी महकमों का खातों में एफडीआर के रूप में बजट जमा पड़ा है। फिर भी राज्य सरकार से अतिरिक्त बजट या ग्रांट-इन-एड की मांग की जा रही है। ऐसे ही कई महकमे बजट कुप्रबंधन के लिए कई महकमे जिम्मेवार हैं। ऐसे सारे विभागों पर प्रदेश सरकार के वित्त महकमे ने शिकंजा कस दिया है। उन पर वित्त विभाग का बजट डिविजन अपनी नजर रखेगा। इस तरह के विभागों की एफडीआर का रिकॉर्ड देखकर वित्त विभाग मांग के अनुसार उतने ही बजट की कटौती करेगा। इस संबंध…
Read Moreहाईकोर्ट ने अफसरशाही को दिखाया आइना, मेडिकल बिल की अदायगी पर लगाई रोक
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अफसरशाही की सुस्ती और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा सचिव, उच्च शिक्षा निदेशक, उपनिदेशक मंडी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिकरी सदवानी के प्रधानाचार्य के चिकित्सा बिलों के भुगतान पर रोक लगा दी है। नौ साल से याचिकाकर्ता के मेडिकल बिलों का भुगतान न करने और अदालत के पूर्व आदेशों का पालन न होने पर अदालत ने यह आदेश जारी किया। जस्टिस दुआ की अदालत ने आदेश दिया कि जब तक याचिकाकर्ता के बिलों…
Read Moreनदी ने माँ बेटी को बनाया काल का ग्रास, खेत में गई थी फसल की देखभाल के लिए
दरभोग पंचायत के पराड़ी गांव की पराड़ी खड्ड में बहने से मां-बेटी की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मां और बेटी खेतों में फसल की रखवाली करने के लिए गई थीं। मृतकों लीलावती (40) पत्नी रामकिशन शर्मा गांव पराड़ी और शीतल (10) पुत्री रामकिशन शर्मा निवासी गांव पराड़ी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रामकिशन ने बताया कि वीरवार दोपहर के समय पत्नी लीलावती और उनकी बेटी शीतल खेत में गोभी की फसल…
Read Moreहिमाचल में 79 वे स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष पर जानिए मुख्यमंत्री सुक्खू की घोषणाए विस्तारपूर्वक
हिमाचल में 79 वे स्वतंत्र दिवस को एक तरफ बड़े हर्षोलास से मनाया गया दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदा से मिले जख्म भी मन को विचलित करते रहे । इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए राज्य, जिला और उप-मंडल स्तर पर समारोह आयोजित किए गए। समारोह के मुख्य आकर्षणों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना और राज्य पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और आईटीबीपी की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट शामिल थे। राज्य स्तरीय समारोह मंडी जिले के सरकाघाट में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड…
Read Moreनशे के खिलाफ जागरूक करने डोडरा क्वार पहुंचे राज्यपाल
नशे के खिलाफ अपने अभियान को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाने के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोमवार सायं शिमला जिला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार का दौरा किया। वह सड़क मार्ग से लोगों से भेंट करते हुए क्वार पहुंचे। पहली बार किसी राज्यपाल को इतनी सहजता से अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। डोडरा में उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। क्वार में उन्होंने पैदल चलकर लोगों का पारम्परिक अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने स्थानीय स्तर पर तैयार मोटा अनाज को ही…
Read Moreपुलिस ने चरस,अफीम और चिट्टे के साथ तीन युवको को किया गिरफ्तार
पुलिस ने जिले में दो अलग-अलग मामलों में तीन युवकों को चरस, चिट्टे और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें सुन्नी में एक व्यक्ति से चरस और अफीम तथा खड़ापत्थर में दो युवकों से चिट्टा बरामद हुआ है। सुन्नी पुलिस ने मंढोड़घाट में एक घर में दबिश देकर चरस और अफीम बरामद की है। इसमें आरोपी सोहन लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर सोहन लाल के घर में दबिश दी। इस दौरान घर की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 536 ग्राम…
Read Moreविक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार सायं दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटासनी-शिल्हा-बधानी-भूभूजोत-कुल्लू सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पठानकोट-मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की अत्यंत आवश्यकता है। इससे लगभग 55 किलोमीटर की दूरी भी कम हो जाएगी। यह सड़क एक स्थाई राजमार्ग के रूप में कार्य करेगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस परियोजना…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना के चार हज़ार मामले हिमाचल में अटके जानिए क्या है बजह ?
हिमाचल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मकान बनाने का सपना देख रहे हजारों लोगों को झटका लगा है। पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) सर्वर ने हिमाचल प्रदेश में ऐसे चार हजार के करीब लाभार्थियों के आवेदन को सत्यापित करने के लिए अंतिम रूप नहीं दिया है, जबकि तमाम तरह की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पीएफएमएस से लाभार्थियों का आधार उनके खाते के साथ लिंक होना अनिवार्य है। तभी आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन अभी तक आधार उनके खातों से नहीं जुड़ पाया है। इससे प्रधानमंत्री…
Read More