हिमाचल प्रदेश के नए औद्योगिक क्षेत्र वाकनाघाट में उद्योग विभाग ने प्लॉट आवंटन का कार्य पूरा कर लिया है। यहां पर दवाओं के साथ ही कलपुर्जी के निर्माण के यूनिट स्थापित किए जा रहे हैं। खास बात ये है कि उद्योग लगने के बाद युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसी के साथ हिमाचल की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा। विभाग की ओर से बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए रास्ता भी ठीक करवा दिया है ताकि सामान को लाने और ले जाने में कठिनाई का सामना न करना…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में बदल फटने से मची तबाही, 555 सड़के अवरुद्द , जानिए मौसम का पूर्वानुमान
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। किन्नौर जिले के निगुलसरी के ठीक ऊपर थाच गांव में देर रात 12:10 पर बादल फटने से तबाही हुई है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ से ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन और बगीचों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई। बाढ़ का मलबा निगुलसरी में एनएच पांच पर आ गया है, जिस कारण किन्नौर जिले का सड़क संपर्क कट गया है। बादल फटने से क्षेत्र के तीन नालों में आई बाढ़ से ग्रामीणों…
Read Moreचीन की विस्तारवादी निति शांति और स्थिरता के लिए संकट : आरएसएस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने चीन की विस्तारवादी नीतियों पर चिंता जताई। कहा कि ऐसी गतिविधियां केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिए खतरा हैं। पड़ोसी देशों को सहयोग और आपसी सम्मान की भावना से आगे आना चाहिए। आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य इंद्रेश, पूर्व में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) भाजपा व वर्तमान में अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल, सह प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ओमप्रकाश ने शुक्रवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग से शिष्टाचार भेंट…
Read Moreपंचायत चुनाव रोस्टर के तहत इस बार 1789 महिलाएं संभालेगी पंचायत प्रधान का जिम्मा
हिमाचल प्रदेश में इस बार 1,789 महिलाओं के हाथ में ग्राम पंचायत प्रधान की कमान होगी। वर्ष 2020 में हुए पंचायत चुनाव में 1,808 महिलाओं के हाथ में ग्राम पंचायतों की कमान थी। हाल ही में सरकार ने करीब 44 पंचायतों को नगर पंचायत बनाया है, जबकि योल कैंट से कट कर भी चार नई ग्राम पंचायतें बनी हैं। बीते पंचायत चुनाव की तुलना में अब प्रदेश में 3,577 ग्राम पंचायतें हैं। जयराम सरकार के कार्यकाल में पंचायतों की संख्या 3,615 थी। पंचायतों की संख्या कम होने से करीब 19…
Read Moreबिजली बोर्ड में केवल सीएम की अनुमति से ही होगी प्रमोशन , नियुक्तियां, स्थांतरण, आदेश जारी
राज्य बिजली बोर्ड में पदोन्नतियों पर नियुक्ति और स्थानांतरण अब मुख्यमंत्री की मंजूरी से ही होंगे। बोर्ड प्रबंधन ने सभी फील्ड अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं और निर्देशों का पालन न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। पदोन्नति के बाद स्थानांतरण और नियुक्ति के लिए निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की बात की गई है। प्रबंधन ने 26 दिसंबर 2023 के एक पत्र का हवाला दिया, जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि इन आदेशों के लिए मुख्यमंत्री से पूर्व अनुमोदन प्राप्त करना…
Read Moreहाईकोर्ट ने सरकार के आदेश को किया रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित वेतन
हिमाचल हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2022 के बाद नियमित हुए अनुबंध कर्मचारी भी संशोधित वेतनमान के हकदार हैं। अदालत ने सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें याचिकाकर्ता के दावे को इस आधार पर खारिज कर दिया था कि उन्होंने 30 सितंबर 2021 तक दो साल की अनुबंध सेवा पूरी नहीं की थी। सरकार ने तर्क दिया था कि 2022 के संशोधित वेतनमान नियम केवल उन्हीं कर्मचारियों पर लागू होते हैं, जिन्हें 30 सितंबर 2021 तक नियमित नियुक्त किया था। इसके साथ ही अदालत ने…
Read Moreसरकार गाड़ी और अधिक जमीन वालो को सस्ते राशन से करेगी बहार, केंद्र ने भेजी लिस्ट
हिमाचल में अब गाड़ी रखने वाले, ज्यादा जमीन समेत छह माह से राशन न लेने वालों को सस्ते राशन (एनएफएसए) से बाहर किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्र ने इसके लिए हिमाचल को करीब पांच लाख से अधिक संदेहास्पद लोगों की एक लिस्ट भेजकर इनकी जांच के लिए निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग व ग्रामीण विकास विभाग को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट बनाकर केंद्र को भेजी जाएगी। यदि जांच के दौरान संबंधित…
Read Moreएनएचएआई ने लगाया टेंडर , कंडाघाट में बनेगी एक और टनल
कालका-शिमला एनएच पर यातायात को सुचारु बनाने के लिए सोलन-कैथलीघाट के बीच कंडाघाट में एक और सुरंग (टनल) बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह नई टनल मौजूदा समय में बन रही सुरंग के समानांतर बनाई जाएगी। मकसद है कि हाईवे पर ट्रैफिक बाधित न हो और आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही अलग-अलग सुरंगों से हो। यानी एक टनल शिमला से आने वाले और दूसरी चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए उपयोग में लाई जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार…
Read Moreव्यवस्था परिवर्तन की खुली एक और पोल सरकार और महकमे में नहीं कोई तालमेल
हिमाचल प्रदेश के कई सरकारी महकमों का खातों में एफडीआर के रूप में बजट जमा पड़ा है। फिर भी राज्य सरकार से अतिरिक्त बजट या ग्रांट-इन-एड की मांग की जा रही है। ऐसे ही कई महकमे बजट कुप्रबंधन के लिए कई महकमे जिम्मेवार हैं। ऐसे सारे विभागों पर प्रदेश सरकार के वित्त महकमे ने शिकंजा कस दिया है। उन पर वित्त विभाग का बजट डिविजन अपनी नजर रखेगा। इस तरह के विभागों की एफडीआर का रिकॉर्ड देखकर वित्त विभाग मांग के अनुसार उतने ही बजट की कटौती करेगा। इस संबंध…
Read Moreहाईकोर्ट ने अफसरशाही को दिखाया आइना, मेडिकल बिल की अदायगी पर लगाई रोक
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अफसरशाही की सुस्ती और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा सचिव, उच्च शिक्षा निदेशक, उपनिदेशक मंडी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिकरी सदवानी के प्रधानाचार्य के चिकित्सा बिलों के भुगतान पर रोक लगा दी है। नौ साल से याचिकाकर्ता के मेडिकल बिलों का भुगतान न करने और अदालत के पूर्व आदेशों का पालन न होने पर अदालत ने यह आदेश जारी किया। जस्टिस दुआ की अदालत ने आदेश दिया कि जब तक याचिकाकर्ता के बिलों…
Read More