मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने से टला मंत्रिमंडल का गठन व विधानसभा का शीत सत्र

मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने से टला मंत्रिमंडल का गठन व विधानसभा का शीत सत्र

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र स्थगित होने से मंत्री पद के दावेदार विधायकों की धुकधुकी बढ़ गई है। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति भी कुछ और दिन के लिए टल गई है। शीत सत्र समाप्त होने के बाद 24 या 25 दिसंबर को सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल गठन संभावित था। अब मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने से सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो गए हैं। 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को राजधानी शिमला के रिज मैदान पर शपथ दिलाई गई थी। इस दौरान कुछ दिन के भीतर…

Read More

राज्य में नई सरकार बनते ही पूर्व सरकार के पलटे ये फैसले

राज्य में नई सरकार बनते ही पूर्व सरकार के पलटे ये फैसले

धर्मपुर (मंडी)/शिमला सूबे की नवनिर्वाचित कांग्रेस की सुक्खू सरकार ने पूर्व जयराम सरकार के दो और फैसले पलट दिए हैं। जयराम के ड्रीम प्रोजेक्ट मंडी हवाई अड्डे के सामाजिक सर्वेक्षण की एजेंसी बदलने के बाद अब शिवा प्रोजेक्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कार्यालय को बंद करने का फरमान दिया गया है। इसके अलावा उप पुलिस अधीक्षक पदम सिंह ठाकुर की पुनर्नियुक्ति भी रद्द कर दी गई है। शिवा प्रोजेक्ट का प्रदेश का पहला कार्यालय भाजपा सरकार में सबसे पावरफुल कैबिनेट मंत्री रहे महेंद्र सिंह के हलके धर्मपुर के सिद्धपुर में चल…

Read More

अल्ट्राटेक सीमेंट सरकार को प्रति बैग 20 रुपये तक महंगा मिलेगा

अल्ट्राटेक सीमेंट सरकार को प्रति बैग 20 रुपये तक महंगा मिलेगा

शिमला अदाणी समूह के सीमेंट प्लांटों पर ताला लगने के बाद अल्ट्राटेक कंपनी मंगलवार से खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में सीमेंट की सप्लाई पहुंचाना शुरू कर देगी। सरकार को यह सीमेंट प्रति बैग 20 रुपये तक महंगा मिलेगा। अदाणी समूह शिमला लोक निर्माण विभाग के लिए अंबुजा सीमेंट का बैग 359.50 रुपये में दे रहा था। यह अब 379.50 रुपये में मिलेगा। मनरेगा के विकास कार्यों के लिए अंबुजा सीमेंट का बैग 352 रुपये में मिल रहा था, जो अब 372 रुपये में मिलेगा। इसकी वजह यह है कि…

Read More

इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की 18 जनवरी को हाईकोर्ट की निगरानी में होगी नीलामी

इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की 18 जनवरी को हाईकोर्ट की निगरानी में होगी नीलामी

शिमला बहुचर्चित 4,300 करोड़ रुपये के कर एवं बैंक कर्ज में घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी 18 जनवरी 2023 को प्रदेश हाईकोर्ट की निगरानी में नीलाम होगी। हाईकोर्ट ने पांवटा साहिब की इंडियन टेक्नोमैक कंपनी को नीलाम करने की छूट दे दी है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अदालत के समक्ष आवेदन दायर किया था। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने कंपनी को नीलाम करने वाले नोटिस को अदालत के रिकॉर्ड में लेने के आदेश दिए हैं। इस मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी अदालत के समक्ष आवेदन…

Read More

सुप्रीम कोर्ट की हिमुडा के 45 करोड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माण पर अंतरिम रोक

सुप्रीम कोर्ट की हिमुडा के 45 करोड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट निर्माण पर अंतरिम रोक

