राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उनके साथ उपस्थित थीं। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह को हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
Read MoreCategory: Himachal News
कांग्रेस अधिवेशन में मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रस्तुत किया राजनीतिक प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहचान सम्पूर्ण राष्ट्र में एक दूरदर्शी नेता के रूप में भी स्थापित हुई है। उनके व्यक्तित्व और संगठन कौशल को प्रशासनिक तथा राजनीतिक दायरों में भी सराहा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। हिमाचल प्रदेश के किसी भी कांग्रेस नेता के लिए इस अधिवेशन में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करना गौरवपूर्ण है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन में आज यह पहली बार हुआ…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा 25 फरवरी, 2023 को शिमला से जारी संयुक्त वक्तव्य
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा कि बल्ह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का बयान तथ्यों पर आधारित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने विगत पांच वर्षों के दौरान प्रदेश के लोगों को निरंतर गुमराह करने का प्रयास किया और अब विपक्ष में बैठने के बावजूद भी वह आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15वें राष्ट्रीय वित्त आयोग ने बल्ह हवाई अड्डे के…
Read Moreबागवानी विभाग द्वारा आयातित फल-पौधों की जीविका दर 95 प्रतिशत से अधिक
बागवानी विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विश्व बैंक वित्तपोषित बागवानी विकास परियोजना के अन्तर्गत पिछले वर्षों में सेब, आडू, खुमानी, पलम, नाशपाती व चेरी के पौधे आयातित किये गए हैं। अमेरिका से लगभग 25.50 करोड़ रुपये की धनराशि से विभिन्न किस्मों के 15.12 लाख फल-पौधे आयात किये गये हैं। इन आयातित फल-पौधों की जीविका दर 95 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि बागवानी विकास के लिए विश्व बैंक वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना को प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2015-16 से प्रदेश में कार्यान्वित किया जा…
Read Moreराज्यपाल का नई दिल्ली में गर्मजोशी से स्वागत
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आज नई दिल्ली पहुंचने पर हिमाचल सदन में पूर्वांचल मोर्चा, दिल्ली केंद्र व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्यपाल बनने के उपरांत दिल्ली का यह उनका पहला तीन दिवसीय दौरा है। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल को देवभूमि और वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल अलौकिक प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण…
Read Moreठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन को किया संबोधित
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के दूसरे दिन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही अपने 1.36 लाख कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है, जो कांग्रेस सरकार के चुनावी वायदों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्र के विकास में नेहरू-गांधी परिवार के बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार ने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में 5जी से होगी प्रौद्योगिकी के नए युग की शुरुआत
हिमाचल प्रदेश में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक नए युग का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में राज्य के लिए 5जी सेवा शुरू की। प्रदेश सरकार प्रौद्योगिकी के माध्यम से लोगों को तीव्र गति से अविलंब, निर्बाध और अत्यधिक विश्वसनीय संचार प्रणाली उपलब्ध करना चाहती है। प्रदेश में 5जी तकनीक औद्योगिक क्रांति को बढ़ावा प्रदान करेगी। सभी अत्याधुनिक 5जी सेवाएं विभिन्न प्रकार के सेंसर और उपकरणों के माध्यम से लोगों को संचार के अत्याधुनिक अनुभवों से परिचित कराएगी। विनिर्माण क्षेत्र में 5जी के उपयोग…
Read Moreलोकसेवा आयोग पंचायत सचिवों के भरेगा 523 रिक्त पद
शिमला पंचायत सचिवों के 523 रिक्त पद भरे जाएंगे। पहले चरण में 325 पद भरने का मामला हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के पास भेजा जा रहा है। पंचायतीराज विभाग में पंचायत सचिवों के 523 रिक्त पद भरे जाएंगे। पहले चरण में 325 पद भरने का मामला हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के पास भेजा जा रहा है। पंचायत सचिवों के 20 फीसदी पद विभागीय पदोन्नति से भरे जाएंगे। शेष पदों को लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों से भरा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंचायत सचिवों…
Read Moreसांसद खेल महाकुंभ में शिरकत करेंगे नड्डा
बिलासुपर। सांसद खेल महाकुंभ में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिरकत करेंगे। बिलासपुर में 7 और 8 मार्च को खेल महाकुंभ हाेने जा रहा है। इसमें जेपी नड्डा शिरकत करेंगे। इससे पहले भाजपा सदर मंडल बिलासपुर की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें सरकार की ओर से बंद किए गए संस्थानों के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को और गति देने पर चर्चा की गई। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए और एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के…
Read Moreन्यू ब्रॉड गेज रेल लाइन के निर्माण के लिए 538 बीघा जमीन का होगा अधिग्रहण
बिलासपुर केंद्र सरकार, उत्तर रेलवे, रेलवे विकास निगम (लिमिटेड) को 10 गांवों की 538.13 बीघा भूमि को भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी, न्यू ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना के निर्माण के लिए अर्जित करने की सिफारिश प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम की ओर से की गई है। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के निर्माण के लिए बध्यात से आगे 10 गांवों की 538.13 बीघा भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस जमीन के अधिग्रहण के लिए ग्रामीण तैयार नहीं थे। इसके बाद इन गांवों की सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट (एसआईए) तैयार की गई। अब…
Read More