हिमाचल में 10 से कम विद्यार्थियों वाले 316 मिडल स्कूल मर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले 2,116 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए 813 शिक्षक नियुक्त हैं। ये स्कूल दो से सात किलोमीटर की दूरी वाले नजदीकी स्कूलों में मर्ज किए जाएंगे। ऐसे कई मिडल स्कूलों में तीन से पांच शिक्षक और तीन-तीन गैर शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है। बीते वर्ष सरकार ने पांच विद्यार्थियों की संख्या वाले मिडल स्कूलों को दो…
Read MoreCategory: Himachal News
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में विकास कार्य से ज्यादा महाविधालय के नाम बदलने पर सुक्खू सरकार का बल
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते कल जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमंडल ने वर्ष 2023 में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए लाए गए विशेष राहत पैकेज को जिला कुल्लू के तांदी गांव में आग की घटना से प्रभावित परिवारों के लिए प्रदान करने का निर्णय लिया। पैकेज के तहत तांदी गांव के प्रभावित परिवारों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 7 लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए एक लाख रुपये और गौशालाओं के नुकसान के…
Read Moreबैंक लोन गड़बड़झाले में पूर्व चेयरमैन और एमडी की भूमिका की भी होगी जांच,जानिए पूरी रिपोर्ट
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर 20 करोड़ रुपये की लोन धोखाधड़ी मामले में बैंक के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पर भी जांच की आंच पहुंच गई है। विजिलेंस की ओर से इन्हें भी लोन धोखाधड़ी मामले में पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी चल रही है। दरअसल भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोन का आवंटन हुआ है। अभी मामले में बैंक अधिकारियों और आरोपी युद्ध सिंह बैंस से पूछताछ चल रही है। पूछताछ में जांच को आगे बढ़ाने के लिए विजिलेंस…
Read Moreपर्यटन स्थल मनाली में आज से विंटर कार्निवल का आगाज़, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारम्भ
राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को माता हिडिंबा की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद पांच दिवसीय कार्निवल का आगाज हो जाएगा। परिधि गृह से माल रोड तक सांस्कृतिक झांकियां निकाली जाएंगी। झांकियों में देश के विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दल और मनाली विधानसभा के महिला मंडल अपनना हुनर दिखाएंगे। कार्निवल के लिए मनाली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। माल रोड पर शानदार सजावट की गई है। सोमवार सुबह हिडिंबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री परिधि गृह से…
Read Moreनशा तस्करो के खिलाफ सरकार का सख्त रुख, सुक्खू बोले प्रदेश में होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के नूरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आर्या राजकीय स्नातक महाविद्यालय नूरपुर के लिए पांच करोड़ रुपये, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल को आरम्भ करने के लिए तीन करोड़ रुपये, वजीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए दो करोड़ रुपये, नूरपुर में सड़कों के रख-रखाव के लिए दो करोड़ रुपये और जसूर-कटाहल सड़क के लिए दो करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने नूरपुर में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने…
Read Moreराजभवन ने एचपीयू में वीसी की नियुक्ति के सन्दर्भ में लिया कड़ा संज्ञान, सर्च कमेटी को भेजा नोटिस
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में कुलपति की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी पर राजभवन ने सर्च कमेटी को नोटिस जारी किया है। सर्च कमेटी की अक्तूबर 2024 को हुई बैठक में चयनित हुए शिक्षाविद्धों की सूची अभी तक राज्यपाल को नहीं भेजने पर यह संज्ञान लिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक हुई थी। वर्ष 2022 से एचपीयू में स्थायी वीसी का पद रिक्त चल रहा है। रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में कमेटी ने 22 अक्तूबर 2024 को चंडीगढ़ में…
Read Moreप्रदेश भाजपा को शीघ्र मिलने वाला है नया अध्यक्ष, इन चहरो पर किया जा रहा है विचार- विमर्श
हिमाचल भाजपा का अध्यक्ष 10 दिन में तय हो जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसके संकेत दिए हैं। शुक्रवार को जितेंद्र सिंह ने राजधानी शिमला में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की नब्ज को टटोला। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ पहुंचने के बाद जितेंद्र सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से अलग-अलग बात की। कार्यक्रम के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन और सांसद सिकंदर कुमार…
Read Moreहिमाचल में सीमेंट कंपनियों ने एक महीने में दूसरी बार बढ़ाए दाम, जनता पर महंगाई का असर, सरकार देख रही तमाशा
हिमाचल में सीमेंट के दामों में एक बार फिर पांच रुपये की वृद्धि हो गई है। सीमेंट कंपनियों ने एक महीने के भीतर दूसरी बार दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। प्रमुख सीमेंट कंपनियां अंबुजा, एसीसी और अल्ट्राटेक ने प्रति बैग पांच रुपये कीमतें बढ़ा दीं। इससे भवन निर्माण कर रहे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा। बिलासपुर में एसीसी सीमेंट की फैक्ट्री होने के बावजूद यहां सीमेंट अन्य जिलों के मुकाबले महंगा बिक रहा है। एसीसी सीमेंट विक्रेता पवन बरूर ने बताया कि ऊना और हमीरपुर…
Read Moreहिमाचल में बर्फ़बारी से पर्यटकों की बढ़ी तादाद , जानिए कहाँ पहुँच रहे है सबसे जयादा सैलानी ?
बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार में उछाल आया है। नए साल के जश्न के बाद बर्फबारी से लगातार सैलानियों के हिमाचल पहुंचने का क्रम जारी है। वीरवार को हुई बर्फबारी के बाद आगामी दिनों में भी हिमपात का पूर्वानुमान है। 26 जनवरी की छुट्टी के लिए सैलानियों ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी के अलावा किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए सैलानी अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बर्फबारी के बाद इस वीकेंड पर भी भारी संख्या में सैलानियों के हिमाचल का रुख करने की उम्मीद…
Read Moreकांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लोन स्कैम की विजिलेंस ने तेज़ की जाँच, आरोपियों की बढ़ेगी मुश्किलें
20 करोड़ की लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी युद्ध चंद बैंस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भले आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहा हो, लेकिन विजिलेंस उसके खिलाफ दस्तावेज तैयार कर रहा है। बैंक अधिकारियों से पूछताछ में बात सामने आई है कि आरोपी के खिलाफ विजिलेंस की ओर से दर्ज मामले की जानकारी नाबार्ड, इनकम टैक्स, आरबीआई को दे दी गई है। आरोपी की हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में कहां-कहां संपत्तियां हैं, विजिलेंस ने इसका रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। विजिलेंस ने सोमवार को बैंक…
Read More