प्रदेश में रविवार को मानसून कमजोर पड़ गया। खराब माैसम के ऑरेंज अलर्ट में भी धूप खिली रही और उमस बढ़ गई। 1 और 2 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 3 से 6 जुलाई तक यलो अलर्ट है। इस दौरान गर्जना के साथ बारिश और कई जगह बिजली गिर सकती है। हिमाचल प्रदेश में मानसून के प्रवेश के बाद से कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश हो रही है। ऊना का पारा रविवार को भी 36 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। रविवार को…
Read MoreCategory: Himachal News
प्रदेश चिट्टे से त्रस्त, मुख्यमंत्री मित्रमंडली को लाभ देने में मस्त : राजीव बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर बोला हमला । राजीव बिंदल ने कहा कि बीते दिन हमीरपुर में मुख्यमंत्री के विशेष सहयोगी ने प्रेस वार्ता के दौरान स्वीकार किया है कि हिमाचल प्रदेश की सरकार मित्रों की सरकार है। राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष सहयोगी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मित्रों को लाभ पहुंचाने में कौन सी बुराई है। जिसकी भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है। बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में…
Read Moreहिमाचल के टैक्सी चालक के लापता होने पर पंजाब से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इन दिनों कुछ शरारती तत्वों द्धारा हिमाचल और पंजाब के भाईचारे में दरार पैदा करने का कार्य सोशल मीडिया में बड़े स्तर पर चल रहा है । जिसका दुषप्रभाव हिमाचल और पंजाब की आम जनता पर पड़ रहा है । इसी बीच एक खबर सामने आई है कि राजधानी शिमला से पंजाब के दो सैलानियों को लेकर गए मनाली गए टैक्सी चालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। दोनों को बिलासपुर लाया जा रहा है। डीएसपी मुख्यालय…
Read Moreप्रदेश के कई क्षेत्रो में भारी बारिश की चेतावनी, पांच जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला : मौसम विज्ञान केंद्र
प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के शेष भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के राज्य में 5 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान कई भागों में भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट है। अब 30 जून व 1 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकि दिनों के लिए येलो अलर्ट है। शिमला सहित आसपास भागों…
Read Moreलोकनिर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुटियों पर लगाई रोक, 13000 कर्मचारियों को फील्ड में किया तैनात
प्रदेश में बरसात से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने कमर कस ली है । विभाग ने 13,000 कर्मचारियों को फील्ड में तैनात किया है। सरकार ने लोक निर्माण विभाग के मंडल और उपमंडल स्तर पर मलबा हटाने व सड़कों को यातायात के लिए बहाल रखने के लिए 500 पोकलेन, डोजर, रोबोट और जेसीबी लगाई हैं। जरूरत पड़ने पर विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की जा सकती हैं। मार्ग अवरुद्ध की जानकारी को लेकर लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया…
Read Moreकांग्रेस के यह तीन दिग्गज नेता उप चुनाव में शिरकत करने पहुंचेगे हिमाचल प्रदेश
प्रदेश में होने जा रहे तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा हिमाचल आएंगे। नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। भूपेंद्र हुड्डा, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, प्रताप बाजवा, राज बब्बर और सुप्रिया श्रीनेत भी सूची में शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रभारी राजीव शुक्ल सहित सभी कैबिनेट…
Read Moreहिमाचल सहित देश में निर्मित 52 दवाइयों के सैंपल फ़ैल, आखिर कब तक लोगो की सेहत के साथ होता रहेगा खिलवाड़
आज के युग में हर घर में कोई ना कोई व्यक्ति दवाओं का सेवन आवश्य कर रहा है । लेकिन उसको क्या मालूम की उसके द्वारा सेवन की गई दवा की गुणवत्ता कितनी सही व गलत है । आए दिनों दवाओं के सैंपल फ़ैल होने की खबरे प्रकाशित होते रहती है । बस तोते की तरह सम्बंधित विभाग का एक रटारटाया वयान सामने आता है कि उधमियों को नोटिस जारी कर के मार्किट में सप्लाई कि गई दवाइयों को वापस मंगवाया जाएगा । लेकिन जो दवा इस्तेमाल कर ली गई…
Read Moreजलशक्ति विभाग ने घरो में सप्लाई होने वाले पानी का इस्तेमाल निर्माण कार्य में करने पर सीधा कनेक्शन काटने कि दी चेतावनी
प्रदेश में लम्बे समय से वर्षा न होने के कारण जलस्तर निम्न स्तर पर चला गया है । अधिकतर जल स्त्रोत पूर्णतया सूख चुके है । सूखे की स्थिति के कारण जल शक्ति विभाग ने जलापूर्ति योजनाओं के पानी से निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। उल्लंघन करने वालों के पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश जारी किए गए हैं। जलसंकट की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने राज्य व जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की है, जो जिला प्रशासन से तालमेल कर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था…
Read Moreलोकसभा चुनाव में कांग्रेस चारो खाने चित होने के कारण तलाशने के लिए पुनिया और रजनी करेंगे शिमला का रुख
हिमाचल की चारों सीटों पर कांग्रेस की हार के कारण जानने अगले सप्ताह पीएल पुनिया और रजनी पाटिल शिमला आएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने हार की जांच के लिए दो सदस्यीय फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत मंत्रियों-विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से हार के कारणों को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी। पुनिया और रजनी को हिमाचल के अलावा दिल्ली-उत्तराखंड में हार के कारणों को जांचने का जिम्मा सौंपा गया है। जांच करने के बाद हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। लोकसभा चुनाव…
Read Moreदेहरा विधानसभा सीट से राजेश शर्मा क्यों भरने जा रहे है दो नामांकन, जानिए इसके पीछे की पूरी रिपोर्ट
देहरा निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस उलझी हुई नज़र आ रही है । जहाँ कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी को प्रत्याशी घोषित कर पार्टी की टिकट थमाई है । वहां दूसरी तरफ डॉ राजेश शर्मा अपनी टिकट कट जाने से खफा है । डॉ राजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू अच्छे इंसान हैं और हिमाचल की प्रजा के मालिक हैं। मैं भी उसी प्रजा का हिस्सा हूं, इसलिए मुझे भी सुरक्षा की अनुभूति होनी चाहिए। कहा कि वह शुक्रवार दोपहर दो बजे देहरा…
Read More