मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली 5 मेगावाट क्षमता की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना तथा 5.17 करोड़ रुपये की लागत के अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केन्द्र दियोली का शिलान्यास किया। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा स्थापित की जा रही भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण 9 हेक्टेयर भूमि में किया जाएगा तथा इसे 8 महीने में पूरा…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल को कौशल हब के रूप में किया जा रहा विकसित: राजेश धर्माणी
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां ‘राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना’ विषय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवा समाज की अमूल्य निधि हैं और प्रदेश सरकार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर प्रशिक्षित श्रम बल तैयार कर रही है। सरकार का लक्ष्य हिमाचल को कौशल हब के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास एवं उद्यमिता पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।युवाओं को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को…
Read Moreभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार पर कार्यशाला आयोजित
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा आज यहां हिमाचल प्रदेश में आधार (एएडीएचएएआर) और इससे जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का शुभारंभ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की उप-महानिदेशक भावना गर्ग ने किया। भावना गर्ग ने आधार के उपयोग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि आधार पर क्यूआर कोड का उपयोग इसकी प्रमाणिकता की जांच के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश 0-5 वर्ष आयु वर्ग के आधार नामांकन…
Read Moreसावधानी न बरती तो हिमाचल में भी फैलेगा डेंगू का कहर
डेंगू प्रभावित राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश पर भी आ सकता है यह संकट । वक्त रहते उचित कदम नहीं उठाए तो यहां भी डेंगू का प्रकोप हो सकता है। यह खुलासा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से डॉक्टरों की टीम के अध्ययन से हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने डेंगू को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत पर बल दिया है। विभाग की डॉ. एकता शर्मा के नेतृत्व में किए यह अध्ययन कांगड़ा जिले में किया गया। इसको लेकर डॉ. शर्मा, डॉ. तरुण सूद, डॉ. गुरमीत कटोच और…
Read Moreप्रदेश ने केंद्र से शिक्षा के क्षेत्र में नॉन रैंकिंग ग्रांट बढ़ने की मांग उठाई
हिमाचल प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से शिक्षा क्षेत्र में नॉन रेकरिंग ग्रांट बढ़ाने की मांग की है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते प्रदेश में निर्माण कार्य महंगा होने का हवाला देते हुए इस ग्रांट को बढ़ाने का पक्ष रखा। नॉन रेकरिंग ग्रांट एक बार का या अनियमित व्यय है और भविष्य में इसका भुगतान करने की अपेक्षा नहीं की जाती है। शिक्षा सचिव ने कहा कि आईसीटी लैब हो या फिर भवन का निर्माण, इसमें काफी…
Read Moreसेब बिकेगा किलो के भाव वरना आढ़तियों पर होगी कार्रवाई : मंत्री जगत सिंह नेगी
इस बार सरकार, बागवान और आढ़तियों में सेब की बिक्री व पेटियों पर समन्वय स्थापित नहीं हो पा रहा है । जहाँ एक तरफ बागवानी मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सेब केवल यूनिवर्सल कार्टन में ही बिकेगा । वहां ही दूसरी तरफ बागवानों ने यूनिवर्सल पेटियों की गुणवता को लेकर सवाल उठाए है । यूनिवर्सल कार्टन में वजन के हिसाब से किलो के रेट पर सेब बिकेगा। आढ़तियों को फड़ (ऑक्शन यार्ड) पर अनिवार्य तौर पर इलेक्ट्राॅनिक कांटे लगाकर पेटियों का वजन कर एवरेज के हिसाब से किलो की…
Read Moreहिमाचल में उप चुनाव के लिए मतदान शुरू, 13 को सामने आएगे परिणाम
देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाताओं में जोश है। बनखंडी और दरकाटा मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए लोग सुबह से लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 08:06 AM, 10-JUL-2024 81 वर्षीय मतदाता सुलेमान ने भी डाला वोट। – फोटो भारी बारिश के बावजूद नालागढ़ के मतदाताओं में उत्साह भारी बारिश के बावजूद नालागढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करने पहुंच रहे हैं। आदर्श मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा नानोवाल में…
Read Moreविधानसभा उप चुनाव में इन माननीय की साख लगी है दाव पर, जीत के लिए लगा रहे है अपनी अपनी तरकीब
विधानसभा उपचुनाव में हार-जीत न केवल उनका राजनीतिक भविष्य तय करेगी, बल्कि इन सीटों से कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों की भी प्रतिष्ठा जुड़ी है। कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज इस्तीफे देकर भाजपा के टिकट से लड़ रहे तीनों पूर्व निर्दलीय विधायकों की हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में हार-जीत न केवल उनका राजनीतिक भविष्य तय करेगी, बल्कि इन सीटों से कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों की भी प्रतिष्ठा जुड़ी है। देहरा में कमलेश…
Read Moreदिल्ली से अनुमति मिलते ही एम्स बिलासपुर में शुरू होगा किडनी ट्रांसप्लांट
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके लिए दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण के लिए बिलासपुर भी पहुंची थी। केंद्र सरकार ने एम्स बिलासपुर प्रबंधन को निर्देश दिए थे कि वह किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को शुरू करे। इसके बाद प्रबंधन ने दिल्ली एम्स से निरीक्षण के लिए आग्रह किया था। टीम ने निरीक्षण के बाद किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने के सभी मानकों को सही पाया है। हालांकि टीम ने लिखित में अभी तक अपनी रिपोर्ट…
Read Moreपोलिंग पार्टीयों ने उप चुनाव करवाने के लिए कसी कमर , आज हुई रवानगी
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की तीन सीटों हमीरपुर, देहरा व नालागढ़ के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए ईवीएम को लेकर रवाना हुईं। पुलिस कर्मियों और सीआईएफ जवानों की कड़ी सुरक्षा में हमीरपुर के 94 मतदान केंद्रों पर बुधवार को मतदान होगा। मंगलवार को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के खेल मैदान में पोलिंग पार्टियों के लिए परिवहन निगम की 13 बसें लगाई गईं। सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 1:00…
Read More