प्रदेश में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा के लिए आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) नियम, 2022 के प्रावधानों पर व्यापक चर्चा की गई। इन संशोधनों का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक पैकेजिंग अपशिष्ट का समुचित प्रबंधन करना है जो कि हाल ही के वर्षों से पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। बैठक में अवगत करवाया गया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण…
Read MoreCategory: Himachal News
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, जीओसी-इन-सी आरट्रेक लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. महल, कुलपतियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी। इससे पहले, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विभिन्न गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए…
Read Moreदूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ ; केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला दूरदर्शन केंद्र की 24 घंटे प्रसारण सेवा का उद्घाटन किया
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य व खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ किया। पीटरहॉफ शिमला से श्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के लोगों को डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवा की सौगात दी । डीडी हिमाचल अब शिमला से 24 घंटे कार्यक्रमों और खबरों का प्रसारण करेगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह, उप-मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, शिमला के सांसद श्री सुरेश कश्यप और प्रसार भारती के सीईओ श्री गौरव द्विवेदी भी उपस्थित रहे। सूचना प्रसारण…
Read Moreहिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय
प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाने का निर्णय लिया उपेक्षित वरिष्ठ नागरिकों, अनाथ बच्चों, विशेष रूप से सक्षम बच्चों और निराश्रित महिलाओं के लिए किया जाएगा नए एकीकृत घरों का निर्माण भारत के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का प्रति वर्ष शैक्षिक भ्रमण का प्रावधान पात्र आवासियों को स्टार्ट-अप आरंभ के लिए मिलेंगे एकमुश्त दो लाख रुपए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के दिशा-निर्देशों को स्वीकृति प्रदान की…
Read Moreहाईकोर्ट में तबादला आदेशों को चुनौती, रिकॉर्ड पेश करने के दिए आदेश
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में रिकॉर्ड पेश करने से पहले ही शिक्षा विभाग ने तबादला आदेश रद्द कर दिए। राजनीतिक सिफारिश पर हुए तबादला आदेशों को हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी गई थी। अदालत ने इस मामले से जुड़े रिकॉर्ड को तलब किया था। बुधवार को सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि याचिकाकर्ता के तबादला आदेशों को रद्द कर दिया गया है। याचिकाकर्ता दीपिका ने याचिका के माध्यम से अदालत को बताया था कि वह डाइट नाहन में शारीरिक शिक्षक के पद पर तैनात है। चार फरवरी 2023…
Read Moreचौपाल में दो नेताओ के बीच छिड़ी जंग, अधिकारियों पर लगे प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप
शिमला जिला के चौपाल में अधिकारीयों पर अपना अपना वर्चस्व स्थापित करने के मकसद से इन दो नेताओ में छिड़ी है जंग अब नेता प्रतिपक्ष के माध्यम से मामला उठाने की हो रही है तैयारी कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा ने अपने घर में एसडीएम, डीएसपी, बीडीओ, एक्सईएन समेत 20 अधिकारी बुला लिए। इसका चौपाल के भाजपा विधायक बलवीर सिंह वर्मा और पार्टी के मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा ने विरोध किया है। उन्होंने अधिकारियों पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले…
Read Moreउपदान कम मिला तो हिमाचल में अप्रैल से लगेगा महंगी बिजली का झटका
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023-24 के लिए तय होने वाली बिजली की नई दरों का भविष्य सरकारी उपदान पर टिक गया है। सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन के बीच उपदान राशि तय करने के लिए चर्चा शुरू हो गई है। वित्त महकमे से चर्चा के बाद विधानसभा के बजट सत्र में उपदान राशि घोषित होगी। इसके बाद विद्युत नियामक आयोग नई दरें तय करेगा। बोर्ड ने 90 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली महंगी करने का प्रस्ताव आयोग को भेजा है। ऐसी स्थिति में अगर राज्य सरकार से उपदान…
Read Moreमुख्यमंत्री ने फोरलेन परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण विभाग तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के लिए भू-अधिग्रहण के मुआवज़े से संबंधित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए संबंधित जिला प्रशासनों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुआवज़ा राशि प्रदान करने में अनावश्यक देरी से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए…
Read Moreसौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकारके बहुआयामी प्रयास
राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र मेंप्रस्तावित निवेश से हिमाचल प्रदेश के अमूल्य पर्यावरण संरक्षण में बहुप्रतीक्षित सुपरिणामसुनिश्चित होंगे। पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण से हरित एवं स्वच्छ हिमाचल की राहप्रशस्त होगी, वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल प्रदेश कोहरित ऊर्जा राज्य बनाने के सपने को साकार करने में भी यह अहम भूमिका निभाएगा।प्रदेश सरकार हिमाचल में सौर ऊर्जा उत्पादन कोनवोन्मेषी प्रयासों से बढ़ावा दे रही है। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं कोसस्ती दरों पर हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करवाने के साथ कार्बन उत्सर्जन को भी कमकरने के…
Read Moreमुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष में छात्र ने दिया अंशदान
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां 9वीं कक्षा के एक छात्र ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए 11 हजार रुपये का अंशदान दिया। शिमला के सेंट एडवर्ड्स स्कूल के छात्र शशांक प्रज्ज्वल गौतम ने अपने जेब खर्च से बचत कर यह सहयोग राशि इस पुनीत कार्य के लिए भेंट की। शशांक मूल रूप से सोलन जिला के दाड़लाघाट क्षेत्र से संबंधित हैं और वर्तमान में परिवार के साथ शिमला में रहते हैं। मुख्यमंत्री ने शशांक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य लोगों को…
Read More