राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में पीलिया सम्बन्धी मामले का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर चंदेेल को इस संदर्भ में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने कुलपति को विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने और अन्य सुविधाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले की विस्तृत जांच कर वास्तविक स्थिति के बारे में अवगत के निर्देश भी दिए। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का आह्वान…
Read MoreCategory: Himachal News
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सतर्कता ब्यूरो के पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने सतर्कता ब्यूरो के मुख्यालय के समीप सरू प्रजाति के ‘क्रिप्टोमेरिया’ का पौधा रोपित किया। इस वर्ष महिला दिवस की विषयवस्तु डिजिट ऑल लैंगिक समानता में नवोन्मेष एवं प्रौद्योगिकी है। इस पौधरोपण अभियान की थीम ‘नागरिकों की सुरक्षा के साथ पर्यावरण की रक्षा’ रखी गई है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रत्येक जिम्मेवारी एवं कर्तव्य…
Read Moreपालमपुर में खण्ड विकास कार्यालय खोला जाएगा: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में आवश्यक प्रावधान कर पालमपुर में खण्ड विकास कार्यालय खोलने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री बुधवार को पालमपुर में राज्य स्तरीय होली मेले के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पालमपुर में बस अड्डे के समीप पार्किंग सुविधा विकसित करने की घोषणा भी की, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पालमपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ठाकुर सुखविंदर…
Read Moreमुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में 30.90 करोड़ रुपए से निर्मित बहुमंजिला ट्रॉमा ब्लॉक का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आईजीएमसी) के नए ओ.पी.डी. ब्लॉक में लगभग 30.90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ट्रॉमा ब्लॉक का लोकार्पण किया। ट्रॉमा ब्लॉक के इस बहुमंजिला भवन में फिजियोथैरेपी वार्ड, स्पेशल वार्ड, आपातकालीन चिकित्सा इकाई, गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) बेड, आईसोलेशन वार्ड सहित सीटी स्कैन, एक्स-रे, सैंपल एकत्रीकरण केंद्र तथा पैथोलॉजी प्रयोगशाला की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। घायलों व गंभीर रोगियों के उपचार संबंधी वरीयता के लिए यहां अलग व्यवस्था की गई है। अन्य आपात सेवाओं के साथ-साथ…
Read Moreमुख्यमंत्री ने पालमपुर उपमण्डल में चंदपुर-सिंबलू सम्पर्क सड़क के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमण्डल के तहत भरमात में 7.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 9.30 किलोमीटर लम्बी कुलानी-चंदपुर-भरमात-सिंबलू पट्टी सड़क के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना को 18 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश में सड़कें सम्पर्क का मुख्य साधन हैं, इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इस अवसर पर पालमपुर में…
Read Moreमुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर से भेंट की
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिला के गुजरेहड़ा में आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर से भेंट की और उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए उनसे प्रदेश के विभिन्न पुनर्वास केंद्रो में परामर्श सुविधा आरंभ करने का आग्रह किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान की जा सके। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में धार्मिक पर्यटन, हरित ऊर्जा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के विषय पर भी विचार-विमर्श…
Read Moreमुख्यमंत्री ने की भारतीय उद्योग परिसंघ हिमाचल प्रदेश के वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) हिमाचल प्रदेश के वार्षिक अधिवेशन-2022-23 तथा हिमाचल प्रदेश के लिए आगामी पांच वर्षों का विकास एजेंडा विषय पर आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता की। इसमें निवेश को सुविधा, रोजगार सृजन एवं विकास को गति देते हुए उन्नत हिमाचल पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और प्रदेश में निवेश मित्र वातावरण प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्यमियों का…
Read Moreसुख-आश्रय कोष में ऑनलाइन अंशदान की सुविधा
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। अंशदाता https://sukhashray-hp.nic.in. पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अंशदान कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से अंशदाता ऑनलाइन भुगतान की रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल में अंशदाताओं की सूची और अब तक ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कुल धनराशि की जानकारी उपलब्ध है। इस पोर्टल में धनराशि के वितरण के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध होगी। इस पहल से प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित…
Read Moreनई आबकारी नीति में राजस्व वृद्धि, खराब आर्थिक स्थिति का दिया हवाला
प्रदेश सरकार राज्य की खराब आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सभी नीतियों और कार्यक्रमों में वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित कर रही है। यह प्रयास किया जा रहा है कि फिजूलखर्ची पर रोक लगा कर राजस्व अर्जन के लिए दृढ़ प्रयास किए जाएं। प्रदेश सरकार के राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने इस दिशा में अनेक महत्वाकांक्षी प्रयास किए हैं। आबकारी नीति में भी सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। वर्ष 2023-24 के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा नई आबकारी नीति को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें राजस्व में पर्याप्त वृद्धि के…
Read Moreमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री से की भेंट
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मज़बूत करने का आग्रह किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन द्वारा बनाई जा रही सड़कों के कार्य में तेज़ी लाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत यह राज्य के लिए भी मददगार साबित होगा, क्योंकि सड़कें ही यहां सम्पर्क का मुख्य साधन हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर…
Read More