प्रयागराज महाकुंभ के लिए शुक्रवार से ऊना से विशेष ट्रेन चलेगी। महाकुंभ जाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आठ दिन में ही एसी थ्री टियर और स्लीपर के पांच कोच पैक हो गए हैं। 23 फरवरी तक छह ट्रेनों के इन डिब्बों में वेटिंग चल रही है। अप और डाउन दोनों ओर के डिब्बे पैक हो गए हैं। अब टिकट कन्फर्म करने के लिए लोग वेटिंग में हैं। इन डिब्बों में 17, 20, 25 वेटिंग है। ऊना रेलवे स्टेशन में टिकट बुक करवाने पहुंच रहे यात्री…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल के पहाड़ो पर बर्फ़बारी से पर्यटक हुए गदगद, किसान बागवानों में भी ख़ुशी की लहर
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। राज्य के कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, मंडी, शिमला, किन्नाैर, कांगड़ा व सिरमाैर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीती रात से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। ताजा बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। शिमला शहर में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। धर्मशाला में बारिश हो रही है। धौलाधार की पहाड़ियों पर भी ताजा हिमपात हुआ है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 और 21 जनवरी…
Read Moreपेयजल घोटाले के निलंबित बेशर्म अधिकारी बोले गलती से बाबुओ ने लिख दिए बाइक और कार के नंबर
शिमला के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के गड़बड़झाला में विजिलेंस ने निलंबित चल रहे अफसरों से सात घंटे तक पूछताछ की। इसमें सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर के बयान दर्ज किए गए। मामले में लगातार शिकंजा कसने पर अफसरों के बोल बदलने लगे हैं। पूछताछ में इन्होंने कहा कि एंट्री के समय कार्यालय के बाबू ने गलती से टैंकर की जगह मोटरसाइकिल और कारों के नंबर लिख दिए। अफसर अपनी डायरी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पानी की नियमित सप्लाई हुई है। एंट्री…
Read Moreहाईकोर्ट ने सरकार की अर्ज़ी की ख़ारिज, आउट सोर्स भर्ती पर नहीं हटी रोक, और जानिए क्या कहा ?
हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स पर कोई भर्तियां नहीं होंगी। हाईकोर्ट ने बुधवार को सरकार की दरख्वास्त खारिज कर आउटसोर्स भर्तियों पर लगी रोक को जारी रखा। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने कहा कि सरकार की यह पॉलिसी संविधान के अनुच्छेद -16 की अवहेलना है। इसके तहत सिर्फ शोषण किया जा रहा है और इससे समाज के सभी वर्गों को बराबरी का मौका नहीं दिया जा रहा। खंडपीठ ने कहा कि आउटसोर्स नीति सीमांत है। सरकार आउटसोर्स के बजाय स्थायी नौकरियों का प्रावधान करे,…
Read Moreदेश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर, चपरासी के चार पदों के लिए चार हज़ार आवेदन, एमए पास बेरोज़गारो लाइन में
हिमाचल प्रदेश में एमए पास युवा भी भी चपरासी बनने को तैयार हैं। राज्य लोक सेवा आयोग में चतुर्थ श्रेणी के चार पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चार हजार से अधिक आवेदन आए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग दसवीं कक्षा की मेरिट के आधार पर छंटनी करेगा। इसमें दसवीं कक्षा में 80 से 85 फीसदी से ज्यादा नंबर वाले भी आवेदक हैं। जबकि उनमें से कई आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता तो एमए भी है और इनके इस परीक्षा में भी अच्छे अंक…
Read Moreदेश में एचएमपीवी वायरस के मामले आने के बाद हिमाचल सतर्क, बाहर से आने वालो पर रहेगी नज़र
हयूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के देश में मामले सामने आने के बाद हिमाचल प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सरकार के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार और कफ के गंभीर लक्षण वाले मरीजों के आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने को कहा है। साथ ही विशेष लैब शुरू करने की तैयारी है, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं होने पर अन्य टेस्ट होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन को इन्फ्लूएंजा और गंभीर तीव्र श्वसन के संबंधित रोगियों की निगरानी रखने को कहा है। बाहरी राज्यों से…
Read Moreयौन उत्पीड़न मामले में कोई समझौता नहीं, याचिका ख़ारिज , हाईकोर्ट सख्त
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत ने यौन उत्पीड़न केस में कड़ा रुख अपनाते हुए पीड़िता के पिता की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया। न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा कि दोनों पक्षों की ओर से किए गए समझौते को आधार नहीं बनाया जा सकता है। कोर्ट ने कहा है कि शिकायतकर्ता या पीड़ित के पास पोक्सो मामले को रद्द करने के लिए याचिका दायर करने का कोई अधिकार नहीं होता है। वह भी परिवार के सम्मान को बचाने के नाम पर। अदालत में…
Read Moreप्रदेश की कई सिंचाई योजनाओ में घटिया पाइपों के इस्तेमाल का संदेह, गहनता से हो मामले की जाँच
हिमाचल प्रदेश में सिंचाई योजना के लिए खरीदे गए पाइप जांच के दायरे में आ गए हैं। एक योजना का मामला सामने आने के बाद अब अन्य स्कीमों में भी घटिया पाइप बिछाने की आशंका जताई जा रही है। यह पाइप पिछली सरकार के कार्यकाल में खरीदे गए हैं। ऐसे में कई और क्षेत्रों की सिंचाई योजनाओं में भी ऐसे पाइप इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। ऐसे में कई ठेकेदार और अधिकारी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। स्थिति यह है कि प्रदेश में कई योजनाएं शुरू होने…
Read Moreहिमाचल में बंद या मर्ज हुए स्कूलों के छात्रों पर क्या कहा प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने ? जानिए विस्तार से
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ समय के दौरान बंद या मर्ज हुए 1094 स्कूलों में पढ़ने वाले 674 बच्चों ने अन्य जगह दाखिले ले लिए हैं। दाखिले नहीं लेने वाले 60 बच्चों की पहचान करने का काम जारी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह प्रवासियों के बच्चे थे, जो सर्दियों में अपने राज्यों में लौट गए हैं। इनमें अधिकांश बच्चे जिला शिमला में थे। जिला उपनिदेशक इस बारे में पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि यहां रहने वाले वाले…
Read Moreमौसम फिर बदलेगा करवट, बढ़ेगा ठण्ड का प्रकोप
पश्चिम हिमालयी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। इससे इन राज्यों के साथ ही आसपास के अन्य मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पश्चिम विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के संपर्क में आने से 10-12 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट भी आ सकती है। वहीं, पंजाब में अगले तीन दिन धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि…
Read More