धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में तैनात वोकेशनल अध्यापक 11 अक्तूबर के बाद सामूहिक मुंडन करेंगे। अध्यापकों ने यह फैसला प्रदेश सरकार से लगातार मिल रहे आश्वासनों और उनके लिए कोई स्थायी नीति न बनाए जाने से खफा होकर लिया है। वोकेशनल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला कांगड़ा के अध्यक्ष गौरव मेहता ने धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में चेताया है कि 11 अक्तूबर की कैबिनेट में यदि सरकार ने इन शिक्षकों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया तो सामूहिक मुंडन करवाने के साथ आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी।…
Read MoreCategory: Himachal News
एसबीआई बैंक को कैसे लगी 54 करोड़ रुपये की चपत, सामने आया मामला तो हुआ केस दर्ज
शिमला देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को 54 करोड़ रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। कसुम्पटी एसबीआई के बैंक प्रबंधक देवेंद्र कुमार संधू की शिकायत पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शिमला में चार लोगों पर केस दर्ज किया है। बैंक प्रबंधक की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार कंपनी प्रबंधक तुषार शर्मा और उसकी पत्नी श्वेता शर्मा ने अपनी अलग-अलग चार कंपनियों के नाम से जाली दस्तावेजों के आधार पर कर्ज लिया, लेकिन लौटाया नहीं। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर…
Read Moreटीटीआर रिसॉर्ट में 107 दिन बाद दोबारा शुरू हुई ट्रॉली, पर्यटन विभाग से मिली मंजूरी
सोलन/परवाणू टिंबर ट्रेल रिसॉर्ट में 107 दिन से खड़ी ट्रॉली शुक्रवार शाम 4:00 बजे दोबारा से शुरू कर दी गई। पर्यटन विभाग ने ट्रॉली शुरू करने के लिए अनुमति दे दी है। पहले दिन शाम को कई पर्यटकों ने इसमें आवाजाही की। बताया जा रहा है कि तकनीकी कमेटी ने रिसॉर्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव दी है। इसके बाद दोबारा ट्रॉली शुरू करने की अनुमति दी गई है। बीते 20 जून को बनासर स्थित मोक्षा रिसॉर्ट से परवाणू टीटीआर के लिए आ रही ट्रॉली तकनीकी खराबी के चलते अचानक जमीन से…
Read Moreराजनीतिक खेला : कांग्रेस ने खोला; भाजपा ने बंद किया, अब फिर नारग कॉलेज को मंजूरी
नाहन/सराहां (सिरमौर)। चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश सरकार ने पच्छाद के नारग में राजकीय महाविद्यालय को फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने चुनाव से ठीक पहले नारग को कालेज की सौगात दी थी। 2018 में इस कालेज में दाखिला प्रक्रिया भी आंरभ हो चुकी थी। जहां 34 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। यहां के लिए सोलन कॉलेज से प्रतिनियुक्ति पर स्टाफ की तैनाती की गई, लेकिन प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार ने इस कॉलेज को रद्द कर दिया। अधिसूचना रद्द…
Read Moreअवैध डंपिंग से टूटी पेयजल योजनाएं, हजारो लोग पानी की बून्द बून्द के लिए तरस रहे है
सतौन (सिरमौर)। पांवटा-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तारीकरण का कार्य करने में जुटी कंपनी की लापरवाही दो हजार लोगों को भारी पड़ गई है। सतौन के लिए आपूर्ति करने वाली पेयजल योजनाएं टूट गईं हैं। इससे पिछले दो दिन से सतौन में दो हजार लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। दरअसल, पांवटा-शिलाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्य कर रही निजी कंपनी ने सतौन में स्कूल मोड़ के समीप अवैध डंपिंग कर दी है। नाले में मलबा गिरने के कारण नीचे से गुजर रही पेयजल योजनाओं की पाइपलाइन पूरी तरह से…
Read Moreनाबार्ड से प्रदेश को विकास कार्य के लिए मिले 609 करोड़, 113 परियोजनाओं पर होंगे खर्च
हमीरपुर सूबे की 113 विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने 609 करोड़ के बजट को मंजूरी दी है। नाबार्ड से जिन परियोजनाओं को बजट की स्वीकृति मिली है, उनमें लोक निर्माण विभाग की 44 सड़कों और पुलों के लिए पौने दो सौ करोड़ रुपये, जलशक्ति विभाग में करीब साढ़े चार सौ करोड़ की सीवरेज, चेकडैम, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई और पेयजल की 69 विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं। लोनिवि और जलशक्ति विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित विकास कार्यों की डीपीआर बनाकर…
Read Moreबिलासपुर एम्स में आज से शुरू होंगी कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं, अब चलेंगी 21 ओपीडी
बिलासपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में शुक्रवार से मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट ओपीडी में विशेषज्ञ की सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। गुरुवार को ही यहां कार्डियो विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। कार्डियो ओपीडी में विशेषज्ञ की सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक सुविधा मिलेगी। हफ्ते में तीन दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को विशेषज्ञ की सेवाएं मिलेंगी। पीएम मोदी ने 5 अक्तूबर को प्रदेश की जनता को एम्स समर्पित किया है। इसके बाद यहां पर गुरुवार से सभी आपात सुविधाएं शुरू हो गई हैं। किडनी और शुगर के…
Read Moreहिमाचल, उत्तराखंड में भारी वर्षा का अलर्ट, यूपी, एमपी समेत इन क्षेत्रो में भी होगी बारिश
नई दिल्ली बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और आंध्र में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण वहां से लेकर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड तक फैली द्रोणिका का देश के मौसम पर असर हो रहा है। देश में अलग-अलग मौसमी सिस्टमों की वजहों से शीतकालीन बारिश का दौर जारी है। आज भी उत्तराखंड और हिमाचल में भारी वर्षा का अलर्ट है तो यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों में देश के कई राज्यों में वर्षा हुई।…
Read Moreकांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी विस चुनाव 22 सीटों के लिए कल दावेदारों के पैनल करेगी तैयार
शिमला पार्टी सूत्रों ने बताया कि दस अक्तूबर तक कांग्रेस एक साथ प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। वर्तमान 20 विधायकों को दोबारा प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया गया है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए 22 सीटों पर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी सात अक्तूबर को दावेदारों के पैनल तैयार करेगी। पूर्व मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता में कल नई दिल्ली में बैठक होगी। स्क्रीनिंग के बाद केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक का शेड्यूल तय होगा। स्क्रीनिंग कमेटी से आए प्रस्ताव के बाद प्रत्याशी तय किए जाएंगे। शिमला शहर, ठियोग, चौपाल,…
Read Moreकांग्रेस पार्षद 100 फीट लंबे काले झंडे के साथ धरने पर बैठे
जोगिंद्रनगर (मंडी) नगर परिषद जोगिंद्रनगर में कांग्रेस पार्षद अजय धरवाल, ममता कपूर व शीला देवी ने मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के अंतर्गत काम कर रही 100 से अधिक महिलाओं के मेहनताने की राशि को पिछले तीन महीने से जारी न करने के विरोध में उपमंडलाधिकारी नागरिक के कार्यालय के बाहर 100 फीट लंबा काला झंडा लेकर धरना दिया। अजय धरवाल ने कहा की मेहनताना जारी किए जाने को लेकर कई मर्तबा कार्यकारी अधिकारी, उपमंडलाधिकारी नागरिक जोगिंद्रनगर व निदेशक शहरी विकास विभाग को लिखा जा चुका है परंतु आज तक…
Read More