मंडी। उपायुक्त देवेश कुमार ने बताया कि जिले में पटवारी के 119 रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त पटवारी/कानूनगो की अनुबंध आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए इच्छुक सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो सादे कागज पर अपना प्रार्थना पत्र, दसवीं कक्षा के प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति, सेवानिवृत्ति का प्रमाण पत्र तथा विभागीय जांच लंबित न होने के शपथ पत्र सहित 30 अक्तूबर तक उनके कार्यालय को प्रेषित करें। सेवानिवृत्त पटवारी और कानूनगो जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए। सेवानिवृत्ति से पूर्व हिमाचल प्रदेश राजस्व, भू-एकत्रीकरण व भू-व्यवस्था विभाग में कम से…
Read MoreCategory: Mandi
आईआईटी कमांद में मजदूरों ने फहराया सीटू का झंडा
मंडी। कमांद क्षेत्र के शालगी गांव में मंगलवार को आईआईटी निर्माण के द्वितीय चरण का कार्य सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी ने शुरू कर दिया है। इस दौरान शालगी, कमांद, कटौला, नवलाय, कटिंडी, शिवाबदार तथा अन्य पंचायतों को 450 किसानों और मजदूरों ने हिमाचल किसान सभा तथा सीटू यूनियन के बैनर तले कार्य स्थल पर सीटू का झंडा फहराया। लोनिवि के कार्यालय के बाहर मजदूर किसानों को संबोधित करते हुए सीटू जिला उपाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि द्रंग विस क्षेत्र के अंदर कमांद क्षेत्र में आईआईटी का द्वितीय चरण का जो…
Read Moreरेडक्रास मेले में लगेगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी
मंडी। अतिरिक्त उपायुक्त गोपाल चंद ने लोगों से आह्वान किया कि वह रेडक्रास सोसायटी को उदारता से धन दें। यह धन गरीब और असहाय लोगों की सहायता पर व्यय किया जाता है। मंगलवार को जिला स्तरीय रेडक्रास मेले के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी गोपाल चंद ने बताया कि 27 अक्तूबर को सेरी मंच पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह करेंगी। सेरी मंच पर खानपान तथा अन्य स्टॉल लगाए जाएंगे। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी…
Read Moreबलद्वाड़ा में दो सड़क हादसों में तीन घायल
बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली में मंगलवार को दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनाें मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहले हादसे में खुडला के पास बाइक तथा ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार हेमराज पुत्र प्रदीप कुमार निवासी बलद्वाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एफआरयू बलद्वाड़ा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय…
Read Moreवन तस्कर ने अवैध लकड़ी समेत जलाई गाड़ी
पधर (मंडी)। मंडी-कटौला-टिहरी राज्य मार्ग पर वन रेंज कटौला के जंगल में गश्त अभियान पर निकली फॉरेस्ट टीम को चकमा देकर वन तस्कर ने अवैध लकड़ी सहित वाहन को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक डिप्टी रेंजर लाल सिंह यादव की अगुवाई में वन विभाग की टीम सोमवार देर शाम जंगल के बीच राज्य मार्ग पर गश्त अभियान पर थी। बागी वीट के वन रक्षक गर्वधन सिंह और कुंदक बीट के वन रक्षक बीरी सिंह भी गश्त पर उनके साथ थे। इस दौरान राज्य मार्ग पर आ रही…
Read Moreतेजाब की सेल का रखना होगा रिकॉर्ड
पधर (मंडी)। एसडीएम पधर ने स्थानीय बाजार में सर्वोच्च न्यायालयों के आदेशों की अनुपालना करते हुए एसिड, तेजाब युक्त तरल पदार्थों को सेल करने के मानदंडों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। बाजार में न्यायालय के आदेशों को सिरे चढ़ाने के लिए एसडीएम कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें एसडीएम पधर विनय मोदी ने व्यापारियों को तेजाब युक्त तरल पदार्थों को सेल करने से पहले सभी मानदंडों को पूरा करने के आदेश दिए हैं। कहा कि इस प्रकार के तरल पदार्थ को सेल करने के…
Read Moreयुवक को काम के बहाने जंगल में ले जाकर धुना
रिवालसर (मंडी)। नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड नंबर-चार में एक युवक की दो युवकों ने धोखे से जंगल में ले जाकर धुनाई कर डाली। दोनाें आरोपी युवकों ने पीड़ित युवक को काम के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसे धोखे से जंगल में ले गए, जहां बुरी तरह पीटकर से लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों आरोपियाें को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड नंबर चार निवासी नवीन भारद्वाज…
Read Moreपंचायत सचिव के बिना लटके काम
रिवालसर (मंडी)। बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिध्याणी में पिछले दो माह से पंचायत सचिव न होने के कारण पंचायत का कामकाज ठप होकर रह गया है। पंचायत के लोगों को काम के लिए बार-बार पंचायत कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पंचायत तथा स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र ही स्थायी तौर पर पंचायत सचिव की नियुक्ति करने की मांग की है। सिध्याणी पंचायत में गत दो माह से पंचायत सचिव का पद खाली पड़ा है। लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए…
Read Moreबीमा कंपनी को 31,002 रुपये हर्जाना
मंडी। जिला उपभोक्ता फोरम ने बीमा कंपनी को उपभोक्ता के पक्ष में 31,002 रुपये की राशि ब्याज सहित लौटाने के आदेश दिए। इसके अलावा बीमा कंपनी की सेवाओं में कमी के कारण उपभोक्ता को हुई मानसिक परेशानी के बदले 6000 रुपये हर्जाना और 3000 रुपये शिकायत व्यय अदा करने का आदेश दिए। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेएन यादव और सदस्य रमा वर्मा एवं लाल सिंह ने सरकाघाट तहसील के भांबला निवासी अमर सिंह धीमान पुत्र एमआर धीमान की शिकायत को उचित मानते हुए कंपनी के मुंबई कार्यालय और स्थानीय…
Read Moreपार्टी की मजबूती पर फोक्स कर गए दिग्गज
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर भाजपा मंडल के एक दिवसीय अभ्यास वर्ग शिविर में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी टिप्स दिए। संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। शिविर में पहुंचने पर भाजयुमो तथा मंडल भाजपा की ओर से वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया। शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रवीण शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती ने कहा किअपने दायरे को बढ़ाएं और बूथ को मजबूत करें। अगर बूथ मजबूत…
Read More