मंडी। भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश एवं यूपीए सरकार की युवा विरोधी नीतियों की निंदा की गई। जिला सचिव महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पूर्व युवाओं के लिए कई लुभावने वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने कौशल विकास भत्ते के नाम पर प्रदेश के युवाओं से धोखा किया है। नौजवान सभा बेरोजगारी भत्ते के लिए संघर्ष करेगी। निर्णय लिया कि नौजवान सभा…
Read MoreCategory: Mandi
चैनलाइजेशन पर खर्च होंगे 339 करोड़ : प्रकाश
मंडी। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि बल्हघाटी के नदी-नालों की चैनलाइजेशन के लिए 339 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है, जिसे शीघ्र ही मंजूरी के बाद कार्यान्वित किया जाएगा। प्रकाश चौधरी ने शुक्रवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक पाठशाला बैहना में बल्ह खंड की प्राथमिक पाठशालाओं की 18वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर आयोजित मार्च पास्ट में नलसर-लोहारा जोन ने पहला तथा भंगरोटू-गाती जोन ने दूसरा स्थान हासिल किया, जिन्हें मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। प्रकाश चौधरी ने…
Read Moreशिक्षक के तबादले पर गुस्साई एसएमसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला समैला से शिक्षक का तबादला किए जाने पर एसएमसी भड़क गई है। एसएमसी के दो बार आग्रह के बावजूद शिक्षक का तबादला न रोकने पर अभिभावकाें ने विभाग के प्रति कड़ा रोष जाहिर किया है। एसएमसी ने शिक्षक का तबादला जल्द रद्द करने की मांग की है। चेताया है कि यदि तबादला रद्द नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को शिक्षक के तबादले को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान मीरा देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अभिभावकों ने सत्र के…
Read Moreलिस पर पति की निर्मम पिटाई का आरोप
बालीचौकी (मंडी)। पुलिस चौकी बालीचौकी पर एक व्यक्ति की निर्ममता से पिटाई करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित की पत्नी ने चौकी पुलिस पर उसके पति को बेरहमी से पीटने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित व्यक्ति को जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। दूसरी ओर पुलिस महिला के आरोपों को नकार रही है। पीड़ित तेज राम की पत्नी कमला देवी के अनुसार उसके पति को पुलिस ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसे उल्टियां होने लगीं। जब वह पुलिस चौकी पहुंची तो चौकी के कमरे में उसका पति तेज…
Read Moreइक अधिया पिलाई दे गाने पर झूमे दर्शक
पंडोह (मंडी)। क्षेत्र का मशहूर मां त्रिपुर भैरवी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर ने गीतों से खूब धमाल मचाया। मेले के छठे दिन कबड्डी का फाइनल मुकाबला यादगार रहा। जिसमें ओलंपिक संघ पंडोह ने तूफान क्लब पंडोह को पराजित कर भारी उलट फेर किया। संघ के कोच रफीक मुहम्मद ने बताया कि इस जीत से युवा खिलाड़ियों में नए जोश का संचार हआ है। पहली सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर ने दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने अपनी एलबम के एक गीत…
Read Moreमंडप स्कूल से दसवीं कक्षा का छात्र लापता
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडप में दसवीं कक्षा का छात्र वीरवार से लापता है। परिजनों ने पूरे क्षेत्र में बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को परिजनों ने धर्मपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार को छात्र विजय कुमार पुत्र हंसराज निवासी गांव ब्रम्हफाल्ड मंडप आधी छुट्टी के बाद अपनी कक्षा नहीं आया। उसका बैग कक्षा में ही मौजूद था। अध्यापकों ने जब देखा कि विजय कुमार कक्षा में नहीं है तो उन्हाेंने इसी पाठशाला में बारहवीं…
Read Moreमोदी को पीएम पद का प्रत्याशी घोषित करने पर जश्न
मंडी/जोगिंद्रनगर। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर शुक्रवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के चौहट्टा बाजार में खुशी का इजहार किया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। उधर, जोगिंद्रनगर मेें भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए पटाखे जाकर जश्न मनाया। वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के ऐतराज के बावजूद भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने आखिर कार नरेंद्र मोदी को…
Read Moreपरंपरा को कायम रखें युवा : प्रतिभा
करसोग (मंडी)। करसोग क्षेत्र के सेरी बंगलो में आयोजित तीन दिवसीय खंड स्तरीय सेरी भंजू मेला वीरवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में सांसद प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्थानीय लोगों ने प्रतिभा सिंह का जोरदार स्वागत किया। सांसद ने कहा कि मेले में देवताओं के आगमन से जहां देव आस्था का माहौल रहता है, वहीं लोग आपस में मिलकर सुख-दुख को बांटते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी से इस परंपरा को कायम रखने का आह्वान किया। करसोग क्षेत्र में विकास के लिए हर संभव प्रयास किए…
Read Moreमहासंघ कार्यालय कब्जाने की होड़ शर्मनाक
मंडी। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव एनआर ठाकुर ने कहा कि शिमला में महासंघ के कार्यालय को अपने-अपने कब्जे में करने की विभिन्न गुटों में लगी होड़ शर्मनाक है। इस होड़ को देखकर प्रदेश के अढ़ाई लाख कर्मचारी हैरान हैं। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि असली महासंघ से नाता तोड़कर प्रदेश में जो विभिन्न गुटों को जन्म दिया है, उसके पीछे सरकार की मंशा भी ठीक नहीं है। सरकार स्वयं ही कर्मचारी गुटबाजी को हवा दे रही है। एनआर ठाकुर ने कहा कि जब मान्यता प्राप्त…
Read Moreरसोई गैस मूल्य में गुपचुप 63 रुपये वृद्धि : भाजपा
सरकाघाट (मंडी)। घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में की गई गुपचुप वृद्धि की भाजपा ने निंदा की है। भाजपा ने इसे जन विरोधी बताया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजत ठाकुर, धर्मपुर भजपा मंडल प्रधान राजेंद्र मंढोत्रा, महासचिव देशराज पालसरा, भाजयुमो जिला सचिव विजय विशाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से प्रदेश और देश कंगाली की मार झेल रहा है। गैस सब्सिडी पर लिए गए निर्णय से लोगों को गैस एजेंसी और बैंकों के कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि अगस्त…
Read More