मंडी। प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहादत देने वाले सैनिकों की याद में 23 सितंबर को मंडी के इंदिरा मार्केट परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद करेंगे। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेश सचिव कैप्टन किशन सिंह ने बताया कि श्रद्धांजलि समारोह में कारगिल युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह में भारत-पाक युद्ध में प्रदेश के शहीदों…
Read MoreCategory: Mandi
दोस्त के घर पर युवक ने लगाया फंदा
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के पुराना बाजार कस्बे में इलेक्ट्रीशियन नितिन गुप्ता (31) पुत्र यादवेंद्र ने अपने दोस्त के घर शनिवार रात को फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। पुराना बाजार का नितिन गुप्ता कस्बे में ही अपने दोस्त के घर सोने गया हुआ था। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवाया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। मृतक अपने मांता-पिता की इकलौती संतान और अविवाहित था। शनिवार की रात…
Read Moreतूफान ने बिछाई मक्की और धान की फसल
सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)। मौसम में अचानक बदलाव से रविवार देर शाम जिला मंडी में तूफान व बारिश से मक्की, धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अंधड़ के कारण मक्की व धान की फसल खेतों में बिछ गई। किसानों की मेहनत चौपट हो गई है। सरकाघाट उपमंडल में तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से सरकाघाट क्षेत्र में करीब 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। तूफान से व बारिश का मक्की व धान की फसल पर कहर बरपा। सोमवार सुबह जब किसानों…
Read Moreजलेब के साथ ख्योड़ नलवाड़ मेला शुरू
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले का धूमधाम से आगाज किया गया। मेले का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त गोपाल चंद शर्मा ने बैलों की पूजा-अर्चना करने के बाद ख्योड़ मेला मैदान में खूंटी गाड़ कर किया। बासा विश्राम गृह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त गोपाल चंद शर्मा समेत गोहर के सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने पगड़ियां बांधकर मेले के शुभारंभ पर बैंडबाजे के साथ निकली जलेब में भाग लिया। ख्योड़ नलवाड़ मेले में मुख्य अतिथि ने मेले में आए देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। एडीसी गोपाल चंद शर्मा ने कहा…
Read Moreकार खाई में गिरी; दो की मौत, दो घायल
गोहर (मंडी)। करसोग के रोहांडा के लटोगली गांव के पास सोमवार सुबह आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को रोहांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सुंदरनगर रेफर किया गया। हादसा सोमवार सुबह हुआ। ऑल्टो कार (पीबी 07टी- 0774) रोहांडा से चैलचौक की ओर आ रही थी। इसमें चालक समेत चार लोग सवार थे। लटोगली मंदिर से थोड़ी दूरी पर कार अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट…
Read Moreपार्सवर्ड बताओ नहीं तो एटीएम कार्ड बंद हो जाएगा
मंडी। हैलो… मैं कॉल सेंटर से बोल रहा हूं… आप अपना एटीएम नंबर और पास वर्ड बताएं… अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका एटीएम बंद हो जाएगा। एटीएम कॉल सेंटर के नाम पर उपभोक्ताओं से उनके एटीएम नंबर और पासवर्ड मांगने के लिए इस तरह के कॉल आने लगे हैं। भोलेभाले लोगों को ठगने का यह नया तरीका शातिरों ने ढूंढ लिया है। नियमानुसार कोई भी किसी से एटीएम कार्ड की जानकारी मांगने का हकदार नहीं है। सोमवार को मंडी निवासी एवं नप के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल कपूर…
Read Moreबिना प्रिंसिपल चल रहा मूकबधिर शिक्षण संस्थान
महादेव (मंडी)। सुंदरनगर स्थित सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग का विशेष योग्यता वाला अक्षम बच्चियों का एक मात्र स्कूल अनदेखी का शिकार है। हालत यह हैं कि 104 अक्षम बच्चियों के लिए एक आया और एक ही कुक रखा गया है। इस कारण स्टाफ पर काम का भारी दबाव रहता है। अक्षम बच्चियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सुंदरनगर के हरिपुर में सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के विशेष योग्यता वाले अक्षम बच्चियों के पुनर्वास और शिक्षा के लिए आईसीएसए स्कूल अस्सी के दशक में शुरू किया गया। इसमें…
Read Moreशुगर फ्री लाल रंग के चावल की मांग बढ़ी
गोहर (मंडी)। बरसात का मौसम खत्म होते ही धान से किसानों के खेत लहलहाने लगे हैं। धान की खेती में जाटू और आननी किस्म का अपना ही महत्व है। जाटू और आननी धान की प्राचीन किस्में हैं। शुगर फ्री और औषधीय गुणों से भरपूर इन किस्मों पर कृषि वैज्ञानिकों ने शोध करने में अभी तक रुचि नहीं दिखाई है। धान की दूसरी किस्मों की तुलना में इस किस्म की कम पैदावार होती है। इसके चलते किसानों ने जाटू व आननी किस्म की खेती करनी छोड़ दी है। उपमंडल की ज्यूणी…
Read Moreबेरोजगार प्रशिक्षित शिक्षक खफा
मंडी। शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को न भरने पर प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षक खफा हैं। प्रदेश बेरोजगार प्रशिक्षित स्नातक, स्नातकोत्तर एवं सीएंडवी संघ ने शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने की मांग सरकार से की है। संघ की मंडी के कंसा चौक में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। संघ का कहना है कि विभाग जेबीटी का प्रशिक्षण शुरू कर रहा है, बेरोजगार अध्यापक इसका विरोध करते हैं। संघ सरकार से मांग करता है कि पहले तीन लाख बेरोजगार प्रशिक्षिताें को स्कूलों में तैनात किया जाए। इसके…
Read Moreतीन साल बाद भी नहीं मिली मनरेगा मजदूरी
बालीचौकी (मंडी)। उप तहसील बालीचौकी की ग्राम पंचायत सोमगाड़ में तीन साल बाद भी मनरेगा मजदूरों को भुगतान नहीं किया गया है। यहां मनरेगा के निर्धारित नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मजदूरों ने वर्ष 2010 में मनरेगा के तहत कार्य किया था लेकिन उनको आज दिन तक भुगतान नहीं किया गया है। मनरेगा के तहत काम के 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाना चाहिए। ग्राम पंचायत के भनवास निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि मनरेगा मजदूर नैणू देवी तथा दुर्गा सिंह को मजदूरी का अभी तक भुगतान…
Read More