सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के पुराना बाजार कस्बे में इलेक्ट्रीशियन नितिन गुप्ता (31) पुत्र यादवेंद्र ने अपने दोस्त के घर शनिवार रात को फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। पुराना बाजार का नितिन गुप्ता कस्बे में ही अपने दोस्त के घर सोने गया हुआ था। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवाया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। मृतक अपने मांता-पिता की इकलौती संतान और अविवाहित था। शनिवार की रात…
Read MoreCategory: Mandi
शान से निकली विघ्न विनाशक की सवारी
मंडी/सुंदरनगर। मंडी शहर में गणेश उत्सव पर शोभा यात्रा निकाली गई। उधर, सुंदरनगर क्षेत्र में गणपति उत्सव के चलते शहर भक्तिरस से सराबोर हो गया। देवालयों में आयोजित गणपति उत्सव के दौरान रोजाना विशेष तौर पर भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। रेस्ट हाउस चौक पर हनुमान मंदिर में गणपति बप्पा मोरया कमेटी के तत्वाधान में आयोजित गणपति उत्सव के दौरान 16 सितंबर को भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं, गोपाल मंदिर भोजपुर, जोरो चौक में ओपन थियेटर पर, लक्ष्मी नारायण मंदिर बीएसएल कॉलोनी व…
Read Moreटेट उत्तीर्ण भाषा शिक्षकों ने मनाया चिंता दिवस
मंडी। शनिवार को हिंदी दिवस टेट उत्तीर्ण भाषा अध्यापकों ने चिंता दिवस के रूप में मनाया। भाषा अध्यापकाें ने टेट उत्तीर्ण करने के दो वर्ष बाद भी नियुक्ति न मिलने पर सरकार के प्रति कड़ा रोष जाहिर किया। हिंदी दिवस को संघ द्वारा प्रस्तावित शोक दिवस के रूप में मनाने के निर्णय को हालांकि संघ ने शिक्षा निदेशक के आश्वासन पर बदल दिया। सेरी मंच पर जल्द नियुक्ति तथा रिक्त चल रहे हिंदी भाषा के सैकड़ों पद जल्द भरने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति राम ने…
Read Moreमंडप से लापता हुआ छात्र मंडी में मिला
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडप में दसवीं कक्षा का वीरवार को लापता हुआ छात्र मंडी में मिल गया है। इसके बाद छात्र के अभिभावकों ने चैन की सांस ली है। विजय कुमार पुत्र हंसराज गांव ब्रम्हफाल्ड अचानक पाठशाला के लापता हो गया था। वह अपना बैग भी पाठशाला में ही छोड़ गया। छात्र के पिता ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस चौकी को भी दे दी तथा स्वयं भी गांववासी रिश्तेदारों सहित लड़के को ढूंढने चारों ओर फैल गए। शुक्रवार को सांय जब थक हार कर मंडी में बच्चे…
Read Moreबच्चों ने एक रात मंडी में एक बल्ह के रैन शेल्टर में गुजारी
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल थाना के अंतर्गत स्यांजी कोठी क्षेत्र के तीन स्कूली बच्चे 12 सितंबर को लापता हो गए थे। जब तीनों बच्चों घर पर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने बच्चा चोर गिरोह द्वारा अपहरण करने की आशंका जताई। शनिवार को तीनों बच्चों के माता-पिता सुंदरनगर के बीएसएल थाना पहुंचे तथा उन्होंने बच्चों के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चों को चैल चौक मार्ग पर बरामद कर लिया है। पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों बच्चे स्कूल तथा घर पर मार पड़ने को लेकर डरे…
Read More20 किग्रा नाग छतरी के साथ एक धरा
सुंदरनगर (मंडी)। हराबाग के निकट सुंदर नगर पुलिस ने नाके के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 20 किग्रा नाग छतरी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाई आरंभ कर दी है। शनिवार दोपहर सुंदरनगर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यहां हराबाग के निकट नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने मनाली से चंडीगढ़ जा रही एक बस को जांच के लिए रोका। बस की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें सवार मनाली के भराण निवासी सेलम लामा…
Read Moreनाबालिग को अगवा करने का आरोपी धरा
पंडोह (मंडी)। पंडोह पुलिस ने नाबालिग लड़की को अगवा करने के आरोपी को पकड़ा है। क्षेत्र की सयोग पंचायत के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को पधर के गांव थरकी निवासी महेंद्र सिंह उर्फ राजू शादी का झांसा दे कर ले गया। वह लड़की को कश्मीर तक ले गया था। लड़की के माता-पिता ने पंडोह पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस लड़की को कश्मीर से बरामद कर वापस ले आई थी। मगर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने लड़की उसके माता पिता को सौंप दिया और…
Read More10 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा में शनिवार को पुलिस ने दस ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी ने चरस को बिना नंबर प्लेट की बाइक में सीट के नीचे छुपा रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब दस बजे बलद्वाड़ा बाजार में पुलिस की नजर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर पड़ी। इस पर बाइक सवार आरोपी को पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस ने आरोपी से बाइक के कागजात…
Read Moreमंडी में मिड-डे-मील वर्करों का प्रदर्शन
मंडी। सीटू से संबंध मिड-डे-मील वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को मंडी में विशाल रैली निकाली। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक पड्डल मैदान से सेरी मंच तक विशाल रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही मिड डे मील वर्करों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन भी शुरू हो गया है। सेरी मंच पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीटू राज्य महासचिव डा. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार कभी भी मिड-डे-मील वर्करों की मांगों और समस्याओं…
Read More25 लाख खर्चे, नहीं बना बस स्टैंड
कोटली (मंडी)। पिछले पांच साल से कोटली में निर्माणाधीन बस स्टैंड का काम अधर में लटका हुआ है। वर्ष 2007-08 में बस स्टैंड का काम शुरू किया गया था, लेकिन अभी तक वन विभाग से क्लीयरेंस नहीं मिल पाई है। बस स्टैंड के लिए खुदाई कार्य पर 25 लाख की राशि खर्च भी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने भी विभाग को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के आदेश दिए हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटली क्षेत्र के ओटू के पास पांच साल पहले…
Read More