छात्रों की मांगों को लेकर शिमला में होगी रैली

मंडी। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया मंडी कालेज इकाई का सम्मेलन में जहां साल भर की गतिविधियों पर चर्चा की गई, वहीं सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। सम्मेलन में मुख्य वक्ता राज्य कमेटी सदस्य एवं मंडी जिला उपाध्यक्ष संजय जम्वाल रहे। इकाई सचिव सागर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। संजय जम्वाल ने कहा कि आज के समय में छात्रों के समक्ष बहुत सी चुनौतियां हैं। शिक्षा का निजीकरण और व्यापारीकरण हो रहा है। सरकार चाहे कांग्रेस की रही हो या भाजपा की, दोनाें ही सरकाराें…

Read More

बाबा कमलाहिया मंदिर में सेंध का प्रयास

धर्मपुर (मंडी)। जिले के मंदिराें के अकूत खजाने पर चोराें की तिरछी नजर है। अब सरकाघाट उपमंडल में विख्यात बाबा कमलाहिया मंदिर की संपत्ति पर सेंध लगाने की कोशिश की गई है। आरोपी अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो सका तथा लोगाें के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अन्य मंदिरों से भी चोरी करने की बात कबूली है। वीरवार रात को आरोपी की बाबा कमलाहिया मंदिर की संपत्ति पर नजर थी। धर्मपुर पुलिस चौकी प्रभारी नसीब सिंह ठाकुर ने…

Read More

प्रसिद्ध धार्मिक पराशर में बनेगा हैलीपैड : डीसी

मंडी। जिले में पर्यटन विभाग की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक उपायुक्त देवेश कुमार की अध्यक्षता में की गई। उपायुक्त ने कहा कि मंडी जिले में पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। मंडी शहर के सौंदर्यीकरण तथा सैलानियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए करीब 20 करोड़ व्यय किए जाएंगे। मंडी शहर के चौहटा बाजार, टारना मंदिर पार्क, कारगिल पार्क, महात्मा गांधी चौक इत्यादि स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा पैदल…

Read More

पाली में दिनदिहाड़े नकदी और जेवरात साफ

पधर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत पाली में शुक्रवार सुबह चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर नकदी और आभूषण उड़ा लिए। वारदात के दौरान घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। सभी लोग खेतों में काम करने गए थे। पधर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पाली शिलग राज्य मार्ग के किनारे नेत्र सिंह पुत्र हजारा सिंह के मकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने मकान के मेन गेट पर लगे ताले को तोड़ने के…

Read More

प्लॉट आवंटन में गोलमाल की जांच के आदेश

गोहर (मंडी)। बासा पंचायत में जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले में प्लॉट आवंटन में हुए गोलमाल की जांच के आदेश एसडीएम गोहर ने दिए हैं। जिन लोगों ने प्लॉट ब्लैक में बेचे हैं, उन पर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है। एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बासा पंचायत को इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं। ख्योड़ मेले में प्लॉट आवंटन के समय कुछ लोगों ने हेराफेरी कर एक हजार में बिके प्लाट को ब्लैक में नौ…

Read More

नशा छोड़ना है तो पीएचसी नगवाईं आओ

नगवाईं (मंडी)। नशे की बुरी आदत को छोड़ना है तो बिना देरी पीएचसी नगवाईं चले आओ। यहां नशा निवारण केंद्र में नशे की लत छुड़ाने के लिए बेहतरीन उपचार चल रहा है। नशे के आदी हो चुके लोगों को यह केंद्र छुटकारा दिलाने में कामयाब हो रहा है। तीन माह के भीतर केंद्र के माध्यम से 12 लोग नशा छोड़ चुके हैं, जबकि 28 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। नगवाईं पीएचसी के प्रभारी डा. सत्यव्रत वैद्य ने तीन माह पहले बंगलूरू से नशा निवारण का विशेष प्रशिक्षण…

Read More

शिमला में लाठीचार्ज के विरोध में सीटू का हल्ला

मंडी। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने शिमला में सीटू नेताओं पर हुए लाठीचार्ज एवं गिरफ्तारी के विरोध में मंडी में प्रदर्शन किया। सीटू ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा है और इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच तथा पकड़े गए नेताआें को तुरंत रिहा करने की मांग की है। रैली का नेतृत्व सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष परस राम एवं रविकांत आदि ने किया। सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिमला में कार्यरत तेंजिन निजी अस्पताल प्रबंधन ने…

Read More

शादी में बैंड न बजाने पर हर्जाना

डी। शादी में बैंड न बजाना बैंडमास्टर को महंगा पड़ गया। जिला उपभोक्ता फोरम ने अपने फैसले में बैंडमास्टर को उपभोक्ता के पक्ष में अग्रिम राशि 4100 रुपये ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए। बैंड मास्टर की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई परेशानी के बदले 6000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय भी अदा करने के आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्यों रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने जोगिंद्रनगर तहसील के बनौण (बल्ह जौली) निवासी खेम सिंह पुत्र नूपा राम…

Read More

प्लास्टिक पैकिंग राष्ट्रीय स्तर पर बंद हो

मंडी। प्लास्टिक पैकिंग पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय के चलते प्रदेश के व्यापारियों के आगे विकट समस्या खड़ी हो गई है। जिला व्यापार मंडल अब कंपनियों की ओर से प्लास्टिक पैकिंग न करने के लिए लामबंद होने लगा है। वीरवार को जिला व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में व्यापार मंडल ने कंपनियों को प्लास्टिक पैकिंग न करने के लिए आदेश देने का प्रधानमंत्री से आग्रह किया है। व्यापार मंडल ने हाईकोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए 25 खाद्य सामग्रियों में प्लास्टिक पैकिंग पर बैन लगाना…

Read More

अभिव्यक्ति की आजादी आरटीआई बिना अधूरी : भीम

मंडी। राज्य सूचना आयुक्त भीमसेन ने कहा कि आरटीआई एक्ट आम आदमी से जुड़ा हुआ है। आयोग अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली में पारदर्शिता लाने, कार्यप्रणाली में दक्षता लाने के अलावा जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन बनाने के लिए कृतसंकल्प है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान में प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी सूचना के अधिकार के बिना अधूरी है। अब गैर सरकारी संस्थाएं भी आरटीआई के दायरे में आ गई हैं। यदि कोई संस्था सूचना देने में आनाकानी करती है तो उसके खिलाफ कोई भी आवेदक सादे…

Read More