हिमाचल प्रदेश में विंटर क्लोजिंग स्कूल 31 दिसंबर को ही बंद होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। विद्यार्थियों को 31 दिसंबर तक हर हाल में स्कूल आना होगा। जहां परीक्षाएं खत्म हो गई हैं वहां स्कूलों में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिन स्कूलों में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं और परीक्षाओं के बीच में एक दो दिन का गैप है वहां बच्चों को स्कूल आना होगा। शिक्षक स्कूल में ही बच्चों की तैयारियां करवाएंगे। इसके अलावा जिन स्कूलों में परीक्षाएं…
Read MoreCategory: Shimla
प्रदेश में गोसदन के नाम से करोडो का बजट उड़ाया, कोर्ट ने पाया सरकार के पास न डीपीआर न कोई रिकॉर्ड, गौवंश की स्थिति अति दयनीय
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने गोसदनों पर करोड़ों रुपये खर्चे करने के बाद भी पशुओं की दयनीय स्थिति पर कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत में इस मामले को लेकर तीन अलग-अलग जनहित याचिकाएं दायर हुई हैं। अदालत ने सोमवार को पशुओं की गंभीर हालात पर संज्ञान लेते हुए कहा कि गोसदनों के नाम पर करोड़ों रुपये का बजट देने के बाद भी पशुओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। अदालत में सरकार और विजिलेंस की ओर से गोसदन के लिए जारी बजट पर अपनी-अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश की। पशुपालन के…
Read Moreपुलिस मुख्यालय में एसपी इल्मा अफ़रोज़ ने की रिपोर्ट, लम्बे अवकाश के बाद आज ज्वाइन कर सकती है ड्यूटी
बद्दी की पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज लंबे अवकाश के बाद मंगलवार को बद्दी में ड्यूटी ज्वाइन कर सकती हैं। एसपी अफरोज ने सोमवार को शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट की। हालांकि, उनके छुट्टी पर जाने से सरकार ने विनोद धीमान को कार्यकारी पुलिस अधीक्षक लगाया है। जानकारी के अनुसार बीते 6 नवंबर को पुलिस अधीक्षक शिमला गईं थीं। वहां से उसी दिन वापस बद्दी पहुंचीं और अपने गांव मुरादाबाद के कुरंदकी में मां के साथ चली गईं थीं। उन्होंने अपना बद्दी स्थित आवास भी खाली कर दिया था। उसके…
Read Moreसुक्खू सरकार ने ग्रेड -1 और ग्रेड -2 अधिकारीयों की बिजली सब्सिडी बंद करने का लिया फैसला
हिमाचल में एक जनवरी से ग्रेड एक और दो अधिकारियों को बिजली सब्सिडी नहीं मिलेगी। इन उपभोक्ताओं को पूरी दरों के हिसाब से बिल चुकाना होगा। यह फैसला सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बोर्ड की कार्यप्रणाली में नवोन्मेषी उपायों का समावेश करने के निर्देश दिए। बोर्ड की मजबूती के लिए 100 करोड़ का अतिरिक्त कॉर्पस फंड भी प्रदान करने का फैसला लिया। सीएम ने कहा कि बोर्ड की वित्तीय स्थिति…
Read Moreहिमाचल हुआ पर्यटकों से गुलज़ार, 70 फीसदी तक पहुंची होटलो की ऑक्यूपेंसी
वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों का मेला लग गया है। तीन दिन में मनाली में 3,500 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। इसके अतिरिक्त 100 से अधिक वोल्वो बसों और टेंपो ट्रैवलर में भी पर्यटक सैर सपाटे को आए। होटलों की ऑक्यूपेंसी 70 प्रतिशत तक पहुंच गई है। क्रिसमस और नववर्ष पर मनाली में पर्यटकों की और अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार इस वीकेंड मनाली में पिछले सप्ताह की तुलना में अधिक पर्यटक पहुंचे। पिछले सप्ताह लगभग 3,000 पर्यटक वाहन मनाली आए थे।…
Read Moreकेंद्र सरकार ने चीन सीमा के पास अतिक्रमण को लेकर राज्य सरकार को भेजा कार्रवाई के लिए पत्र
हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे पर चीन शासित तिब्बत सीमा के निकटवर्ती क्षेत्रों तक अतिक्रमण पर केंद्र सरकार सख्त हो गई है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय के संयुक्त सचिव विनय कुमार ने इस संबंध में एक पत्र मुख्य सचिव को भेजा है। इसे सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक को भी भेजा है। इसमें राज्य लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं पर भी अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदारी डालने को कहा गया है। केवल एनएच अथॉरिटी ही इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगी। अतिक्रमण हटाने के लिए केंद्र…
Read Moreशिमला और कोकसर में उमड़ने लगी पर्यटकों की भीड़, हिमाचल की फिज़ाओ के हुए दीवाने
हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के पर्यटक स्थल कोकसर में शनिवार को वीकेंड पर सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। क्रिसमस और नववर्ष से पहले हजारों सैलानियों के वाहनों की कतार देखने को मिली। कई जगह दो से तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। सड़क पर पर्यटक वाहन रेंगते रहे। इस साल की सर्दी में अभी तक इस शनिवार को पहली बार हजारों सैलानी कोकसर पहुंचे। सुबह के समय घाटी में मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल और हल्की धूप के बीच सैलानी जगह-जगह…
Read Moreदिव्यांग कोटे से जेबीटी के भरे जाएंगे 187 पद, जानिए नया कॉउन्सिलिंग शेड्यूल
हिमाचल में दिव्यांग कोटे के जेबीटी के 187 पद भरने के लिए काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पदों को भरने के लिए अब काउंसलिंग छह जनवरी से होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के मुताबिक चार-चार जिलों के तीन समूह बनाकर छह से आठ जनवरी तक काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला में होगी। बीएड के साथ अब डीएलएड करने वाले भी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। टेट पास ही काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले आवेदन कर सकते हैं।…
Read Moreप्रदेश सरकार नई पंचायतो का गठन करने से पूर्व पंचायतीराज विभाग में करेगी रिक्त पदों पर भर्ती
हिमाचल में नई पंचायतों के गठन से पहले पंचायतीराज विभाग में 2,500 कर्मियों की भर्ती होगी। प्रदेश में 2020 में बनाई गई 412 पंचायतों में अब तक पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक के अलावा चौकीदार तक के पद रिक्त चल रहे हैं।मीडिया दवारा जनहित में उठाए गए सवालों से जाएगी सरकार । नई पंचायतें बनाने की तैयारी; 412 पंचायतों में न सचिव, न तकनीकी सहायक, मीडिया हैडलाइन के बाद सरकार ने नई पंचायतें बनाने से पहले कर्मचारियों की भर्ती करने का फैसला किया है। पंचायतीराज विभाग में पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक,…
Read Moreहिमाचल में अडानी को कोल्ड स्टोर देने से बागवानों की बिगड़ी स्थिति, अब रो रहे है बागवान : प्रियंका गाँधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में अपने पहले भाषण में हिमाचल के हितों की पैरवी की। प्रियंका गांधी ने कहा कि अडानी को कोल्ड स्टोर देने से हिमाचल के बागवान रो रहे हैं। केंद्र सरकार पर कथित तौर पर एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का उन्होंने आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा कि एक व्यक्ति के लिए सब कुछ बदला जा रहा है। आज की सरकार ने सारे कोल्ड स्टोरेज अडानी को दे दिए हैं। एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाया जा रहा है…
Read More