पहाड़ो पर सैर करने के शौकीन सैलानियों के लिए कालका-शिमला ट्रैक पर चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन

पहाड़ो पर सैर करने के शौकीन सैलानियों के लिए कालका-शिमला ट्रैक पर चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन

कालका-शिमला हेरिटेज रैलवे ट्रैक पर मई के पहले सप्ताह से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। गर्मियों की छुट्टियों में बड़ी संख्या में सैलानी रेल मार्ग से शिमला आ रहे हैं। शिमला आने वाली गाड़ियों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण सीटों की बुकिंग में सैलानियों को दिक्कत पेश आ रही है। सैलानियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए उत्तर रेलवे एक अतिरिक्त हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलने जा रहा है। कालका-शिमला नैरोगेज ट्रैक पर रोमांचक सफर के लिए सैलानी खासे उत्साहित रहते हैं। कालका और शिमला के बीच 103…

Read More

राष्ट्रपति की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात एएसआई की सर्किट हाउस की छत से गिरकर मौत

राष्ट्रपति की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात एएसआई की सर्किट हाउस की छत से गिरकर मौत

सोलन के चंबाघाट सर्किट हाउस की छत से गिरकर एएसआई विनोद भागटा की मौत हो गई। एएसआई विनोद राष्ट्रपति की इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात थे। छत पर चढ़कर सुरक्षा का जायजा ले रहे थे। इस दौरान पैर फिसल गया और नीचे जा गिरे। सिर में गहरी चोट लगने के कारण वे गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

Read More

विदेशी मेहमानो को भाया धर्मशाला टी गार्डन, जी – 20 में हिस्सा लेने आए है भारत

विदेशी मेहमानो को भाया धर्मशाला टी गार्डन, जी – 20 में हिस्सा लेने आए है भारत

जी-20 सम्मेलन के लिए धर्मशाला पहुंचे विदेशी मेहमानों ने वीरवार को टी गार्डन का दौरा किया। टी गार्डन पहुंचने पर विदेशी मेहमानों का वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान विदेशी मेहमानों ने चाय की पत्तियां तोड़ने की प्रक्रिया में भी भाग लिया। वहीं उन्होंने टी फैक्टरी का भी दौरा किया। फैक्टरी पहुंच कर उन्होंने कांगड़ा चाय बनने की प्रक्रिया को बारीकी से जाना। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने कांगड़ा चाय का लुत्फ भी उठाया।

Read More

पंचायत समिति के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ पंचायत समिति के दो दर्जन से अधिक पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीसी अध्यक्ष बलविंद्र कौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया है। दो साल पहले बलविंद्र कौर और जुखाड़ी पंचायत की बीडीसी सदस्य सुमन बंसल के बीच मुकाबला था लेकिन बलविंद्र कौर को दो साल के लिए पहले मौका दिया गया। अब दो साल बीत जाने के बाद विधायक केएल ठाकुर की समर्थक बलविंद्र कौर को पद से हटाने की मांग रखी तो वह आनाकानी करने लगीं। जिस पर दो दर्जन से अधिक बीडीसी सदस्यों ने मंगलवार…

Read More

अविश्वास प्रस्ताव देने वाले पार्षद बैठक से नदारद

अविश्वास प्रस्ताव देने वाले पार्षद बैठक से नदारद

परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू में पार्षदों के बीच खींचतान बढ़ गई है। इसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव देने चार पार्षद लगातार दूसरी बैठक में भी उपस्थित नहीं हुए हैं। इसके चलते विकास कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिसका खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ सकता है। हालांकि मामले को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टीम बनाई है। लेकिन लगातार दूसरी बार आमसभा से तीन कांग्रेसी और एक भाजपा पार्षद बैठक से नदारद रहे। परवाणू…

Read More

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग वालों को प्री प्राइमरी शिक्षक बनाने की तैयारी शुरू

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग वालों को प्री प्राइमरी शिक्षक बनाने की तैयारी शुरू

हिमाचल प्रदेश में एक साल की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) करने वालों को प्री प्राइमरी शिक्षक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर एक साल के कोर्स पर भर्ती करने की मंजूरी मांगी है। नर्सरी और केजी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रदेश में करीब 4000 शिक्षकों की भर्ती होनी है। बीते तीन वर्षों से यह भर्ती लटकी हुई है। हिमाचल आरंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षक योजना के तहत प्री प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षकों की भर्ती की जानी है। करीब…

Read More

सीआरआई कसौली से जीनोम स्टडी परीक्षण के लिए भेजे 35 सैंपल वैरिएंट में बदलाव की जताई आशंका

सीआरआई कसौली से जीनोम स्टडी परीक्षण के लिए भेजे 35 सैंपल वैरिएंट में बदलाव की जताई आशंका

देश और प्रदेश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली से जीनोम स्टडी परीक्षण के लिए 35 सैंपल भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वैरिएंट में बदलाव की आशंका जताई है। इन सैंपलों का परीक्षण दिल्ली, पुणे और मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज लैब में होगा। जांच के करीब 15 दिन बाद इसकी रिपोर्ट सीआरआई कसौली और स्वास्थ्य महकमे के पास आएगी। इसके बाद ही नए वैरिएंट का खुलासा होगा। ये सैंपल रैंडम आधार पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए गए हैं। गोर…

Read More

सुख-आश्रय विधेयक, 2023 से होगा अनाथ, निराश्रितों का भविष्य सुरक्षित व उज्ज्वल

सुख-आश्रय विधेयक, 2023 से होगा अनाथ, निराश्रितों का भविष्य सुरक्षित व उज्ज्वल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही राज्य में लम्बे समय से उपेक्षित मुद्दे को हल करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सुख-आश्रय (बच्चों की देखभाल, संरक्षण और आत्मनिर्भरता) विधेयक, 2023 को विधानसभा में पारित करके कानूनी रूप में अनाथ बच्चों का भविष्य सुनिश्चित किया है। इस विधेयक से अनाथ और निराश्रित बच्चों को जहां बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी, वहीं उन्हें अपने भविष्य की नींव को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुख-आश्रय (बच्चों…

Read More

मुख्यमंत्री की नई सोच से युवाओं के लिए सृजित होंगे स्वरोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री की नई सोच से युवाओं के लिए सृजित होंगे स्वरोजगार के नए अवसर

प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी एवं आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नई सोच से युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। औद्योगिक निवेश के अतिरिक्त मत्स्य पालन, सौर ऊर्जा और ई-वाहन जैसे तेजी से उभरते नवीन क्षेत्रों में युवाओं को प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार ने कई सार्थक कदम उठाए हैं। युवाओं को स्वरोजगार एवं स्टार्टअप सहायता प्रदान करने की कांग्रेस सरकार की…

Read More

राज्य में भांग की खेती को वैध करने की दिशा में विचार : मुख्यमंत्री

राज्य में भांग की खेती को वैध करने की दिशा में विचार : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में भांग की खेती को वैध बनाने की दिशा में विचार कर रही है, जिससे राज्य के लिए राजस्व अर्जित होगा। वहीं यह औषधीय और औद्योगिक क्षेत्र के लिए कारगार साबित होगी। भांग में कई औषधीय गुण पाए जाते है। इसके औषणीय गुणों के इस्तेमाल से  कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अवसाद आदि से ग्रसित मरीजों को काफी राहत मिलती है। मुख्यमंत्री ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने भांग की खेती का अध्ययन…

Read More