जोगिंद्रनगर (मंडी)। जंजैहली में संपन्न प्राथमिक पाठशालाओं की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर शिक्षा खंड द्रंग-प्रथम बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चैंपियन बना। एथलेटिक्स में द्रंग प्रथम के राजकीय प्राथमिक पाठशाला ब्यूंह के अंकुश ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। एसएमसी प्रधान कर्ण सिंह ठाकुर ने बताया कि इस शानदार प्रदर्शन के लिए समस्त कार्यकारिणी और खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की थी। द्रंग प्रथम के छात्र वर्ग में वॉलीबाल मुकाबले में प्रथम, कबड्डी में प्रथम, एथलेटिक्स में प्रथम और सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा…
Read MoreCategory: Mandi
शिक्षा के व्यापारीकरण का विरोध करेगी एसएफआई
मंडी। एसएफआई इकाई मंडी का 32वां जिला सम्मेलन शनिवार को तारा चंद भवन में आयोजित किया गया। अध्यक्षता पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने की। इसमें अश्वनी, रविंद्र सिंह, संजीव, विवेक और गायत्री मौजूद रहे। शनिवार को सम्मेलन का शुभारंभ एसफआई के जिला संस्थापक एवं सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने किया। एसएफआई कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लागू की जा रही शिक्षा नीति से आज शिक्षा का व्यापारीकरण और केंद्रीयकरण बढ़ रहा है। उच्च शिक्षा महंगी हो रही है। दस…
Read Moreमंडी सीट से फिर प्रतिभा सिंह लड़ेंगी चुनाव
पधर (मंडी)। जिला कांग्रेस ने 2014 में होने वाले आम लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने प्रचार अभियान की शुरुआत द्रंग विधानसभा क्षेत्र की चौहारघाटी से शुरू की है। उन्होंने ग्राम पंचायत बरोट, लपास और वरधाण का दौरा कर कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रचार-प्रसार के टिप्स दिए। पधर में प्रेसवार्ता के दौरान पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह को फिर से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इसके लिए…
Read Moreदेव पशाकोट के दर्शन को उमड़ेगी भीड़
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी और छोटा भंगाल क्षेत्र की करीब 60 हजार आबादी के कुल देवता पशाकोट मंदिर में शारदीय नवरात्र पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। कुल देवता की पूजा-अर्चना के लिए मठी बजगाण, नालदेहरा, शाली डेहरा, टीकन से काफी संख्या में लोग मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर कमेटी ने नवरात्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। नवरात्र में क्षेत्र के लोग कुल देवता पशाकोट का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। शनिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के लिए मंदिर कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली…
Read Moreप्रोजेक्ट निर्माण को लेकर ग्रामीण लामबंद
कोटली (मंडी)। तुंगल घाटी के कून का तर में बन रहे थाना पलौन पनविद्युत परियोजना से प्रभावित लोग अपने हितों को लेकर लामबंद होने लगे हैं। प्रोजेक्ट निर्माण से आने वाली समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने माहन देव मंदिर के समीप बैठक कर रणनीति तैयार की है। हिमाचल पावर कारपोरेशन की ओर से कून का तर में 190 मेगावाट जलविद्युत प्रोजेक्ट बनाना प्रस्तावित है। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के कई लोगों की जमीनें और मकान भी जाएंगे। ग्रामीणों ने बैठक कर संघर्ष समिति गठित करने की भूमिका तैयार की है।…
Read Moreशारदीय नवरात्र के लिए मंदिरों में तैयारी पूरी
मंडी। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी शहर के अलावा जिले के प्रसिद्ध माता के मंदिरों में शारदीय नवरात्र पर दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटियों ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। नवरात्र के उपलक्ष्य पर मंदिरों में हवन और पाठ के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। माता के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। अधिकतर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा कमेटियों ने संभाल रखा है। इस बार पांच अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे…
Read Moreद्रंग ब्लॉक-प्रथम को ऑल राउंड बेस्ट ट्राफी
गोहर (मंडी)। जंजैहली स्कूल में वीरवार को प्राथमिक स्कूलों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन समारोह में सांसद प्रतिभा सिंह ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में द्रंग ब्लॉक-प्रथम ने ऑल राउंड बेस्ट के खिताब पर कब्जा जमाया। छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता में बेस्ट पार्टिसिपेशन में सुंदरनगर ब्लॉक-दो ने पहला, कबड्डी में द्रंग ब्लाक-दो, खोखो में करसोग प्रथम, वॉलीबाल में द्रंग ब्लॉक-प्रथम, बैडमिंटन में करसोग ब्लॉक-दो, लोक नृत्य में सराज खंड-एक, समूह गान में सुंदरनगर, भाषण में सुंदरनगर-दो, एकलगान में सुंदरनगर-एक, फैंसी ड्रेस और वन एक्ट प्ले…
Read Moreअदालतों में लंबित मामलों को निपटाने की ट्रेनिंग
मंडी। अदालतों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए इन दिनों उपायुक्त कार्यालय कांफ्रेंस हाल में मिडिएशन (मध्यस्थता) पर न्यायधीशों की 6 दिवसीय कार्यशाला चल रही है। इसमें मंडी, कुल्लू, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों सहित 24 न्यायाधीश भाग ले रहे हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। मिडिएशन का प्रशिक्षण देने के लिए अमेरिका में रहने वाले मिडिएशन के विशेषज्ञ डा. शिव कुमार शर्मा विशेष रूप से आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि अदालतों में…
Read Moreएबीवीपी ने फूंका परिवहन मंत्री का पुतला
मंडी। बस किराये के विरोध में वीरवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी इकाई ने कालेज परिसर में परिवहन मंत्री जीएस बाली का पुतला फूंका। राज्य सरकार के खिलाफ छात्रों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एबीवीपी इकाई के सचिव अजय चंदेल ने कहा कि सरकार ने बस किराये में बढ़ोतरी करके प्रदेशभर में स्कूल-कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों और कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। यदि इस बारे में सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन पर उतर जाएगी। परिषद के पूर्व अध्यक्ष योगेश ने कहा कि…
Read Moreकाम न करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
गोहर (मंडी)। मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह का नाचन के चैलचौक और गोहर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रतिभा का सर्वप्रथम चैलचौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें हर हाल में बताया जाए तथा उनका समाधान भी शीघ्र किया जाएगा। गोहर उपमंडल में जो अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं, उनकी सूची मुख्यमंत्री के पास आ गई है तथा इन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। प्रतिभा सिंह…
Read More