शिमला ऑनलाइन लोक अदालत की सुविधा से लोगों को अदालत के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। संबंधित अदालत की ई-कोर्ट वेबसाइट में ई- पेमेंट के नाम से लिंक दिया गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से ऑनलाइन लोक अदालत में पहली बार 4.14 लाख मामले निपटाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले अगस्त में लोक अदालत में 49 हजार में से सिर्फ 24 हजार मामले निपटाए गए थे। प्राधिकरण के सचिव प्रेम पाल रांटा ने बताया कि वाहन चालान और छोटे अपराधों को निपटाने के लिए…
Read MoreCategory: Shimla
टीबी मरीजों में पाए जा रहे अमेरिका, अफ्रीका और चीन के भी स्ट्रेन,शोध में हुआ खुलासा
शिमला हिमाचल प्रदेश के टीबी मरीजों में अमेरिका, अफ्रीका और चीन मूल के स्ट्रेन पाए जा रहे हैं। इस संबंध में आईजीएमसी शिमला, मेडिकल कॉलेज टांडा और आईसीएमआर मॉडल रुरल हेल्थ रिसर्च यूनिट ऊना ने संयुक्त रूप से एक शोध किया है। इसमें यह खुलासा हुआ है कि यहां पर प्रचलित इंडो ओशनिक के अलावा पांच अन्य स्ट्रेन भी पाए गए हैं। टीबी के सामुदायिक उपचार के लिए यह अध्ययन उपयोगी हो सकता है। प्रदेश में टीबी उन्मूलन की दिशा में पहली बार इस तरह का अध्ययन सामने आया है।…
Read Moreस्मार्ट सिटी मिशन के तहत 42 लाख रुपये खर्च, लेकिन सड़क बनी अवैध पार्किंग, प्रशाशन सो रहा है कुम्भकर्णी नींद
शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत खलीनी से लोअर खलीनी के लिए बनाई गई नई एंट्री सड़क तीन दिन में ही बंद हो गई। 42 लाख रुपये खर्चकर बनाई गई नई एंट्री सड़क को कुछ लोगों ने अवैध तरीके से पार्किंग बना दिया है। इस पर 10 से 12 गाड़ियां पार्क हो रही हैं।पुलिस अवैध पार्किंग करने वालों के चालान तक नहीं काट रही है। इससे लोअर खलीनी के लिए फिर से पुराने एंट्री प्वाइंट से ही वाहनों की आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे दिन के समय जाम लग…
Read Moreबायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाना अनिवार्य, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश
शिमला हिमाचल प्रदेश के कॉलेज शिक्षकों के लिए भी बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों के प्रिंसिपलों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। दो दिन के भीतर खराब पड़ी मशीनों को दुरुस्त करवाने के लिए कहा गया है। हिमाचल हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद शिक्षा विभाग ने हरकत में आते हुए बंद पड़ी बायोमीट्रिक मशीनों को ठीक करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते सप्ताह स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीनों से सुनिश्चित…
Read Moreरिहायशी इलाकों में पहुंचे जंगली जानवर, शिकारी सक्रिय, वन विभाग हुआ अलर्ट
कुल्लू दुर्लभ प्रजाति के वन्य प्राणियों की स्थली लाहौल-स्पीति के पहाड़ अब बर्फ से लकदक हो गए हैं। नवंबर में हुई ताजा बर्फबारी से लाहौल के चोटियां भी सफेद हो गई हैं। ऐसे में अब यहां गुजर बसर करने वाले वाले जंगली जीव-जंतुओं ने पहाड़ों को छोड़कर निचले क्षेत्रों का रुख कर दिया है। खासकर आईबैक्स के झुंड घाटी के नदी-नालों के आसपास देखे जा सकते हैं। वहीं विलुप्त होने की कगार पर हिमालय थार (जंगली बकरा) भी देखा जा सकता है। दोनों प्रजाति के यह जानवर शाकाहारी होने से…
Read Moreखुलासा: हिमाचल में बिना पंजीकरण एनटीटी करवा रहे शिक्षण संस्थान, शिक्षा निदेशालय से मांगा जवाब
शिमला हिमाचल प्रदेश में बिना पंजीकरण करवाए कई निजी शिक्षण संस्थान नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) करवा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती से पहले इस फर्जीवाडे़ का खुलासा हुआ है। शिकायतें मिलने के बाद राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की अदालत में यह मामला पहुंच गया है। अगले सप्ताह आयोग की अदालत में इस बाबत सुनवाई होगी। आयोग ने मामले को लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय से भी जवाबतलबी की है।आयोग के पास पहुंचीं शिकायतों के अनुसार प्रदेश में बीते कुछ समय से सूक्ष्म, लघु…
Read Moreधाम में शिरकत कर मंत्री ने किया आचार सहिंता का उल्लंघन, चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस
शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लगी आचार संहिता के बीच महिला भाजपा नेता की ओर से शुक्रवार को जुन्गा में धाम का आयोजन किया गया। भाजपा नेता विजय ज्योति सेन की ओर से रखी गई धाम में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री सुरेश भारद्वाज भी पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताने के बहाने करवाए गए आयोजन में पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री रूप दास कश्यप समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। भारद्वाज ने कहा कि चुनावी थकान उतारने के लिए राजमाता…
Read Moreएचपीयू शिमला के रजिस्ट्रार को चहेतों की नौकरी नियमित करने पर हाईकोर्ट ने किया तलब
शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में नियम ताक में रखकर चहेतों को नियमित करने के मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए रजिस्ट्रार को तलब किया है। मामले से जुड़े रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद न्यायाधीश संदीप शर्मा ने पाया कि सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत एचपीयू में सैकड़ों नियुक्तियां की गईं। इतना ही नहीं, उन्हें नियमित करने के बाद विश्वविद्यालय के विभागों में उस समय भेजा गया, जब पद खाली नहीं थे। मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता विजय कुमार ने आरोप…
Read Moreवीआईपी कल्चर पर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी, मुख्य सचिव (सीएस) से जवाब तलब
शिमला हाईकोर्ट ने वीआईपी कल्चर पर कड़ी टिप्पणी की है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने सरकारी गाड़ियों में वीआईपी नंबर लगाने पर मुख्य सचिव (सीएस) से जवाब तलब किया है। अदालत ने पूछा है कि आम लोगों के टैक्स के पैसों से अधिकारियों का वीआईपी नंबर खरीदने का क्या औचित्य है और ऐसा कौन सा पुण्य का कार्य है जो इसके बिना नहीं हो सकता। अदालत ने यह जानकारी शपथपत्र के माध्यम से 12 दिसंबर तक तलब की है। न्यायाधीश गोयल ने अपने आदेश में कहा कि अदालत यह समझने…
Read Moreनिशुल्क जेईई-नीट की कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा कल
शिमला जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग के लिए शनिवार को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रवेश परीक्षा होगी। ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले विज्ञान संकाय के विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पात्र होंगे। स्कूलों में गूगल फार्म के माध्यम से दो घंटे की ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा देने के लिए विद्यार्थियों को https:bit.ly/HP11testprep पर पंजीकरण करवाना होगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए वीरवार को सभी जिला उपनिदेशकों और स्कूल प्रिंसिपलों को उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। स्कूलों की कंप्यूटर लैब में…
Read More