आधे प्याज से तड़का लगाने की नौबत

मंडी। दिन-ब-दिन बढ़ रही महंगाई की मार से आदमी बेहाल है। खुदरा बाजार में सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। एक सप्ताह के भीतर प्याज के दाम में सीधे 20 रुपये का उछाल आने से इसकी कीमत प्रति किलो 80 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, टमाटर भी 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। गरीब की थाली से सब्जी गायब होने की नौबत आ गई है। सब्जियों के दाम में भारी उछाल के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार को सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। सब्जी खरीदते समय…

Read More

मांगों को लेकर गुरिल्ला संगठन ने निकाली रैली

मंडी। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन जिला मंडी ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर वीरवार को रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री और प्रदेश सरकार को मांग पत्र प्रेषित किया। संगठन का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्लाओं की मांगों की अनदेखी कर रही है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एमआर भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित रैली में जिलाभर से आए एसएसबी गुरिल्लाओं ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष एमआर भारद्वाज ने…

Read More

सौ करोड़ से मंडी शहर को चौबीस घंटे पानी

मंडी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि शहर के लिए 100 करोड़ की पेयजल योजना बनाई जाएगी। इसके तैयार होने से मंडी शहर में चौबीस घंटे पानी की आपूर्ति होगी। बुधवार को मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में आयोजित दस दिवसीय गणेश उत्सव के समापन पर अनिल शर्मा ने यह बात कही। कहा कि मंडी शहर को छोटी काशी के रूप में ख्याति प्राप्त है। शहर के विकास के लिए अनेक योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं तथा शीघ्र ही इन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा।…

Read More

मोदी के जन्म दिवस पर बांटे लड्डू

धर्मपुर (मंडी)। भाजयुमो जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष रजत ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। भाजयुमो ने बस स्टैंड पर लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। धर्मपुर भाजपा और भाजयुमो की ओर से संयुक्त रूप से नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया गया। भाजयुमो के अध्यक्ष रजत ठाकुर और भाजपा मंडल धर्मपुर के अध्यक्ष राजेंद्र मंढोत्रा ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी को भाजपा ने प्रधानमंत्री के रूप…

Read More

कार हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

गोहर (मंडी)। रोहांडा के समीप सोमवार को लटोगली गांव में हुई कार दुर्घटना में घायल खेम सिंह (24) पुत्र मस्त राम निवासी शिल्ह की चंडीगढ़ पीजीआई में देर रात मौत हो गई। पीजीआई में दाखिल कार चालक नेक राम की हालत नाजुक बनी हुई है। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने मौत की पुष्टि की है। सोमवार को लटोगली गांव में आल्टो कार खाई में गिर गई थी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि घायल दो युवकों को सुंदरनगर रेफर किया गया था। जहां से उन्हें उपचार के…

Read More

छात्रों के सामने भिड़ गए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

सरकाघाट (मंडी)। सियासी दलों की आपसी खुन्नस स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खुल कर सामने आई। बिन बुलाए समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह की अपने भाषण में तबादलों को लेकर प्रदेश सरकार की आलोचना कांग्रेसियों को रास नहीं आई, जिससे मंच पर ही भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की होने से नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से माहौल हो शांत किया। दोनों पक्षों की ओर से सरकाघाट पुलिस थाना में मारपीट की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करवाई गई…

Read More

निबंध लेखन में इंजीनियर नेहा का प्रदर्शन उम्दा

नगवाईं (मंडी)। एनएचपीसी के पार्वती परियोजना चरण-दो नगवाईं परिसर में आयोजित हिंदी पखवाड़ा संपन्न हो गया। समापन समारोह में परियोजना प्रभारी जेके शर्मा ने हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। जेके शर्मा ने कहा कि हिंदी भाषा की भारत को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका रही है। संविधान निर्माताओं ने 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। कहा कि राजभाषा हिंदी हमारी भावात्मक एकता की मजबूत कड़ी है। इसके सम्मान और गौरव की रक्षा करना हम…

Read More

छात्रों की वैज्ञानिक सोच ने किया हतप्रभ

मंडी। मॉडल सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी के छात्रों की वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा से शिक्षक ही नहीं अभिभावक भी प्रभावित नजर आए। एसवीएम स्कूल मंडी में मंगलवार को विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों की ओर से तैयार मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें रखे मॉडलों में विद्यार्थियों की सोच और प्रतिभा साफ झलक रही थी। छात्र उत्कर्ष और पुनीत ने कोल्ड स्टोरेज विद आउट इलेक्ट्रिसिटी थीम पर मॉडल तैयार किया था। इस मॉडल में छात्रों ने बिना बिजली से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज तैयार किया। जिसमें कूलिंग के लिए…

Read More

चाय बनाने वाली कंपनी को पचास हजार हर्जाना

मंडी। झूठा विज्ञापन जारी करना चाय बनाने वाली कंपनी को भारी पड़ गया। जिला उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 50,000 रुपये हर्जाना अदा करने का फैसला सुनाया। इसके अलावा चाय निर्माता कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 10,000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करना होगा। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने जोगिंद्रनगर तहसील के टिकरू गांव निवासी सुरेश कुमार राय पुत्र प्रेमदास की शिकायत को उचित मानते हुए हिसार (हरियाणा) के उकलाना स्थित मारवल टी एस्टेट इंडिया…

Read More

नकाबपोशों ने किया छात्र को पकड़ने का प्रयास बुधवार, 18

कटौला (मंडी)। उत्तरशाल की ग्राम पंचायत कमांद के दरनाली गांव में एक युवक को नकाबपोशों ने पकड़ने का प्रयास किया, जिससे पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने जंगल में नकाबपोशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा। सूचना मिलने पर द्रंग से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर युवक के बयान दर्ज किए। युवक कमांद स्कूल में जमा-एक में पढ़ता है। जानकारी के मुताबिक दरनाली गांव निवासी बसीर पुत्र हबीव हुसैन मंगलवार सुबह साढ़े छह…

Read More