शिमला प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत का बहुत अधिक श्रेय प्रियंका गांधी को जाता है। प्रियंका ने प्रदेश में छह चुनावी रैलियां की थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रियंका ने शिमला स्थित अपने घर पर रहीं। यहीं से उन्होंने चुनावी रणनीति बनाई। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस 21 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में आभार रैली करेगी। इस दौरान मतदाताओं का आभार जताया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी…
Read MoreCategory: Himachal News
शिकार करने निकला शिकारी खुद हो गया शिकार
पांवटा साहिब (सिरमौर) पांवटा साहिब के आंजभोज क्षेत्र में शिकार पर निकले एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत हो गई। मेहर सिंह पुत्र जालम सिंह निवासी गांव डांडा कालाअंब पांवटा साहिब के ब्यान पर मामला दर्ज किया गया है। धर्म सिंह (38) उसका छोटा भाई था। 16 दिसंबर को मेहर सिंह छोटे भाई धर्म सिंह के साथ अपने मामा के घर बस्ताना (बांस) मेहमानी में गए थे। मेहर सिंह के समधी यशवंत सिंह व छोटा भाई धर्म सिंह शाम को घर से जंगल की तरफ शिकार पर निकले। धर्म…
Read Moreहिमाचल में सीमेंट की कमी, सैकड़ों परियोजनाओं का काम रुका, गोदाम भी खाली
शिमला अदाणी कंपनी की ओर से जिला बिलासपुर के बरमाणा और सोलन के दाड़लाघाट में सीमेंट प्लांट बंद करने का असर हिमाचल प्रदेश के विकास कार्यों पर पड़ने लगा है। सरकार के खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकांश सीमेंट के गोदाम खाली हो गए हैं। इससे प्रदेश में सैकड़ों प्रोजेक्टों का काम रुक गया है। कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों में माल भाड़े को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निगम से विकास कार्यों के लिए 500 टन और पंचायती राज विभाग ने 100 टन सीमेंट मांगा…
Read Moreमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़क हादसे में घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओ का जाना कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम राजस्थान के जिला दौसा में भारत जोड़ो यात्रा से लौटते समय हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राजस्थान सरकार से संपर्क कर सभी घायल व्यक्तियों को शीघ्र उचित उपचार एवं सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने राजस्थान सरकार के संबंधित मंत्री से घायलों को समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करवाने का भी आग्रह किया। सीएम ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर से दूरभाष के माध्यम से…
Read Moreबैठक बेनतीजा : अंबुजा और एसीसी सीमेंट प्लांट स्थल छावनी में तबदील
बिलासपुर/दाड़लाघाट(सोलन) अदाणी कंपनी के हिमाचल प्रदेश के बरमाणा और दाड़लाघाट स्थित सीमेंट प्लांट बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के बाद गुरुवार को दिनभर एसीसी प्रबंधन, ट्रांसपोर्टरों और कर्मचारियों में तनातनी रही। दोनों जगह प्लांट स्थल छावनी स्थल में बदल गए। पुलिस विभाग ने एहतियात बरतते हुए दो बटालियन बरमाणा कस्बे में तैनात कर दी हैं। बरमाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच एसीसी कंपनी के अधिकारी प्रशासन से वार्ता करने के लिए प्लांट स्थल से निकले। सारा विवाद माल ढुलाई भाड़ा कम करने का है। घाटे का हवाला देकर…
Read Moreहाईकोर्ट ने दिए जेबीटी-बीएड मामले में दोनों पक्षों को कानूनी प्रक्रिया से दस्तावेज पूरे करने के आदेश
शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी टेट के लिए योग्य करने के मामले में सुनवाई नहीं हो पाई। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश विरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने दोनों पक्षों को कानूनी प्रक्रिया से दस्तावेज पूरे करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने मामले की आगामी सुनवाई 2 जनवरी 2023 को निर्धारित की है। हाईकोर्ट ने बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी टेट के लिए योग्य करने पर रोक लगाई है। याचिकाकर्ता ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की 5 नवंबर को जारी अधिसूचना को चुनौती दी…
Read Moreविधानसभा का पहला शीत सत्र 22 दिसंबर से शुरू, अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला शीत सत्र 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तपोवन में होगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। शीत सत्र के दौरान इस बार तपोवन स्थित विधानसभा परिसर सहित सदन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री के लिए भी अलग से व्यवस्थाएं करनी पड़ेंगी। विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कमरे के बाहर नेम प्लेट लगा दी गई है। सूत्रों की मानें तो उपमुख्यमंत्री के लिए विधानसभा परिसर का कमरा नंबर-201…
Read Moreअदाणी के खिलाफ नारेबाजी, अंबुजा कंपनी के गेट पर इकट्ठे हुए ऑपरेटर
दाड़लाघाट अदाणी कंपनी का अंबुजा सीमेंट प्लांट बंद करने के फरमान से होने से नाराज चल रहे ट्रक ऑपरेटर्स आज कंपनी के गेट पर इकट्ठे हो गए हैं। ट्रक ऑपरेटर्स अदाणी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस माहौल को शांत करने का प्रयास कर रही है। इससे पहले चार हजार ट्रक ऑपरेटर्स ने दाड़लाघाट में बैठक कर रणनीति बनाई। कंपनी के बंद होने के निर्देशों के बाद सभी ऑपरेटरों ने अपने ट्रक यार्ड में खड़े कर दिए है। यार्ड पूरी तरह से भर…
Read Moreहिमाचल ने नफरत की मानसिकता को ठुकरा कर प्रगति और प्रेम को गले लगाया : राहुल गांधी
शिमला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ मंत्रिमडल गठन को लेकर भी चर्चा हुई। भारत जोड़ो यात्रा के आज 100 दिन पूरे हुए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- हम भारत जोड़ो यात्रा पर इसी विश्वास के साथ निकले थे कि राह कठिन होगी, मगर बदलाव मुमकिन है और 100 दिनों के सबके प्यार और सौहार्द से यह…
Read Moreहिमाचल सरकार अब सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों की ही करेगी खरीद, डीजल पेट्रोल की खपत और पर्यावरण की दृष्टि से लिया गया फैसला
शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार अब सिर्फ नई इलेक्ट्रिक बसें और वाहन ही खरीदेगी। सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार राज्य में डीजल और पेट्रोल की खपत कम करेगी और पर्यावरण बचाएगी। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अब केवल इलेक्ट्रिक बसों की खरीद ही करेगा। बुधवार को इसे लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने परिवहन विभाग और एचआरटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। पूर्व सरकार के समय में भी निगम के लिए इलेक्ट्रिक बसें की खरीद शुरू की गई थी। शुरुआत में राज्य में एक जिलेे को ऐसे विकसित किया जाएगा, जहां सिर्फ इलेक्ट्रिक…
Read More