ब्रिटिश उच्चायोग के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

ब्रिटिश उच्चायोग के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

ब्रिटिश उच्चायोग में जलवायु परिवर्तन नीति की प्रमुख एरीना कोसेक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनने की ओर अग्रसर है तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने में इलेक्ट्रिक वाहन संचालन मुख्य भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इंडिया-यूके पैक्ट के तहत शिमला शहर में करवाए गए सर्वेक्षण के निष्कर्ष शिमला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को…

Read More

राज्यपाल (नामित) शिव प्रताप शुक्ल का गर्मजोशी से स्वागत

राज्यपाल (नामित) शिव प्रताप शुक्ल का  गर्मजोशी से स्वागत

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल (नामित) शिव प्रताप शुक्ल का शुक्रवार शाम शिमला आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह, सांसद एवं प्रभारी प्रदेश कांग्रेस राजीव शुक्ला, कांग्रेस के वरिष्ठ…

Read More

लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ाने के लिए भारत प्रौद्योगिकी को बहुत महत्व देता है: प्रधानमंत्री

लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ाने के लिए भारत प्रौद्योगिकी को बहुत महत्व देता है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने को बहुत महत्व देता है। वे स्वास्थ्य मंत्रालय के एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें एम्स ऋषिकेश द्वारा ड्रोन्स का ट्रायल रन करने का जिक्र किया गया था, जिसका इस्तेमाल एम्स ऋषिकेश से दो किलो वजन की टीबी की दवाएं टिहरी गढ़वाल जिला अस्पताल तक ले जाने के लिए किया गया। इसने लगभग 40 किमी (एक तरफ की) की हवाई दूरी को 30 मिनट में…

Read More

एचआरटीसी में विद्युत चालित वाहनों का समावेश किया जाएगाः मुख्यमंत्री

एचआरटीसी में विद्युत चालित वाहनों का समावेश किया जाएगाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां परिवहन विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने तथा हरित ऊर्जा के अधिकतम दोहन को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत चालित वाहनों के संचालन…

Read More

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सरकार द्वारा क्षमता निर्माण आयोग का गठन किया गया है। इस आयोग के अध्यक्ष प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण एवं वित्त लेखा), सचिव (कार्मिक), सचिव (ग्रामीण विकास), सचिव (वन), सचिव (स्वास्थ्य), सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता), सचिव (प्रशिक्षण) तथा हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक तथा हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक आयोग के सदस्य सचिव होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि आयोग का कार्य विभागों में प्रशिक्षण का समन्वय और उसकी प्रगति की निगरानी करना होगा। यह ग्रामीण विकास,…

Read More

एक भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को लाहौल-स्पीति में बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं

एक भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को लाहौल-स्पीति में बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त एक भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहीं है। जिले में 10वीं तक की शिक्षा देने के लिए भी बोर्ड के पास मात्र एक ही स्कूल पंजीकृत है। जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 267 स्कूल पंजीकृत हैं। इनमें 156 हाई और 111 स्कूल सीनियर सेकेंडरी तक शिक्षा मुहैया करवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 1098 सीनियर सेकेंडरी और हाई स्तर के स्कूल पंजीकृत हैं। इनमें जिला कांगड़ा में…

Read More

पेपर लीक मामले में चालान पेश करने की तैयारी

पेपर लीक मामले में चालान पेश करने की तैयारी

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी पेपर लीक मामले में विजिलेंस आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी में है। इस मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से चार जमानत पर हैं। 21 फरवरी को यह चालान पेश किया जा सकता है। वहीं, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के बड़े अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विजिलेंस ने सरकार से अभियोजन मंजूरी मांग रखी है। विजिलेंस ने आयोग में तैनात वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को मुख्य आरोपी बनाया है। उमा के दोनों बेटे और…

Read More

कांग्रेस की 10 गारंटियों को जांचने शिमला आएंगे राजीव शुक्ला

कांग्रेस की 10 गारंटियों को जांचने शिमला आएंगे राजीव शुक्ला

विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से दी गईं दस गारंटियों को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला शुक्रवार को शिमला पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार का गठन होने के बाद पहली बार शिमला पहुंच रहे शुक्ला दो दिनों तक चुनावी गारंटियों को लागू करने के लिए हो रहे कामकाज को जांचेंगे। शुक्रवार शाम को राजीव शुक्ला शिमला पहुंचेंगे। रात को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को भी बैठकों का दौर चलेगा। शुक्ला राज्यपाल शिव…

Read More

मुख्यमंत्री ने सतर्कता ब्यूरो की तीन पुस्तकों का विमोचन एवं हिम विक एप लॉन्च किया

मुख्यमंत्री ने सतर्कता ब्यूरो की तीन पुस्तकों का विमोचन एवं हिम विक एप लॉन्च किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राज्य सतर्कता ब्यूरो का हिम विक (सतर्कता जांच  सूची) ऐप लॉन्च किया ।यह देश में अपनी तरह का पहला ऐप है क्योंकि यह पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक तंत्र है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐप जांच अधिकारियों को उस विशेष कार्य को पूरा करने के बाद एक चेक बॉक्स पर टिक करके प्रतिक्रियाओं पर समय पर मुहर लगाने की अनुमति देता है। यह वास्तविक समय के आधार पर जांच की प्रगति की उचित निगरानी सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने ए.एस. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान के पिता अमर सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अमर सिंह चौहान ने आज आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री कनलोग स्थित मोक्ष धाम में अमर सिंह चौहान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए उन्हें इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की…

Read More