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के विकासनगर में हिमुडा के 45 करोड़ के ड्रीम प्रोजेक्ट बहुमंजिला व्यावसायिक कांप्लेक्स के निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने हिमुडा को नोटिस जारी कर हाईकोर्ट के 18 अक्तूबर 2022 के निर्णय को लागू करने पर स्थगन आदेश पारित किए हैं। विकासनगर में पेट्रोल पंप के पास 102 दुकानें, फूड कोर्ट, सरकारी कार्यालय, कॉफी शॉप, 217 गाड़ियों की पार्किंग और हॉल का निर्माण प्रस्तावित है। 5 अगस्त 2017 को हिमुडा ने इसके लिए 85,30,43,091 रुपये की लागत…

Read More

कांग्रेस धर्मशाला में करेगी आभार रैली, प्रियंका को आमंत्रित करने की तैयारियां शुरू

कांग्रेस धर्मशाला में करेगी आभार रैली, प्रियंका को आमंत्रित करने की तैयारियां शुरू

शिमला प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत का बहुत अधिक श्रेय प्रियंका गांधी को जाता है। प्रियंका ने प्रदेश में छह चुनावी रैलियां की थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रियंका ने शिमला स्थित अपने घर पर रहीं। यहीं से उन्होंने चुनावी रणनीति बनाई। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस 21 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में आभार रैली करेगी। इस दौरान मतदाताओं का आभार जताया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी…

Read More

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़क हादसे में घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओ का जाना कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़क हादसे में घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओ का जाना कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम राजस्थान के जिला दौसा में भारत जोड़ो यात्रा से लौटते समय हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राजस्थान सरकार से संपर्क कर सभी घायल व्यक्तियों को शीघ्र उचित उपचार एवं सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने राजस्थान सरकार के संबंधित मंत्री से घायलों को समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करवाने का भी आग्रह किया। सीएम ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर से दूरभाष के माध्यम से…

Read More

हाईकोर्ट ने दिए जेबीटी-बीएड मामले में दोनों पक्षों को कानूनी प्रक्रिया से दस्तावेज पूरे करने के आदेश

हाईकोर्ट ने दिए  जेबीटी-बीएड मामले में दोनों पक्षों को कानूनी प्रक्रिया से दस्तावेज पूरे करने के आदेश

शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी टेट के लिए योग्य करने के मामले में सुनवाई नहीं हो पाई। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश विरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने दोनों पक्षों को कानूनी प्रक्रिया से दस्तावेज पूरे करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने मामले की आगामी सुनवाई 2 जनवरी 2023 को निर्धारित की है। हाईकोर्ट ने बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी टेट के लिए योग्य करने पर रोक लगाई है। याचिकाकर्ता ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की 5 नवंबर को जारी अधिसूचना को चुनौती दी…

Read More

हिमाचल ने नफरत की मानसिकता को ठुकरा कर प्रगति और प्रेम को गले लगाया : राहुल गांधी

हिमाचल ने नफरत की मानसिकता को ठुकरा कर प्रगति और प्रेम को गले लगाया : राहुल गांधी

शिमला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ मंत्रिमडल गठन को लेकर भी चर्चा हुई। भारत जोड़ो यात्रा के आज 100 दिन पूरे हुए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- हम भारत जोड़ो यात्रा पर इसी विश्वास के साथ निकले थे कि राह कठिन होगी, मगर बदलाव मुमकिन है और 100 दिनों के सबके प्यार और सौहार्द से यह…

Read More

हिमाचल सरकार अब सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों की ही करेगी खरीद, डीजल पेट्रोल की खपत और पर्यावरण की दृष्टि से लिया गया फैसला

हिमाचल सरकार अब सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों की ही करेगी खरीद, डीजल पेट्रोल की खपत और पर्यावरण की दृष्टि से लिया गया फैसला

शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार अब सिर्फ नई इलेक्ट्रिक बसें और वाहन ही खरीदेगी। सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार राज्य में डीजल और पेट्रोल की खपत कम करेगी और पर्यावरण बचाएगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अब केवल इलेक्ट्रिक बसों की खरीद ही करेगा। बुधवार को इसे लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने परिवहन विभाग और एचआरटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। पूर्व सरकार के समय में भी निगम के लिए इलेक्ट्रिक बसें की खरीद शुरू की गई थी। शुरुआत में राज्य में एक जिलेे को ऐसे विकसित किया जाएगा, जहां सिर्फ इलेक्ट्रिक…

Read More