शिमला हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान राज्य के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 6 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 7 जनवरी से उच्च व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी भागों में बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। सूबे के 12 क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान बुधवार रात को माइनस में…
Read MoreCategory: Shimla
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 16वें अध्यक्ष बने कुलदीप सिंह पठानिया, पहला चुनाव लड़ा था 1985 में
शिमला/चंबा पांचवीं बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 16वां अध्यक्ष चुना गया है। हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के शीत सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सदन में 11:00 बजे के बाद तीन प्रस्ताव कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए रखे गए। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहला प्रस्ताव पेश किया कि कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इसका अनुमोदन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की…
Read Moreमुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे भरत खेड़ा , अधिसूचना जारी
शिमला भरत हरबंसलाल खेड़ा को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। खेड़ा प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग, गृह, विजिलेंस, जीएडी, एसएडी, सैनिक कल्याण,संसदीय मामले विभाग के साथ सलाहकार विनियामक सुधार के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। आईएएस अधिकारी भरत हरबंसलाल खेड़ा को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। खेड़ा प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग, गृह, विजिलेंस, जीएडी, एसएडी, सैनिक कल्याण,संसदीय मामले विभाग के साथ सलाहकार विनियामक सुधार के पद…
Read Moreसरकारी कोष में जमा नहीं करवाए बागवानी विभाग ने ब्याज के 10 करोड़
शिमला राज्य के बागवानी विभाग के अफसरों ने ब्याज के 10 करोड़ रुपये की राशि को सरकारी कोष में जमा नहीं करवाया है। केंद्र और राज्य सरकार की बागवानी स्कीमों के लिए करीब दो सौ करोड़ की राशि पिछले चार साल में खर्च नहीं हुई। जबकि इसे हर साल सरकार कोष में जमा किया जाना था। यह राशि बैंकों में जमा रहने से 10 करोड़ का ब्याज एकत्र हुआ और इसे भी सरकार खजाने में जमा करने में अफसरों की कोताही रही। राज्य सरकार ने इस मामले में कड़ा नोटिस…
Read Moreसीबीआई पेपर लीक मामले में अब हिमाचल में देगी दबिश
शिमला हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) ने सीबीआई चंडीगढ़ कार्यालय में जांच के सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं। एसआईटी ने स्वयं चंडीगढ़ जाकर यह दस्तावेज दिए हैं। सीबीआई इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब सप्ताह के भीतर सीबीआई के अधिकारी हिमाचल में दस्तक दे सकते हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक हुआ था। पूर्व सरकार के निर्देश के चलते पुलिस मुख्यालय की ओर से यह मामला सीबीआई को सौंपा गया…
Read Moreरिजल्ट में गड़बड़ी कर ले लिया एमबीबीएस में दाखिला, आरोपी गिरफ्तार
शिमला आरोपी छात्र ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर घोषित रिजल्ट से छात्रा का सर्टिफिकेट डाउनलोड किया और उसमें टेंपरिंग करके अपने लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। नीट के रिजल्ट में गड़बड़ी कर खुद फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर बिलासपुर के घुमारवीं का रहने वाला छात्र कार्तिक शर्मा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में 12 से 16 अक्तूबर 2022 को हुई काउंसलिंग में शामिल हो गया। काउंसिलिंग के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला में उसका दाखिला भी हो गया। जब मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) ने सभी छात्रों के…
Read Moreविश्वविद्यालय 7 जिलों के कॉलेजों में कराएगा यूजी की परीक्षाएं
शिमला सात जिलों के 165 से अधिक कॉलेजों के लिए एचपीयू यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं करवाएगा, जबकि शेष पांच जिलों के कॉलेजों की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं मंडी विश्वविद्यालय करवाएगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इस बार स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं अगल-अलग करवाएंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अधीन लाए गए सात जिलों के 165 से अधिक कॉलेजों के लिए एचपीयू यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं करवाएगा, जबकि शेष पांच जिलों के कॉलेजों की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं मंडी विश्वविद्यालय करवाएगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सिर्फ…
Read Moreसीमेंट प्लांट बंद करने का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट
शिमला रजनीश शर्मा ने याचिका में आरोप लगाया गया था कि मैसर्ज अदाणी ग्रुप ने एकाएक दोनों प्लांट बंद कर दिए। इस व्यवसाय से जुड़े हजारों परिवारों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया है। बरमाणा और दाड़लाघाट में सीमेंट प्लांट बंद करने का विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। याचिकाकर्ता रजनीश शर्मा ने मैसर्ज अदाणी ग्रुप की ओर से सीमेंट प्लांट को बंद करने के निर्णय को चुनौती दी है। मंगलवार को मामले पर सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिका में कुछ त्रुटियां पाईं। याचिकाकर्ता ने याचिका वापस लेते हुए…
Read Moreसर्दी-जुकाम वालों के भी होंगे अब कोरोना टेस्ट
शिमला अस्पताल आने वाले सर्दी-जुकाम और खांसी वाले लोगों के भी अब कोरोना टेस्ट होंगे। पर्यटन स्थलों पर उमड़ी लाखों सैलानियों की भीड़ से संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका है। इसीलिए, सरकार ने सर्दी-जुकाम वालों के भी कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया है। वहीं, छह जिले बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, ऊना, मंडी और कुल्लू कोरोना मुक्त हो गए हैं। जिला चंबा और कांगड़ा भी कोरोना मुक्ति की ओर हैं। इन दोनों जिलों में एक-एक मरीज हैं। प्रदेश में अभी कोरोना के 15 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा…
Read Moreक्या हिमाचल में शुरू हो चुकी है ऑपरेशन लोटस की तैयारी? जानिए किस तरफ है पूर्व मुख्यमंत्री जयराम का इशारा
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी पहुंचने पर भाजपा के ऑपरेशन लोटस की तरफ इशारा किया है. जयराम ठाकुर का कहना है कि हो सकता है कि भाजपा को सत्ता के लिए पांच वर्षों का इंतजार न करना पड़े और उससे पहले ही सत्ता मिल जाए.
Read More