रिवालसर (मंडी)। महिला ने खुद को गायब करने का ड्रामा रच डाला। बाद में उसकी पोल खुल गई। मामला अप्पर बल्हघाटी के रपेड़ गांव का है। महिला रोज की तरह खेतों में घास काटने गई और वापस नहीं लौटी। उसके गुमशुदा होने से खलबली मच गई। महिला के गुमशुदगी की परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौकास्थल पर महिला के कपड़े, दराती तथा मोबाइल फोन इधर-उधर बिखरा मिला। खून की तरह लाल रंग के निशान भी मिले थे। इससे ऐसा लग रहा था महिला…
Read MoreCategory: Mandi
अपना कारोबार, पर जीने नहीं दे रही सरकार
पधर (मंडी)। स्वरोजगार के लिए छोटा-मोटा धंधा अपनाने वाले दुकानदारों की आर्थिकी दिन-ब-दिन बढ़ रही महंगाई और सरकार की टैक्स प्रणाली ने बिगाड़ दी है। नित नई नीतियों से कारोबारी मुश्किल में हैं। अब प्लास्टिक पैकिंग पर प्रतिबंध लगने वाला है। इससे व्यापारियों की मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं। दूध से लेकर अन्य सामग्री प्लास्टिक पैकिंग में आ रही है। व्यापारियों का कहना है इन पर प्रोडक्ट तैयार करनी वाली कंपनी स्तर पर ही प्रतिबंध लगना चाहिए। पधर बाजार में करीब 350 छोटे और बड़े व्यापारी वैट टैक्स के ऑनलाइन…
Read Moreभाजपा प्रभारियों को सिखाए मीडिया प्रबंधन के टिप्स
मंडी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी में मीडिया प्रबंधन को मजबूत और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को भाजपा मीडिया प्रभारियों की राज्य कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी मीडिया प्रभारियों का मार्गदर्शन किया। शिविर के प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने की। समापन सत्र की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने की। शिविर में प्रदेश अध्यक्ष सत्ती ने कहा कि पार्टी की गतिविधियों और कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं व आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मीडिया प्रभारियों की अहम…
Read Moreदोअंब में जमीन धंसने से मकान क्षतिग्रस्त
मंडी। मंडी शहर के साथ लगते दोअंब कस्बे में शनिवार सुबह भारी बारिश से जमीन धंसने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे करीब चालीस लाख का नुकसान बताया जा रहा है। ढलान पर बना चार कमरों का दो मंजिला मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि आसपास के दो मकानों में भी दरारें आ गई हैं। हालांकि, इन मकानों की सुरक्षा के लिए पत्थरों के डंगे लगाए गए थे, मगर पहाड़ी दरकने से सुरक्षा दीवारें भी टूट गई हैं। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त रूप सिंह सेन पुत्र…
Read Moreरोपड़ी गांव में महिला ने निगला जहर, मौत
बलद्वाड़ा (मंडी)। तहसील बलद्वाड़ा की कशमैला पंचायत के रोपड़ी गांव में महिला ने जहर निगलकर जान दे दी। घटना रविवार सुबह की है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह रोपड़ी गांव की रामप्यारी (25) पत्नी सुरेंद्र कुमार ने घर पर ही जहर निगल लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होेने पर परिजन महिला को 108 नंबर एंबुलेंस से एफआरयू बलद्वाड़ा ले गए, लेकिन तब तक देर…
Read Moreविज्ञान मॉडलों में दिखा युवा वैज्ञानिकों का हुनर
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के डैहर स्थित विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विज्ञान मेले में नवजोत, चिराग, विवेक, मनुजा के हाइड्रो प्रोजेक्ट को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। शुभारंभ राज्य सहकारी बैंक के डैहर शाखा के प्रबंधक प्रेम सिंह ठाकुर ने किया। प्रधानाचार्य रमेश वर्मा ने बताया शनिवार देर शाम तक चले इस मेले में स्कूल के 266 छात्र-छात्राओं के 46 समूहों ने भाग लिया। मेले में बच्चों की ओर से लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों और मॉडल को सबने खूब सराहा। कृतिका और दीपिका के बनाए क्रिस्टल लेटिस को…
Read Moreकिराया बढ़ाकर गरीबों पर और बोझ डाला
सरकाघाट (मंडी)। प्रदेश सरकार की ओर से बस किराये में 30 फीसदी की बढ़ोतरी करने का भाजपा ने कड़ा विरोध किया है। भाजपा ने बस किराया वापस न लेने की स्थिति में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रजत ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है। वहीं, प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बस किराये में 30 फीसदी की वृद्धि कर आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। बस किराया बढ़ाने की सबसे…
Read Moreरपेड़ गांव से रहस्यमय ढंग से महिला गायब
रिवालसर (मंडी)। अप्पर बल्ह घाटी के रपेड़ गांव की एक महिला शनिवार शाम को रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। गांव के पास ही खेतों में महिला की दराती, शॉल, मोबाइल फोन मिले हैं, लेकिन अभी तक महिला का कोई पता नहीं लग पाया है। रिवालसर पुलिस चौकी ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत शनिवार शाम को सीमा देवी (35) पत्नी हेत राम खेतों में घास काटने गई थी। देर शाम तक जब सीमा…
Read Moreकाम न करने वाले अधिकारियों की होगी शिकायत
गोहर (मंडी)। नाचन कांग्रेस कमेटी का साधारण अधिवेशन रविवार को कोट पंचायत में आयोजित संपन्न हो गया। इसमें नाचन कांग्रेस चुनाव प्रभारी कुलदीप पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। नाचन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष टेक सिंह राघवा की अध्यक्षता में नाचन कांग्रेस ने आगामी 2014 लोकसभा चुनाव में मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह को टिकट देने का प्रस्ताव पास किया। यह भी प्रस्ताव पास किया गया कि नाचन विस क्षेत्र में कुछ विभागीय अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों के काम नहीं कर रहे हैं, जिसकी…
Read Moreमेले में खरीददारी को आई महिला से दुराचार
गोहर (मंडी)। जिलास्तरीय ख्योड़ मेले के समापन के दो दिन बाद मेले में खरीददारी करने आई एक महिला के साथ कार में युवक ने दुराचार किया। महिला की बस छूटने के बाद कार में सवार दो युवकों में से एक ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 25 सितंबर को उपमंडल की एक महिला ख्योड़ मेले में खरीददारी करने आई हुई थी। शाम को घर जाने के…
Read More