निशुल्क किताबों-वर्दी की खरीद के लिए केंद्र ने मंजूर किए 1,388 करोड़

निशुल्क किताबों-वर्दी की खरीद के लिए केंद्र ने मंजूर किए 1,388 करोड़

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाने, पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क वर्दी और किताबें देने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1,388 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। नई दिल्ली में हुई प्रोजेक्ट अप्रूबल बोर्ड की बैठक में शिमला से वर्चुअल तौर पर जुड़े शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन और परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने प्रदेश में शुरू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रस्तुति दी। 1,208 करोड़ की राशि प्रोजेक्ट अप्रूबल बोर्ड और 180 करोड़ की राशि स्टार्स…

Read More

भाजपा ने पानी के पाइपों को बनाया चुनावी हथियार : मुकेश अग्निहोत्री

भाजपा ने पानी के पाइपों को बनाया चुनावी हथियार : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने पानी के पाइपों को अपना चुनावी हथियार बनाया। बेरहमी से पाइपों की प्रदेश में सप्लाई की गई। झंडे़, कुर्सी, बाड़ और चारपाइयां बनाने में भी पाइपों का इस्तेमाल हुआ। जल जीवन मिशन वर्ष 2024 में खत्म होना था। भाजपा ने जल्दबाजी में दो साल पहले ही निपटा दिया। विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मपुर में चंद्रशेखर कांग्रेस विधायक बने हैं। पूर्व सरकार के खिलाफ जनता का यह श्वेत पत्र है। कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रश्नकाल…

Read More

कैबिनेट की बैठक कल, लिए जाएंगे अहम फैसले

कैबिनेट की बैठक कल, लिए जाएंगे अहम फैसले

हिमाचल प्रदेश मत्रिमंडल की बैठक कल शुक्रवार को राज्य सचिवालय शिमला के शिखर सम्मेलन हाल में होगी।  मत्रिमंडल की यह बैठक सांय 5:30 बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मत्रिमंडल की बैठक में कई पद भरने का फैसला लिया जा सकता है। लोक सेवा आयोग दस दिन के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

Read More

पांच लाख से कम के टेंडर जल शक्ति विभाग में होंगे ऑफलाइन, आदेश जारी

पांच लाख से कम के टेंडर जल शक्ति विभाग में होंगे ऑफलाइन, आदेश जारी

जल शक्ति विभाग में अब पांच लाख रुपये से कम के टेंडर ऑफलाइन होंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने जल शक्ति विभाग को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही ऑफलाइन टेंडर पर रोक लगा दी थी। अब सरकार ने इनकी बहाली कर दी है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से विकास कार्यों को गति मिलेगी। पानी की नई पाइपलाइन बिछाने, टैंक निर्माण आदि कार्य जल्द हो सकेंगे। पांच लाख से ज्यादा के टेंडर पहले की तरह ऑनलाइन ही होंगे। प्रदेश…

Read More

प्रदेश के अधिकतर जिलों में महसूस किए भूकंप के तेज झटके

प्रदेश के अधिकतर जिलों में महसूस किए भूकंप के तेज झटके

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार देर रात करीब 10:17 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके प्रदेश के अधिकतर जिलों में महसूस किए गए हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दो से तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। किन्नौर में देर रात को एक बार फिर से भूकंप के झटके लगे। बताया जाता है कि बीती रात 12 बजकर 51 मिनट पर फिर…

Read More

हाईकोर्ट ने कई अहम मामलो में लिए बड़े फैसले, जानिए विस्तार से

हाईकोर्ट ने कई अहम मामलो में लिए बड़े फैसले, जानिए विस्तार से

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के कुलपति की नियुक्ति को हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी गई है। अदालत ने केंद्र सरकार समेत सीयू के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 15 मई को निर्धारित की गई है। देव आशीष भट्टाचार्य की ओर से दायर याचिका में कुलपति सत प्रकाश बंसल की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। आरोप लगाया गया है कि प्रोफेसर बंसल की नियुक्ति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग विनियम, 2010 के अनुसार नहीं की गई है। नियमों के अनुसार कुलपति के रूप में नियुक्त…

Read More

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य 15 मई तक होगा पूरा, पीएम मोदी आ सकते है उद्धघाटन के लिए

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य 15 मई तक होगा पूरा, पीएम मोदी आ सकते है उद्धघाटन के लिए

हिमाचल प्रदेश के लिए पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण परियोजना किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य 15 मई को पूरा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मंडी के परियोजना निदेशक ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस बारे में सूचित किया है। परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी भी उनके साथ मौजूद रह सकते हैं। हालांकि अभी उद्घाटन शेड्यूल तय होने में वक्त लगेगा। केंद्रीय मंत्रालय की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही तय होगा कि उद्घाटन के लिए कौन आएगा।…

Read More

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यूजी डिग्री कोर्स का सिलेबस 31 मार्च तक होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यूजी डिग्री कोर्स का सिलेबस 31 मार्च तक होगा तैयार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 से कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने के लिए होम वर्क लगभग पूरा कर लिया है। 31 मार्च तक यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यूजी डिग्री कोर्स का पाठ्यक्रम तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे ईसी से मंजूरी दिलाई जाएगी। इसे विवि के आर्डिनेंस का हिस्सा बनाकर लागू किया जा सकेगा। तैयारियों की समीक्षा और नीति पर चर्चा के लिए मंगलवार को प्रदेश विवि में अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल की अध्यक्षता में करीब ढाई घंटे तक बैठक हुई। इसमें प्रो. कुलभूषण चंदेल…

Read More

राज्य सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

राज्य सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश की जनता ने  मुख्यमंत्री को दी बधाई

प्रदेश सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आज आनी विधानसभा क्षेत्र से पारपंरिक वाद्ययंत्रों के साथ बड़ी संख्या में यहां पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस छोटी सी अवधि में प्रदेश की उन्नति के दृष्टिगत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले हरित बजट में प्रदेश के समावेशी विकास के साथ ही सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं घोषित की हैं जिनके…

Read More

प्रदेश सरकार ने एएफडी) के साथ 817.12 करोड़ के एमओयू पर किए हस्ताक्षर, पांच शहर होंगे लाभान्वित: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार ने एएफडी) के साथ 817.12 करोड़ के एमओयू पर किए हस्ताक्षर,  पांच शहर होंगे लाभान्वित: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार ने आज यहां राज्य के पांच शहरों में पेयजल और स्वच्छता सेवाओं में सुधार के लिए फ्रांसीसी विकास एजेंसी ‘एजेंस फ्रैंकेंज डी. डेवलपमेंट’ (एएफडी) के साथ 817.12 करोड़ रुपये की परियोजना के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में प्रदेश सरकार की ओर से जल शक्ति विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी व एएफडी की ओर से कंट्री निदेशक ब्रूनो बोस्ले ने समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के पांच शहरों…

Read More