हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में 27 दिसंबर से अगले 48 घंटे तक भारी बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 और 01 जनवरी 2025 को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। बता दें कि बर्फबारी से न सिर्फ सैलानी खुश हैं, बल्कि राज्य की पर्यटन कारोबारी का भी इसका फायदा मिल रहा है। शीतलहर की चेतावनी, यहां तापमान माइनस में मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के निचले व मैदानी इलाकों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं,…
Read MoreCategory: Shimla
सरकार ने आउटसोर्स भर्ती पर लगी रोक को हटाने के लिए हाईकोर्ट में लगाई अर्ज़ी
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में आउटसोर्स भर्तियों पर लगाई गई रोक को हटाने के लिए सरकार की ओर से एक अर्जी दायर की गई है। महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि आउटसोर्स भर्तियों की प्रक्रिया के लिए कमेटी के गठन के निर्माण पर सरकार विचार कर रही है। प्रदेश सरकार इस कमेटी की देखरेख करेगी, जिससे भर्तियों की प्रक्रिया में पारदर्शिता होगी। सरकार की ओर से दायर अर्जी पर अब 31 दिसंबर को सुनवाई होगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और सत्येन वैद्य की खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर…
Read Moreआपके पास पैन कार्ड है तो जाने किन कार्य के लिए है आवश्यक ?
आपको अगर कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना है तो आपके पास इसके लिए कई तरह के दस्तावेज होने जरूरी हैं। इनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कई अन्य दस्तावेज हैं। ठीक ऐसे ही एक दस्तावेज है पैन कार्ड। दरअसल, ये भी एक जरूरी दस्तावेज है क्योंकि अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आपके कई काम अटक भी सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना हो आदि। आपको कई कामों के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है। अगर…
Read Moreसुक्खू सरकार करुणामूलक आधार पर मिलने वाली नौकरियों पर आज ले सकती है अहम् फैसला
हिमाचल प्रदेश में करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नौकरियों पर मंगलवार को बड़ा फैसला हो सकता है। मंगलवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में इस मामले को सुलझाने के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी की बैठक होगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा भी बैठक में मौजूद रहेंगे। बीते 2 साल से नौकरियों के लिए संघर्षरत सैकड़ों करुणामूलक आश्रित युवाओं को इस बैठक से राहत मिल सकती है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि…
Read Moreप्रदेश में उद्योगों को सब्सिडी बंद करने पर कोर्ट में 2 जनवरी को होगी सुनवाई
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में बड़े उद्योगों को प्रति यूनिट बिजली पर एक रुपये की सब्सिडी को बंद करने के एकल न्यायाधीश के फैसले को डबल बेंच में चुनौती दी गई है। उद्योगों की ओर से उड़ीसा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश व वरिष्ठ अधिवक्ता एस मुरलीधर पेश हुए। उन्होंने अपनी दलीलों में कहा कि सरकार की ओर से 3 मार्च 2024 को जारी अधिसूचना तर्कसंगत नहीं है। इसके तहत राज्य सरकार ने बड़े उद्योगों को मिलने वाली 1 रुपये की सब्सिडी को वापस लेने का निर्णय लिया था। उन्होंने अदालत को…
Read Moreहिमाचल प्रदेश के इन क्षेत्रो में हुआ हिमपात, 30 सड़के बर्फ से हुई अवरुद्ध
राजधानी शिमला, कुफरी और डलहौजी में हिमपात के साथ हिमाचल के पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। सोमवार को पहाड़ों की रानी समेत शिमला, किन्नौर, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति जिलों के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसके चलते तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 30 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। मनाली के धुंधी में 1000 से ज्यादा पर्यटक वाहन फंस गए हैं। राजधानी से अपर शिमला, मनाली से लाहौल और कुल्लू से आनी का सड़क संपर्क कट गया है। शिमला शहर में दिसंबर के दौरान पिछले नौ…
Read Moreभर्ती और सेवा विधेयक 2024’ को लेकर कर्मचारी भड़क गए, बोले पहले कर्मचारियों से वार्ता करे सरकार
प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा में पारित ‘सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और सेवा की शर्तें विधेयक 2024’ को लेकर कर्मचारी भड़क गए हैं। कर्मचारियों ने इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इस विधेयक को लाने की आवश्यकता ही नहीं थी। विधेयक में कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जानी चाहिए। विधेयक में ऐसा प्रावधान न हो जिससे कर्मचारियों की सेवा और सुरक्षा को नुकसान न पहुंचे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि विधेयक को लागू करने से…
Read Moreजिओ टैगिंग के माध्यम से पात्र लोगो का ही चयन होगा पीएम आवास योजना में : मंत्री अनिरुद्ध सिंह
ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जियो टैगिंग में पात्र मिले लोगों का ही प्रधानमंत्री आवास योजना में चयन हो सकेगा। हिमाचल प्रदेश को इस योजना में कोई विशेष पैकेज नहीं मिला है। वर्ष 2018 में पहला सर्वे हुआ था। कुछ समय पूर्व भी सर्वे हुआ है। जो अब पात्रता पूरी नहीं करते, उनकी धनराशि कहीं और शिफ्ट नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के चलते पैसा लैप्स हो जाएगा। शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, जीतराम कटवाल, पवन काजल, हंसराज…
Read Moreनियमित कर्मचारियों की तर्ज़ पर अनुबंध आधार वालो को नहीं मिलेंगे लाभ, जानिए पूरी रिपोर्ट
हिमाचल विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष के कड़े विरोध और तीखी नोकझोंक के बीच हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक, पंचायती राज संशोधन विधेयक और पुलिस अधिनियम में संशोधन विधेयक समेत चार विधेयक पारित किए गए। वहीं, भूजोत अधिकतम सीमा संशोधन विधेयक पारित होते ही अब भोटा अस्पताल की 30 एकड़ जमीन हस्तांतरित हो सकेगी। अनुबंध कर्मियों के विधेयक पर मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रुटि को दुरुस्त किया गया है। अनुबंध वालों को नियमित कर्मचारियों के समान मानने से सरकार पर बोझ पड़ेगा और इससे वरिष्ठता…
Read Moreसुख सम्मान निधि योजना में अपात्र महिला से सरकार ने वापस लिए 4500 रुपये, मंत्री दिया स्पष्टीकरण
हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ एक अपात्र महिला मिली है। इस महिला से 4500 रुपये की राशि वापस ली गई है। विधानसभा सदन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने लिखित में यह जानकारी दी। कहा कि इस महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत विधवा पेंशन मिल रही है। भाजपा विधायक सुखराम चौधरी, विनोद कुमार, जीतराम कटवाल, विपिन सिंह परमार और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से यह सवाल पूछा गया था। शांडिल ने बताया कि…
Read More