मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फेसबुक पर साइबर अपराधियों ने फर्जी अकाउंट बना डाला है। साइबर अपराधी इस फर्जी अकाउंट से पैसों की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है और अपराधियों की खोज में जुट गया है। शातिर का नाम-पता जानने के लिए फेसबुक प्रबंधन को पत्र लिखा है। डीजीपी संजयू कुंडू ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी खाते के मामले को लेकर फेसबुक को लिखित में पत्र भेजा गया है। इसमें साइबर…
Read MoreCategory: Himachal News
चयन आयोग के दरवाजे 31 दिन के बाद खुले, जांच में घोटालों की खुलेंगी और फाइलें
भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कितने लोगों को गैर कानूनी तरीके से नौकरियां बांटीं और कितने बेरोजगार अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फेरा, इसका पता कार्यालय में पड़ी विभिन्न भर्तियों की फाइलों से चलेगा। 31 दिन के बाद भंग आयोग के गेट और बहुमंजिला भवन के विभिन्न दरवाजों के ताले खुले। दरअसल 21 फरवरी 2023 को प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद रात को ही इस आयोग को सील…
Read Moreअमृतपाल की तलाश में किन्नौर के होटलों, सरायों और होमस्टे में दबिश
हिमाचल प्रदेश का शांत जनजातीय जिला किन्नौर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के फरार होने पर अलर्ट पर है। उसकी तलाश के लिए जिले के होटलों, सरायों और होमस्टे में छापे मारे जा रहे हैं। प्रदेश के गुप्तचर विभाग और पुलिस सुरक्षा शाखा के अधिकारियों ने इसके लिए संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया है। होटलों में ठहरे पर्यटकों से पूछताछ की जा रही है। विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। गौर हो कि सरकार ने अमृतपाल सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, लुकआउट सर्कुलर और उसके खिलाफ…
Read Moreफर्जी डिग्रियों के मामले की जांच में विलम्ब करने पर हाईकोर्ट ने कमेटी को लगाई कड़ी फटकार
हिमाचल हाईकोर्ट ने मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) के फर्जी डिग्रियों के मामले की जांच कर रही कमेटी को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने तीन साल में भी प्रमाणपत्रों का सत्यापन और अन्य जांच पूरी न होने पर हैरानी जताई। अदालत ने कहा कि प्रभावित विद्यार्थियों को दशकों तक अपनी मेहनत से हासिल डिग्रियों के लिए इंतजार नहीं करवाया जा सकता। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने जांच कमेटी से ताजा स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। मामले की सुनवाई 31 मार्च को निर्धारित की गई…
Read Moreपुलिस ने 63.58 ग्राम चिट्टे के साथ महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया
स्टेट एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शुक्रवार को संतोषगढ़-नंगल रोड पर नाकेबंदी के दौरान 63.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रोपड़ (पंजाब) के गोलनी निवासी रूपलाल पुत्र रामआसरा व निशा पत्नी प्रदीप कुमार नंगल निवासी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक न हो इसलिए आरोपियों ने बाइक पर अपने साथ एक छोटे बच्चे को भी बिठा रखा था। पकड़े गए चिट्टे की मात्रा 63.58 ग्राम पाई गई है। मिली जानकारी…
Read Moreपत्र सूचना कार्यालय, शिमला ने किया वार्तालाप” का आयोजन सरकार और मीडिया को एक साथ काम करने का अवसर
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) शिमला ने आज बचत भवन, शिमला में “वार्तालाप” का आयोजन किया। वार्तालाप, सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया आउटरीच रणनीति का एक हिस्सा है जिसका उद्देश्य सरकार और जनता के बीच समन्वय स्थापित करना है। वार्तालाप का प्रमुख विषय ग्रामीण इलाकों में प्रभावी सूचना- प्रवाह के लिए स्थानीय मीडिया और सरकारी सूचना संचार प्रणाली के बीच समन्वय स्थापित करना था । इस कार्यक्रम द्वारा विभिन्न मीडिया संगठनों के पत्रकारों को एक साथ लाया गया और सरकार और मीडिया के मध्य आपसी हित के विषयों पर चर्चा करने के…
Read Moreनशीले पदार्थों के तस्करों की संपत्ति जब्त की जाएगी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में नशे की समस्या से निपटने के लिए बुधवार देर सायं यहां पुलिस, गृह और विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए कानून में आवश्यक संशोधन कर दोषियों की संपत्ति जब्त करने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के दृष्टिगत नशे की आपूर्ति शृंखला को तोड़ने और माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए विशेष कार्य बल…
Read Moreगरीब एवं कमजोर वर्गों के कल्याण पर बजट में विशेष बल
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की बागडोर संभालते ही यह संदेश दिया कि हिमाचल की नवगठित सरकार निराश्रित बच्चों, महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के अभिभावक अथवा संरक्षक के रूप में कार्य करेगी। अपने पहले हरित बजट में प्रदेश की खराब वित्तीय सेहत के बावजूद मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया है और विशेष तौर पर सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाने और 27 वर्ष की आयु…
Read Moreक्रिकेट विश्वकप के मुकाबले खेले जाएंगे धर्मशाला स्टेडियम में
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैचों के बाद अक्तूबर और नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के मैचों आयोजन भी होगा। दुबई में हुई आईसीसी की बैठक में विश्व कप के मैचों की तिथियां और भारत के स्टेडियमों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कुल 12 स्टेडियमों में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल है। 5 अक्तूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके अलावा अन्य मुकाबले धर्मशाला, बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट…
Read Moreपरिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक, एफआईआर दर्ज
हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ है। मामले की जांच के बाद अब विशेष जांच टीम ने बुधवार को हमीरपुर विजिलेंस थाने में मामला दर्ज किया है। यह पांचवीं एफआईआर है। इस बार पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसमें आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, दोनों बेटे नितिन और निखिल और अभ्यर्थी रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। अभी तक छह विभिन्न पोस्ट की भर्तियों के संदर्भ में एसआईटी पांच मामले दर्ज…
Read More