पधर (मंडी)। पधर उपमंडल की लगभग 25 पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पधर में महिला चिकित्सक न होने के कारण महिला रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पधर व्यापार मंडल सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि बार-बार मांग करने के बाद भी समस्या का कोई हल नहीं हो पा रहा है। हिमाचल किसान यूनियन द्रंग खंड इकाई एवं व्यापार मंडल पधर के अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर, चमन लाल मेहता,…
Read MoreCategory: Mandi
अब भूमिहीनों को घर बनाकर देगी सरकार
मंडी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मंडी शहर में सरकारी भूमि से हटाए गए अवैध कब्जों की वजह से बेघर हुए भूमिहीन परिवारों को अब सरकार घर बनाकर देने जा रही है। आठ बेघर परिवारों को घर बनाने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने इस बाबत भूमि का चयन भी कर लिया है। मंडी नगर परिषद की ओर से ऐसे आठ परिवारों को चयनित किया है। जिनके सर पर अब छत नहीं है। इनमें से 6 परिवार जहां आरक्षित…
Read Moreथलटुखोड़, पधर का दबदबा
पधर (मंडी)। क्षेत्र के चुक्कू स्कूल में पधर जोन की अंडर-19 छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के समापन में विकास खंड अधिकारी पधर सुभाष गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। गौतम ने कहा कि खेलें विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग है। इस मौके पर उन्होंने पाठशाला में मूलभूत सुविधाओं की कमी को पूरा करने के लिए धन राशि विकास खंड कार्यालय से प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। इससे पहले प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य लाल सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि को…
Read Moreकंपनी को देना होगा साढ़े सात लाख हर्जाना
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने नए मॉडल की जगह पुराने माडल का वाहन बेचने पर वाहन विक्रेता और वाहन निर्माता कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 7,55,000 रुपये ब्याज समेत अदा करने के आदेश दिए। इसके अलावा उपभोक्ता को पहुंची मानसिक यंत्रणा के बदले 1,00,000 रुपये तथा शिकायत व्यय के तौर पर 5000 रुपये भी अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने चच्योट तहसील के चैलचौक निवासी राकेश कुमार पुत्र हरी सिंह की शिकायत को सही मानते…
Read Moreलोनिवि मंडल कार्यालय शिफ्ट करने का विरोध
पधर (मंडी)। द्रंग मंडल इंटक ने लोनिवि मंडल कार्यालय पधर को द्रंग में शिफ्ट करने के फरमान का कड़ा विरोध किया है। पधर में सभी विभागों के कार्यालय हैं। लिहाजा एक छत के नीचे प्रशासनिक सेवाओं के लिए मंडल कार्यालय को पधर में ही स्थापित रखने की मांग मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से की। रेस्ट हाउस पधर में इंटक की बैठक की अध्यक्षता इंटक अध्यक्ष प्रेम सिंह गुलेरिया ने की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई। आईपीएच विभाग में दस जमा दो और डिप्लोमा होल्डर…
Read Moreकिसानों के सामने चारे का संकट
लडभड़ोल (मंडी)। किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। ज्वार, बाजरा के अलावा घासनियों में घास की पैदावार न होने के कारण चिंतित हैं। इस बार बारिश अधिक होने के कारण चारे की समस्या पैदा हुई है। किसान कृष्ण सिंह, सत्यागर सिंह, सुंदर सिंह, मंगत राम, राजमल, पान सिंह तथा दलबीर सिंह ने बताया कि पहले ही जंगली जानवरों के नुकसान पहुंचाने से फसल की बिजाई करना छोड़ दिया है। गंदम तथा मक्की की फसल से पशुओं के लिए चारा मिल जाता था। इस…
Read Moreसरकाघाट में विभागीय लापरवाही, दिक्कतों में किसान
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट में कृषि विभाग की लापरवाही से किसान दिक्कताें से जूझ रहे हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत धान, सिंचाई उपकरणों तथा कीटनाशकों पर उपमंडल के किसानाें को सब्सिडी न देने पर किसान यूनियन बिफर गई है। किसान यूनियन प्रदेशाध्यक्ष सूंका राम ठाकुर तथा जिलाध्यक्ष भूप चंद ठाकुर ने कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट किया है। वहीं, विभाग पर किसानों की समस्याआें को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। उक्त नेताओं का कहना है कि उपमंडल के किसानों द्वारा विभाग से खरीदे गए बीजाें…
Read Moreबनाला में पैर फिसलने से कामगार की मौत
नगवाईं (मंडी)। बनाला में बन रहे पावर ग्रिड में काम करने वाले एक कामगार की मौत हो गई है, जबकि एक मजदूरघायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही औट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार को पावर ग्रिड में टावर लाइन का काम चल रहा है। दोपहर डेढ़ बजे लंच के दौरान मजदूर अपने डेरे की तरफ जा रहे थे। अचानक सड़क में चलते हुए साथ ही डंगे से एक मजदूर जोगिंद्र राजभर पुत्र मोती राजभर निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश…
Read Moreगुजरात में कृषि पर विचार रखेंगे सुंदरनगर के परमा
सुंदरनगर (मंडी)। गुजरात के गांधीनगर में 9 से12 सितंबर तक होने वाली ब्राइव्रेट गुजरात ग्लोबल एग्रीकल्चर समिट-2013 और एग्रीटेक एशिया प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए सुंदरनगर के किसान परमा राम चौधरी को वहां के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमंत्रित किया है। वह प्रदेश के उन चार किसानों में शामिल हैं, जिन्हें इस समिट में आमंत्रित किया गया है। नरेंद्र मोदी का निमंत्रण मिलने पर परमा राम चौधरी गुजरात रवाना हो गए हैं। परमा राम चौधरी को नरेंद्र मोदी के सामने पांच मिनट तक सेरी कल्चर में उन्होंने जो उपलब्धियां…
Read Moreअनसुलझी है महिलाओं पर हमलों की गुत्थी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर कई महिलाओं पर नकाबपोशों के हमले करने की गुत्थी सुलझ नहीं रही है। पूरे क्षेत्र में नकाबपोशों को लेकर उड़ रही अफवाहों से भी लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने भी पुलिस दल के साथ क्षेत्र का दौरा किया। महिलाओं पर हो रहे हमले पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन रहे हैं। गत दो सितंबर को चौरी पंचायत के खरौट गांव में बच्चे को अगवा करने की…
Read More